Numerology Today 4 March 2021 अंक 03 और 04 वालों को राजनीति में मिल सकती है बड़ी सफलता
4 March 2021 Ka Ank Jyotish 4 March 2021 Ka Ank Rashifal 4 March 2021 Numerology Today Numerology 4 March 2021 Aaj Ka Ank fal 4 March 2021 Ank jyotish rashifal numerology horoscope prediction for 4 March 2021 अंक ज्योतिष आज का अंक राशिफल Ank Jyotish 4 March 2021 Numerology Today 5 March 2021

जयपुर. अंक ज्योतिष में मूलांक देखा जाता है। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा के अनुसार जन्म तिथि का योग मूलांक होता है। उदाहरणार्थ किसी की जन्म तिथि 23 मार्च हो तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 है। अर्थात उनका मूलांक 5 होगा। जबकि जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। किसी का जन्म 17—10—1969 को हुआ तो उनके सभी अंकों के योग यानि 1+7+1+0+1+9+6+9=34=7 होगा. अर्थात उनका भाग्यांक 7 होगा।
गुरुवार को 04 मार्च 2021 है यानि आज का अंक 04 है। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा बताते हैं कि अंक 04 के स्वामी ग्रह राहु हैं। आज का भाग्यांक 03 है जिनके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। आज अंक 03 और 04 वालों को राजनीति में बड़ी सफलता मिल सकती है।
मूलांक 1
आपको आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। व्यापारी वर्ग की आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। किसी कंपनी से नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। लवमेट या जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। शुभ अंक 2 शुभ रंग ब्राउन
मूलांक 2
आज आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। बिजनेस में लाभ को लेकर ज्यादा मेहनत करेंगे। नौकरी करनेवालों का प्रमोशन हो सकता है। लवमेट या लाइफ पार्टनर का आपके प्रति व्यवहार अच्छा बना रहेगा। शुभ अंक 1 शुभ रंग बैंगनी
मूलांक 3
कारोबार में वृद्धि के लिये आज का दिन शुभ है। नौकरी में प्रोजेक्ट पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। लव पार्टनर और लाइफ पार्टनर से आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। शुभ अंक 5 शुभ रंग नीला
मूलांक 4
आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। आज का दिन आपको बिजनेस में काफी फायदा कराएगा। नौकरी में आ रही दिक्कतें समाप्त हो जायेगी। प्रेम संबंधों के लिए नये रास्ते नजर आयेंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। शुभ अंक 3 शुभ रंग जामनी
मूलांक 5
धनलाभ के योग हैं। बिजनेस के लिए दिन बहुत अच्छा है। नौकरी करनेवालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। लवमेट या जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पार्टनर के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। शुभ अंक 6 शुभ रंग क्रीम
मूलांक 6
आपको धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में बुजुर्गों की मदद लाभप्रद साबित होने वाली है। नौकरी के काम में आज मन लगेगा। आज लवमेट आपके लिए खास हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। शुभ अंक 6 शुभ रंग पीला
मूलांक 7
आज खासी धन वृद्दि हो सकती है। बिजनेस के लिए दिन बहुत अच्छा है लेकिन नौकरी में काम से संबंधित कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। अपने लवमेट या लाइफ पार्टनर का आज पूरा ध्यान रखें। शुभ अंक 8 शुभ रंग नीला
मूलांक 8
बिजनेस में बढ़ोत्तरी के चांस हैं। नौकरी करनेवालों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। लवमेट के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी । जीवनसाथी से कोई गिफ्ट मिल सकता है। शुभ अंक 3 शुभ रंग काला
मूलांक 9
बिजनेस में कोई बड़ी सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। नौकरी में जहां तक हो सके विवादों से बच कर रहें। लवमेट के साथ मुलाकात का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं। शुभ अंक 4 शुभ रंग सुनहरा
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज