scriptजयपुर में अब इस टॉवर में लगी आग, पूरे इलाके में छाया धुएं का गुबार | A fire in the tower in Jaipur | Patrika News

जयपुर में अब इस टॉवर में लगी आग, पूरे इलाके में छाया धुएं का गुबार

locationजयपुरPublished: May 16, 2018 08:00:48 pm

लिफ्ट में फंसी युवती को सुरक्षित बाहर निकाला

jaipur
नितिन शर्मा / जयपुर। विद्याधर नगर में सेंट्रल स्पाइन स्थित उन्नति टावर में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी भीषण थी कि पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया। आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। आग से टावर में मौजूद लोगों में हडकंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुंरत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर विद्याधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस पर पुलिस ने अग्निशमन केन्द्र को सूचना दी और मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची। इस दौरान मुरलीपुरा व भट्टा बस्ती थाना जाप्ता और एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि उन्नति टावर में व्यवसायिक गतिविधियां ही होती है। सुबह टावर में कई दुकाने खुल चुकी थी तो कई दुकानों को लोग खोलने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे टावर के पैनल बॉक्स में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग वायरों मे लगकर नीचे से ऊपर छत की तरफ फैले पैनल के वायरों में फैल गई। मौके पर टीटीएल दमकल गाड़ी के साथ 4 दमकल गाड़ी भी पहुंची। करीब आधा घंटे में आग पर दो दमकलों की मदद से ही पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग के कारण पैनल बॉक्स से छत तक जा रही वायरिंग जल गई और छत पर लगी फायबर शीट भी जलकर राख हो गई। घटना में टावर में चल रही किसी भी दुकान को नुकसान नहीं पहुंचा।
लिफ्ट में फंसी युवती

टावर में आग की घटना से 1 फ्लोर पर लिफ्ट में 20-22 वर्षीय युवती फंस गई थी। जिसे स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
कॉमर्शियल टावर में सुरक्षा उपाय नहीं
टावर में आग से सुरक्षा के लिए कोई फायर सिस्टम भी नहीं लगा हुआ था। बेसमेंट सहित 5 मंजिला उन्नति टावर कॉमर्शियल है। टावर में 444 दुकाने है। आग के समय टावर की आधी दुकाने खुल चुकी थी। इस दौरान टावर में करीब 250 लोग मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो