उन्होंने कहा कि सभी को अपनी बात रखने का हक है। मैं धन्यवाद देना चाहता हूं प्रियंका, सोनिया और राहुल गांधी को, जिन्होंने हमारी बात को सुना और एक कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी हमारी मांगों पर विचार करेगी। मैंने और मेरे साथ गए विधायकों ने आलाकमान के समक्ष मान—सम्मान, प्रतिष्ठा और सभी इश्यू को रखा है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि पांच साल तक जिन कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पार्टी के लिए काम किया। उनकी सरकार में भागीदारी होनी चाहिए। अगर कोई कमी लगती है तो रेखांकित करना चाहिए था।
हम सभी ने मिलकर उठाया खर्चा
हम सभी ने मिलकर उठाया खर्चा
पायलट ने कहा कि बहुत सारी अटकलें लगाई और हमारे खिलाफ माहौल बनाया गया। लेकिन वकीलों की फीस और रहने का खर्चा हो हमने खुद उठाया। मैंने कहा था कि सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं। सत्य ये है कि हम कांग्रेस पार्टी के साथ हैं।