scriptपहाड़ का एक हिस्सा गिरा, बच गई तीस परिवारों की जान | A part of the mountain fell : Thirty families survived | Patrika News
जयपुर

पहाड़ का एक हिस्सा गिरा, बच गई तीस परिवारों की जान

पहाड़ का एक हिस्सा गिरा, बच गई तीस परिवारों की जान

जयपुरJan 19, 2020 / 11:53 am

RAJESH MEENA

pahad

pahad

जयपुर। जैतपुरा में देर रात अचानक पहाड़ की चट्टानें खिसक गई। चट्टानें गिरने से चार-पांच झोपडि़यां टूट गई। वहीं एक झोपड़ी में सो रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पर चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से पहाड़ का मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रहीं कि वहां पर रहे अन्य परिवार बाहर गए हुए थे वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
पुलिस के अनुसार जैतपुरा में स्थित पहाड़ से रात करीब साढ़े तीन बजे अचानक चट्टानें खिसक गई। पहाड़ से बड़ी मात्रा में चट्टाने नीचे बसी बंजारा बस्ती पर आ गिरी। इससे चार-पांच झोपडियां टूट गई। उनमें रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। एक झोपडी में सो रही महिला भी पत्थरों के नीचे दब गई। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से करीब एक घंटे में पत्थरों को हटाया और वहां पर दबी महिला को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया।
चट्टानों के नीचे दबने से 42 वर्षीय पप्पूडी देवी पत्नी नाथूराम घायल हो गई। हादसे में उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। पहाड के नीचे करीब दो दर्जन से अधिक कच्चे व पक्के घर बने हुए है। बारिश के दिनों में इस बस्ती में पानी भर गया था । इस दौरान प्रशासन ने पहाड़ से चट्टाने खिसकने की आशंका जाहिर कर बंजारा परिवारों को दूसरी जगह जाने को कह दिया था। एएसआई मामराज ने बताया कि पहाड़ से कई टन चट्टाने नीचे आ गिरी। घटना के दौरान यहां पर रहे परिवार बाहर गए हुए थे इस कारण बड़ा हादसा टल गया। पहाड़ के पास एक नाला भी है। पहाड़ के नीेचे बंजारा समाज के कई परिवार घर बनाकर रहते है।
पहाड़ से चट्टाने गिरने की सूचना पर सुबह स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो एक बाइक भी चट्टानों के नीचे दबी मिली। स्थानीय लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि पत्थरों के नीचे कुछ पशुधन भी दबा हुआ। पुलिस प्रशासन दिन में मौके पर जाएगा और जेसीबी के माध्यम से पत्थरों को हटाकर वहां पर दबे सामान को बाहर निकालेगा।

वर्तमान में पंचायत चुनाव चल रहे है। एेसे में पहाड़ से चट्टाने गिरने की सूचना पर आज सुबह जैतपुरा में सरपंच प्रत्याशी भी मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना के बाद बाहर गए परिवार भी वापस लौट आए और पत्थरों के नीचे दबे अपने सामान को खोज रहे है। सरपंच प्रत्याशियों ने पीडि़त परिवारों को मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया।

जैतपुरा की इस पहाड़ी में कुछ सालों पहले तक अवैध खनन होता था लेकिन एनजीटी के आदेश के बाद यहां पर अवैध खनन बंद हो गया। विस्फोट व अन्य माध्यम से पत्थर निकालने से पहाड़ की चट्टानें ढीली पड़ गई थी । बारिश के दिनों में इस बस्ती में पानी भर गया था और चट्टाने खिसकने के डर से प्रशासन ने यहां पर रह रहे लोगों को घर खाली कर जाने को कह दिया था। वर्तमान में यहां पर करीब चालीस परिवार रहते है। करीब तीन सौ लोगों की आबादी इस बस्ती में है।

Home / Jaipur / पहाड़ का एक हिस्सा गिरा, बच गई तीस परिवारों की जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो