script150 किमी गति की गेंद डाल करता विराट का शिकार : अख्तर | A victim of Virat bowling 150 km speed ball: Akhtar | Patrika News

150 किमी गति की गेंद डाल करता विराट का शिकार : अख्तर

locationजयपुरPublished: May 25, 2020 11:08:26 pm

Submitted by:

Lalit Prasad Sharma

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। एक निजी कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हमारे दौर में खेलते हुए तो मैदान पर वो मेरे सबसे बड़े दुश्मन होते।

jaipur

150 किमी गति की गेंद डाल करता विराट का शिकार : अख्तर

नई दिल्ली : पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। एक निजी कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हमारे दौर में खेलते हुए तो मैदान पर वो मेरे सबसे बड़े दुश्मन होते। परन्तु मैदान के बाद वे मेरे अच्छे दोस्ते होते क्योंकि उनमें और मेरे में काफी समानताएं हैं। उन्होंने कहा वे विराट को दुनिया का सबसे अच्छा बल्लेबाज मानते हैं। विराट कोहली को अपने जैसा बताते हुए अख्तर ने कहा कि उनमें और विराट में काफी समानताएं हैं. दोनों ही पंजाबी हैं, दोनों ही आक्रामक क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं और दोनों का ही दिल बहुत बड़ा है क्योंकि दोनों ही जरूरतमंद लोगों की मदद करने में विश्वास रखते हैं। शोएब अख्तर ने कहा, अगर मैं गेंदबाजी कर रहा होता, तो क्रीज के काफी बाहर जाकर आगे की तरफ आकार बनाकर गेंद डालता और उन्हें ड्राइव करने को मजबूर करता। अगर वो योजना काम नहीं करती तो फिर मैं 150 किमी प्रति घंटे की गति से गेंद डालकर कोहली का शिकार करता।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो