scriptNumerology Today 19 April 2021 मूलांक 01, 02, 03 और 09 वालों के लिए अच्छा दिन | Aaj Ka Ank Jyotish 19 April 2021 Aaj Ka Ank Rashifal 19 April 2021 | Patrika News

Numerology Today 19 April 2021 मूलांक 01, 02, 03 और 09 वालों के लिए अच्छा दिन

locationजयपुरPublished: Apr 19, 2021 08:58:05 am

Submitted by:

deepak deewan

19 April 2021 Ka Ank Jyotish 19 April 2021 Ka Ank Rashifal 19 April 2021 Numerology Today Numerology 19 April 2021 Aaj Ka Ank fal 19 April 2021 Ank jyotish rashifal numerology horoscope prediction for 19 April 2021 अंक ज्योतिष आज का अंक राशिफल Ank Jyotish 19 April 2021 Numerology Today 20 April 2021 Sriram Navami Date Chaitra Navratri 2021 Day 7

Aaj Ka Ank Jyotish 19 April 2021 Aaj Ka Ank Rashifal 19 April 2021

Aaj Ka Ank Jyotish 19 April 2021 Aaj Ka Ank Rashifal 19 April 2021

जयपुर. अंक ज्योतिष में मूलांक देखा जाता है. न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा के अनुसार जन्म तिथि का योग मूलांक होता है। उदाहरणार्थ किसी की जन्म तिथि 23 मार्च हो तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 है। अर्थात उनका मूलांक 5 होगा। जबकि जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। उदाहरणार्थ यदि किसी का जन्म 17—10—1969 को हुआ तो उनके सभी अंकों के योग यानि 1+7+1+0+1+9+6+9=34=7 होगा. अर्थात उनका भाग्यांक 7 होगा।
19 अप्रैल 2021 का संयुक्त अंक 19 है। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा बताते हैं कि संयुक्त अंक 19 एकल अंक 1 के समान परिणाम प्रदान करेगा। आज का भाग्यांक भी 01 है। मूलांक 01, 02, 03 और 09 वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मूलांक 01 वालों के लिए भाग्य प्रबल है-
मूलांक 1
कारोबार में आज खासा फायदा मिलेगा। आज नौकरी में काम पर ध्यान दें। सहकर्मियों और अधिकारियों से बात करने में सावधानी बरतें। लाइफ पार्टनर या लवमेट के जीवन में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। पार्टनर के सहयोग से महत्वपूर्ण बदलाव होगा। आज स्वास्थ्य सुख मिल सकता है।
शुभ अंक 05
शुभ रंग आसमानी
मूलांक 2
आर्थिक स्थिति व जॉब में तरक्की का दिन है। आज कारोबार अच्छा रहेगा पर नौकरी में धैर्य से काम लेना होगा। किसी सहकर्मी के साथ विवाद होने की आशंका है। प्रेमीकृप्रेमिका के साथ सुखद संबंध बनेंगे। दांपत्य जीवन के लिए भी दिन अच्छा है। रिश्तों में सुधार होगा।
शुभ अंक 01
शुभ रंग रानी कलर
मूलांक 3
आज कारोबार में लाभ होने के मजबूत योग बने हैं, इसका लाभ उठाएं। नौकरी में आज का दिन अच्छा रह सकता है। लवमेट के लिहाज से दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नेत्र रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ अंक 09
शुभ रंग गुलाबी
मूलांक 4
आज कारोबार में आपकी इनकम बढ़ेगी लेकिन खर्च भी ज्यादा करना पड़ेगा। नौकरी में सहकर्मियों से कुछ समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा साबित होगा। जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत बनने से आप लाभ की स्थिति में होंगे।
शुभ अंक 06
शुभ रंग लाइट ब्लू
मूलांक 5
आर्थिक स्थिति व जॉब के लिए बेहतर दिन है। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस में विरोधियोें के प्रति आज सावधान रहें। नौकरी में भी आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ अंक 01
शुभ रंग लाल
मूलांक 6
बिजनेस में काम पर फोकस रखने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज नौकरी में कार्यक्षमता बढ़ेगी जिसका त्वरित लाभ भी मिलेगा। लवमेट से कोई नई बात जानने को मिल सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने की योजना बन सकती है। अंक 08 का सपोर्ट मिलेगा।
शुभ अंक 04
शुभ रंग नेवी ब्लू
मूलांक 7
आज आप अपना कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। नौकरी में यह समय आपके लिए अच्छा है। प्रेम संबंधों में प्यार और अपनत्व बना रहेगा। अपने जीवनसाथी के व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब में प्रोमोशन के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ अंक 09
शुभ रंग हरा
मूलांक 8
आज कारोबार में व्यवहार पर खास ध्यान रखें। विवाद न करें। नौकरी में आज वाणी संयमित रखें। प्रेमी-प्रेमिका आज आपसे कुछ ज्यादा लगाव रख सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। व्यवसाय में कार्यों की अधिकता के साथ लाभ भी प्रदान कर सकते हैं।
शुभ अंक 03
शुभ रंग पीला
मूलांक 9
व्यापार-व्यवसाय में आज जोखिम भरे निवेशों से दूर रहें। गणेश पूजन से लाभ मिलेगा। नौकरी में सहयोगियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। आज आपकी लवमेट से मुलाकात होगी। लाइफ पार्टनर पर भरोसा लाभ दे सकता है। माता लक्ष्मी की उपासना करें।
शुभ अंक 08
शुभ रंग केसरिया
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो