scriptNumerology Today 25 February 2021 धर्म व शिक्षा से संबंधित इन मूलांक वालों की बढ़ेगी समृद्धि | Aaj Ka Ank Jyotish 25 February 2021 Aaj Ka Ank Rashifal 25 Feb 2021 | Patrika News

Numerology Today 25 February 2021 धर्म व शिक्षा से संबंधित इन मूलांक वालों की बढ़ेगी समृद्धि

locationजयपुरPublished: Feb 25, 2021 08:29:09 am

Submitted by:

deepak deewan

25 February 2021 Ka Ank Jyotish 25 February 2021 Ka Ank Rashifal 25 February 2021 Numerology Today Numerology 25 February 2021 Aaj Ka Ank fal 25 February 2021 Ank jyotish rashifal numerology horoscope prediction for 25 February 2021 अंक ज्योतिष आज का अंक राशिफल Ank Jyotish 26 February 2021

Aaj Ka Ank Jyotish 25 February 2021 Aaj Ka Ank Rashifal 25 Feb 2021

Aaj Ka Ank Jyotish 25 February 2021 Aaj Ka Ank Rashifal 25 Feb 2021

जयपुर. अंक ज्योतिष में मूलांक देखा जाता है. न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा के अनुसार जन्म तिथि का योग मूलांक होता है। उदाहरणार्थ किसी की जन्म तिथि 23 मार्च हो तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 है। अर्थात उनका मूलांक 5 होगा। जबकि जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। किसी का जन्म 17—10—1969 को हुआ तो उनके सभी अंकों के योग यानि 1+7+1+0+1+9+6+9=34=7 होगा. अर्थात उनका भाग्यांक 7 होगा।
गुरूवार को 25 फरवरी 2021 है यानि आज का संयुक्त अंक 25 है। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा बताते हैं कि यह एकल अंक 07 जैसा परिणाम प्रदान करेगा। अंक 07 के स्वामी केतु हैं। आज का भाग्यांक 05 है जिनके स्वामी ग्रह बुध हैं। धर्म व शिक्षा से संबंधित मूलांक 07 वालों का दिन आज हर लिहाज से बेहतर साबित होगा।
मूलांक 1
कहीं से धन लाभ हो सकता है। ऑफिस में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में कुछ पुरानी कंपनियों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज लवमेट से आपकी मुलाकात हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। शुभ अंक 02, शुभ रंग मेरून
मूलांक 2
बिजनेस में लक्ष्यों को पूरा करने में आप सफल होंगे। नौकरी में आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। लवमेट से थोड़ी अनबन हो सकती है। शुभ अंक 01, शुभ रंग क्रीम
मूलांक 3
व्यापार—व्यवसाय में नए लोगों से मुलाकात आपके लिए लाभदायक होगी। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। लाइफ पार्टनर की जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे। शुभ अंक 09, शुभ रंग पीला
मूलांक 4
बिजनेस में आज खासा लाभ कमा सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता है पर प्राइवेट नौकरीवालों के लिए समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। आज जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। लवमेट से मुलाकात होने की संभावना है। शुभ अंक 07, शुभ रंग आसमानी
मूलांक 5
बिजनेस के नजरिए से आपका दिन समान्य रहेगा पर आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। नौकरी में किसी से नोकझोंक के आसार बन रहे है, मौन बनाए रखें। आज लाइफ पार्टनर का ध्यान रखने की जरूरत है। लवलाइफ से संबंधित परेशानियो का हल निकलेगा। शुभ अंक 06, शुभ रंग नीला
मूलांक 6
आज धन लाभ होगा। कारोबार के लिहाज से आपका दिन बेहतरीन रहेगा। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल है। आपको आज लवमेट से पूरी तरह मदद मिलेगी। वैवाहिक जीवन में कोई नई खुशी प्राप्त हो सकती है। शुभ अंक 05, शुभ रंग हरा
मूलांक 7
बिजनेस में आपको खासा लाभ हो सकता है। नौकरी के कामों में आज आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ कुछ विवाद होने की आशंका है। पार्टनर के साथ संवेदनशील व्यवहार करने की जरूरत है। शुभ अंक 6, शुभ रंग सुनहरा
मूलांक 8
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। नौकरी में आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं। आज आप लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। शुभ अंक 08, शुभ रंग काला
मूलांक 9
आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। बिजनेस में आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा लेकिन पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। नई नौकरी की प्लानिंग कर सकते हैं। लव पार्टनर से मुलाकात कर सकते हैं। जीवनसाथी से धन लाभ होगा। शुभ अंक 03, शुभ रंग केसरिया
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो