scriptFinancial Horoscope Today 10 April 2021 इन दो राशिवालों का चमक सकता है करियर | Aaj Ka Arthik Rashifal 10 April 2021 Money Horoscope 10 April 2021 | Patrika News

Financial Horoscope Today 10 April 2021 इन दो राशिवालों का चमक सकता है करियर

locationजयपुरPublished: Apr 10, 2021 08:03:21 am

Submitted by:

deepak deewan

career horoscope 10 April 2021 Arthik Rashifal 10 April 2021 Money Financial Horoscope Today 10 April 2021 Money Horoscope Arthik Rashifal Today 10 April 2021 money horoscope 11 April 2021 Financial Horoscope Financial Horoscope Today Money Horoscope Money Horoscope Today Aaj Ka Ank Jyotish 10 April 2021 Aaj Ka Rashifal 10 April 2021 Horoscope Today 10 April 2021 Today Arthik rashifal 10 April 2021 Rashifal 10 April 2021 Rashifal Love 10 April 2021 Horoscope

Aaj Ka Arthik Rashifal 10 April 2021 Money Horoscope 10 April 2021

Aaj Ka Arthik Rashifal 10 April 2021 Money Horoscope 10 April 2021

जयपुर. 10 अप्रैल 2021 को शनिवार का दिन है और मासिक शिवरात्रि व्रत होने से शिव पूजन भी किया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि आज एक शुभ और दो अशुभ योग बन रहे हैं। आज शिव, शनिदेव, कालीजी या हनुमानजी की पूजा करें। जरूरतमंदों को दान दें। इससे खासतौर पर मेष और मीन राशिवालों का करियर चमक सकता है।
मेष राशि:
कोर्ट कचहरी से संबंधित कामकाज में लाभ मिलेगा। न्यायिक प्रक्रिया में आपका विश्वास बढ़ेगा। बिजनेस में लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। भाग्य के सहयोग से धन प्राप्ति की अच्छी संभावना बन रही है। कोई अच्छी खबर आपको सुनने को मिल सकती है।
वृषभ राशि
वेतन वृद्धि के लिए अगर उच्च अधिकारियों के साथ सीधी बात करनी पड़ेगी तो आज उसके लिए भी आगे आएंगे। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के लिए न्याय की मांग करेंगे। राजनीति से संबंधित जातकों को लाभ मिलने की संभावना बनती है। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है।
मिथुन राशि
व्यवसायिक दृष्टिकोण से बेहतरीन दिन है। रिसॉर्सेस बढ़ेंगे। ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों के आने की वजह से व्यवसायियों को लाभ प्राप्त होगा। अच्छा मुनाफा होने से निवेश संबंधित योजनाओं की तरफ आकर्षित होंगे। व्यवसायिक गतिविधियों के विस्तार पर धन खर्च होगा।
कर्क राशि
टैक्सेशन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इंश्योरेंस फाइनैंशल प्लानिंग, ऑडिट या मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े हुए जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। नया काम शुरू करने की योजनाओं को कुछ समय के लिए स्थगित कर दें।
सिंह राशि
कामकाज से जुड़ी हुई समस्याओं का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। धन संबंधित मामलों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। एक से ज्यादा परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है। महंगी ज्वैलरी पर धन खर्च हो सकता है।
कन्या राशि
प्रतिस्पर्द्धा की भावना रहेगी। विपरीत परिस्थितियों के सही उपयोग से आगे बढ़ने में सफल रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। धन संबंधित मामलों में कमाई तो होगी लेकिन खर्चे बहुत अधिक रहेंगे। सेहत से जुड़े मुद्दों को इग्नोर ना करें।
तुला राशि
आज प्रसन्न रहेंगे। सभी कामकाज आसानी से पूरे होते जाएंगे। कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। उच्च अधिकारियों का पूर्ण सहयोग आज आपको प्राप्त होगा। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि
यात्रा से लाभ होने की संभावना है। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने के बजाय प्रैक्टिकल निर्णय लेना हितकर रहेगा। मानसिक रूप से थकान हो सकती है। पारिवारिक मुद्दों पर धन खर्च होगा। कमाई के लिए दिन ठीक-ठाक है।
धनु राशि
पिछली घटनाओं को लेकर परेशान रहेंगे। पिछली गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ना अच्छा रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय ना करें। आर्थिक स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए निवेश संबंधित योजनाओं में सोच समझकर आगे बढ़े। प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद सामने आ सकते हैं।
मकर राशि
अपनी स्थिति सुधारने के लिए बहुत मेहनत करने की जरूरत होगी। खर्चे अनियंत्रित रहने की वजह से मानसिक संताप हो सकता है। नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें। सही प्लानिंग के साथ आगे बढ़े। पार्टनर का सहयोग पूरी तरह से आपको मिल रहा है। मुश्किलों को दूर करने में कामयाब रहेंगे।
कुंभ राशि
मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे।‌ व्यापारियों के फायदेमंद सौदे होंगे। सामाजिक स्तर को बढ़ाने के लिए दिखावे के लिए धन खर्च होने की संभावना बन रही है। बड़े भाई के समान व्यक्ति से संबंध मजबूत बनेंगे। जो भविष्य में तरक्की के रास्ते निर्मित करेगा।
मीन राशि
अपने कामकाज को एकाग्रता से पूरा करने का प्रयास करेंगे। समय बहुत अनुकूल नहीं है। पूंजी निवेश करते समय सावधानी बरतें, गलत जगह निवेश हानि करा सकता है। जमीन से संबंधित सौदों में जो बताया जाएगा असलियत उससे कुछ अलग हो सकती है। ध्‍यान देकर काम करने की जरूरत है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो