scriptNumerology Today 27 February 2021 मूलांक 1,2 3 तथा 9 वालों के लिए धनलाभ का दिन | Aaj Ka Ank Jyotish 27 February 2021 Aaj Ka Ank Rashifal 27 Feb 2021 | Patrika News

Numerology Today 27 February 2021 मूलांक 1,2 3 तथा 9 वालों के लिए धनलाभ का दिन

locationजयपुरPublished: Feb 27, 2021 09:02:06 am

Submitted by:

deepak deewan

27 February 2021 Ka Ank Jyotish 27 February 2021 Ka Ank Rashifal 27 February 2021 Numerology Today Numerology 27 February 2021 Aaj Ka Ank fal 27 February 2021 Ank jyotish rashifal numerology horoscope prediction for 27 February 2021 अंक ज्योतिष आज का अंक राशिफल Ank Jyotish 28 February 2021 Numerology Today 28 February 2021

Aaj Ka Ank Jyotish 27 February 2021 Aaj Ka Ank Rashifal 27 Feb 2021

Aaj Ka Ank Jyotish 27 February 2021 Aaj Ka Ank Rashifal 27 Feb 2021

जयपुर. अंक ज्योतिष में मूलांक देखा जाता है। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा के अनुसार जन्म तिथि का योग मूलांक होता है। उदाहरणार्थ किसी की जन्म तिथि 23 मार्च हो तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 है। अर्थात उनका मूलांक 5 होगा। जबकि जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। किसी का जन्म 17—10—1969 को हुआ तो उनके सभी अंकों के योग यानि 1+7+1+0+1+9+6+9=34=7 होगा. अर्थात उनका भाग्यांक 7 होगा।
आज 27 फरवरी 2021 है यानि आज का संयुक्त अंक 27 है। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा बताते हैं कि यह संयुक्त अंक एकल अंक 09 के जैसा परिणाम देगा जिसके स्वामी ग्रह मंगल हैं। आज का भाग्यांक 07 है जिनके स्वामी ग्रह केतु हैं। आज मूलांक 1,2 3 तथा 9 वालों के लिए धनलाभ का दिन है।
मूलांक 1
आज धनलाभ के योग हैं। हर काम में बड़ों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में कोई समस्या का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में काम पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे जबकि दांपत्य और प्रेम संबंधों में पुरानी बातों से मन दुखी रहेगा। आज का आपका भाग्यांक 2, शुभ रंग पीला
मूलांक 2
आज कारोबार और नौकरी में मन लगाएंगे। व्यापार में कोई बड़ा काम हाथ लग सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे जबकि प्रेम संबंधों में आज विरोध का सामना करना पड़ सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी। आज का आपका भाग्यांक 1, शुभ रंग लाल
मूलांक 3
आज के दिन सारे कम पूरे होंगे। कारोबार और नौकरी में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लवमेट और लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर ग़लतफहमी उत्पन्न हो सकती है। सेहत पर ध्यान दे। आज का आपका भाग्यांक 3, शुभ रंग गोल्डन
मूलांक 4
आज के दिन आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में सहयोगियों के सहयोग के कारण सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ प्रगाढता बढेगी जबकि प्रेम संबंधों में परिजनों की सहायता मिलेगी। आज का आपका भाग्यांक 5, शुभ रंग काला
मूलांक 5
कारोबार में माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी में कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। लवमेट और लाइफ पार्टनर का सभी कार्यो में सहयोग मिलेगा जबकि प्रेम संबंध भी मधुर होंगे, साथी से सहायता मिलेगी। आज का आपका भाग्यांक 4, शुभ रंग नीला
मूलांक 6
कोई नया कारोबार शुरू कर सकते है जिसमें परिजनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, प्रेमी—प्रेमिका के साथ समय बिताएंगे जिससे रिश्ते मधुर होंगे। आज का आपका भाग्यांक 5, शुभ रंग काला
मूलांक 7
आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। बिजनेस ओैर नौकरी वालों के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। जीवनसाथी सहयोगी बना रहेगा जबकि प्रेमी—प्रेमिका के साथ मतभेद हो सकता है। सेहत गड़बड़ हो सकती है। आज का आपका भाग्यांक 6, शुभ रंग केसरिया
मूलांक 8
आज आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी पर अधिक खर्च से बचें। नौकरी में आज इधर—उधर उलझे रहेंगे। कारोबार में लाभ होगा। लवमेट और लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर होंगे। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। आज का आपका भाग्यांक 4, शुभ रंग आसमानी
मूलांक 9
आज नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार के लिए दिन अच्छा हैं। जीवनसाथी से पुराने मतभेद खत्म होंगे, प्रेमी—प्रेमिका के साथ रिश्तो में मधुरता आएगी. सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में कोई बड़ी दिक्कत आ सकती है, संभलकर रहें। आज का आपका भाग्यांक 3, शुभ रंग आरेंज
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो