scriptराहुल गांधी की रैली के मंच पर एक दर्जन नेताओं को जगह | A dozen leaders place on the stage of Rahul Gandhi's rally | Patrika News

राहुल गांधी की रैली के मंच पर एक दर्जन नेताओं को जगह

locationजयपुरPublished: Jan 28, 2020 09:46:09 am

Submitted by:

firoz shaifi

राजधानी के अल्बर्ट हॉल पर आज होने वाली कांग्रेस की आक्रोश रैली को संबोधित करने आ रहे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए अल्बर्ट हॉल के मुख्य गेट के अंदर ही बड़ा मंच बनाया गया है।

rahul gandhi

rahul gandhi

जयपुर। राजधानी के अल्बर्ट हॉल पर आज होने वाली कांग्रेस की आक्रोश रैली को संबोधित करने आ रहे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए अल्बर्ट हॉल के मुख्य गेट के अंदर ही बड़ा मंच बनाया गया है।

जहां राहुल गांधी समेत एक दर्जन नेताओ के बैठेंगे, इनमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, सह प्रभारी विवेक बंसल, तरुण कुमार, धीरज गुर्जर, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य रघुवीर मीणा, युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और खेल मंत्री अशोक चांदना और एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया बैठेंगे।


एनएसयूआई औ युवा कांग्रेस के अन्य नेताओं और पदाधिकारियों के लिए मंच के दाई और बायी तरफ बैठने की व्यवस्था की है। वहीं मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, पूर्व मंत्रियों, और पूर्व सांसद मंच के सामने बने अलग ब्लॉक में बैठेंगे। उसके अलावा चार ब्लॉक युवाओं के लिए रखे गए, उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

दूर-दराज से आए लोग सुबह ही पहुंचे रैली में
वहीं प्रदेश के अलग-अलग जिलों से रैली में शामिल होने के लिए लोग बसों के जरिए आज सुबह ही रैली स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए थे। रैली में आने वाले छोटे वाहनों की पार्किंग महाराजा और महारानी कॉलेज में की गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो