Numerology Today 20 February 2021 इन मूलांक वालों को हर कार्य में मिलेगी कामयाबी
20 February 2021 Ka Ank Jyotish 20 February 2021 Ka Ank Rashifal 20 February 2021 Numerology Today Numerology 20 February 2021 Aaj Ka Ank fal 20 February 2021 Ank jyotish rashifal numerology horoscope prediction for 20 February 2021 अंक ज्योतिष आज का अंक राशिफल Ank Jyotish 21 February 2021

जयपुर.आज 20 फरवरी 2021 है, आज का संयुक्त अंक 20 है। यह एकल अंक 02 के जैसा परिणाम प्रदान करेगा। अंक 02 के स्वामी ग्रह चन्द्रमा हैं। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा बताते हैं कि आज का भाग्यांक 09 है जिनके स्वामी मंगल हैं। चन्द्रमा और मंगल मित्र ग्रह हैं। ऐसे में आज अंक 01, 02, 03 तथा 09 के लिए बेहद शुभ दिन है। इन्हें आज हर कार्य में कामयाबी मिलेगी।
मूलांक 1
आज कारोबार में आपकी इनकम बढ़ेगी, लेकिन खर्च भी ज्यादा करना पड़ेगा। नौकरी में सहकर्मियों से कुछ समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा साबित होगा। जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत बनने से आप लाभ की स्थिति में होंगे। शुभ अंक 01, 02, 03 शुभ रंग लाल
मूलांक 2
बिजनेस में काम पर फोकस रखने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज नौकरी में कार्यक्षमता बढ़ेगी जिसका त्वरित लाभ भी मिलेगा। लवमेट से कोई नई बात जानने को मिल सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने की योजना बन सकती है। शुभ अंक 02, 03 शुभ रंग सिल्वर
मूलांक 3
व्यापार—व्यवसाय में आज जोखिम भरे निवेशों से दूर रहें, गणेश पूजन से लाभ मिलेगा। नौकरी में सहयोगियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। आज आपकी लवमेट से मुलाकात होगी। लाइफ पार्टनर पर भरोसा लाभ दे सकता है। शुभ अंक 01, 03 शुभ रंग ब्लू
मूलांक 4
आज आप अपना कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। नौकरी में यह समय आपके लिए अच्छा है। प्रेम संबंधों में प्यार और अपनत्व बना रहेगा। अपने जीवनसाथी के व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। शुभ अंक 6 शुभ रंग आसमानी
मूलांक 5
आज कारोबार में व्यवहार पर खास ध्यान रखें, विवाद न करें। नौकरी में आज वाणी संयमित रखें। प्रेमी—प्रेमिका आज आपसे कुछ ज्यादा लगाव रख सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। शुभ अंक 04, शुभ रंग नीला
मूलांक 6
कारोबार में किस्मत पूरा साथ देते हुए उन्नति के रास्ते खोलेगी। नौकरी के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट से जरूरी बातें साझा करेंगे। पार्टनर की राय आज आपके लिये लाभप्रद साबित हो सकती है। शुभ अंक 05, शुभ रंग काला
मूलांक 7
बिजनेस में पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। नौकरी में आज काम पूरे करने में आपको अधिक समय लग सकता है। आज आपको लवमेट से मुलाकात का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आज अच्छा समय बिताएंगे। शुभ अंक 07, शुभ रंग यलो
मूलांक 8
कारोबार के लिए कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में आज काम के बोझ की स्थिति बनेगी। आज आप किसी से प्यार का इजहार कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ कहीं की यात्रा हो सकती है। शुभ अंक 08, शुभ रंग पिंक
मूलांक 9
आज कारोबार में लाभ होने के मजबूत योग बने हैं, इसका लाभ उठाएं। नौकरी में आज का दिन अच्छा रह सकता है। लवमेट के लिहाज से दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। शुभ अंक 03, शुभ रंग क्रीम
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज