scriptFinancial Horoscope Today 13 April 2021 शुभ योगों से बढ़ेगा बाजार, करियर में तरक्की का दिन | Aaj Ka Arthik Rashifal 13 April 2021 Money Horoscope 13 April 2021 | Patrika News

Financial Horoscope Today 13 April 2021 शुभ योगों से बढ़ेगा बाजार, करियर में तरक्की का दिन

locationजयपुरPublished: Apr 13, 2021 09:00:30 am

Submitted by:

deepak deewan

career horoscope 13 April 2021 Arthik Rashifal 13 April 2021 Money Financial Horoscope Today 13 April 2021 Money Horoscope Arthik Rashifal Today 13 April 2021 money horoscope 14 April 2021 Financial Horoscope Financial Horoscope Today Money Horoscope Money Horoscope Today Aaj Ka Ank Jyotish 13 April 2021 Aaj Ka Rashifal 13 April 2021 Horoscope Today 13 April 2021 Today Arthik rashifal 13 April 2021 Rashifal

Aaj Ka Arthik Rashifal 13 April 2021 Money Horoscope 13 April 2021

Aaj Ka Arthik Rashifal 13 April 2021 Money Horoscope 13 April 2021

जयपुर. 13 अप्रैल 2021 को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा और मंगलवार का दिन है। आज गुडी पडवा मनाई जा रही है, नववर्ष संवत्सर 2078 तथा चैत्र नवरात्र या वासन्तिक नवरात्र प्रारम्भ हो रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि अनेक शुभ योग बन रहे हैं हालांकि एक अशुभ योग भी बन रहा है। मां दुर्गा के आविर्भाव के दिन और शुभ योगों के प्रभाव से आज का दिन अधिकांश लोगोें के करियर के लिहाज से अच्छा साबित होगा। आज मां दुर्गा की पूजा करें, लाभ अवश्य होगा।
मेष राशि- कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है परंतु खर्च बहुत बढ़े हुए रहेंगे। शांतिपूर्ण ढंग से अपने कार्य को अंजाम देने का प्रयास करेंगे। संघर्षपूर्ण दिन है आसानी से काम पूरे नहीं होंगे। प्रयास व्यर्थ भी जा सकते हैं।
वृषभ राशि- विदेशी स्रोत से आय की संभावना बन रही है। धन को संचित कर समृद्धि बढ़ाने में सफलता मिलेगी। पुश्तैनी कारोबार में पारिवारिक सदस्यों की मदद से काम पूरे हो जाएंगे। अपनी प्रभावशाली वाणी के द्वारा कस्टमर्स को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे।
मिथुन राशि- आज आपका प्रजेंटेशन बेहतरीन रहने वाला है। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहेगा। खर्चों को कम करने में भी कामयाब रहेंगे। कामकाज के साथ निेवेश की तरफ भी ध्यान रहेगा।

कर्क राशि- निवेश के मामले में दिन बहुत अनुकूल है। अपनी बचत को बैंक में जमा कर समृद्धि बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र तथा घर में संतुलन बनाने में जद्दोजहद करनी पड़ सकती है। व्यवसायिक शत्रुओं को पराक्रम द्वारा काबू कर लेंगे।
सिंह राशि- बिजनेस के सभी काम सुगमता से सारे काम होते जाएंगे। ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त करने की तरफ फोकस रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई बड़ा फैसला आज आप ले सकते हैं। शेयर मार्केट संबंधित मामलों में दिन अच्छा रहेगा।
कन्या राशि- आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहेगा। कला क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को नई पहचान मिलेगी। मार्केटिंग से संबंधित काम प्रगति पर रहेंगे। अपनी जरूरतों पर धन खर्च का योग बनता है। निवेश की संभावना भी आज बन जाती है।
तुला राशि- धन संबंधित मामलों में बहुत अच्छा समय है। लेकिन धन खर्च करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। खरीदी के काम को बेहतर ढंग से करने का प्रयास करेंगे। आज अपने काम पर ही फोकस करें. एनर्जी व्यर्थ के कामों में भी खर्च हो सकती है।
वृश्चिक राशि- गिफ्ट के रूप में धन प्राप्ति की संभावना बनती है। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। कामकाज में रुकावट आने की संभावना बनती है। जल्द बाजी में कोई भी ऐसा निर्णय ना लें जो बाद में मुश्किल का सबब बन जाए। लाभ के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
धनु राशि- प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। कम मुनाफे में भी काम करना पड़ सकता है। विदेश संबंधित कार्य प्रगति प्राप्त करेंगे। लोन प्राप्ति के लिए भी दिन अच्छा है। खर्चों को नियंत्रित रखने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ सकती है।
मकर राशि- आज आपकी प्रबंधन क्षमता की परीक्षा होगी। आर्थिक लिहाज से बहुत अच्छा दिन है। उम्मीद से ज्यादा प्राप्तियां होने की संभावना बन जाती है। मनोरंजन के साधनों पर धन खर्च की संभावना है।
कुंभ राशि- बढ़े हुए खर्च परेशानी दे सकते हैं. पुश्तैनी बिजनेस में सभी काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। एक से ज्यादा काम आज आपको करने पड़ सकते हैं। निवेश में अनचाहे डर को त्याग दें लाभ की दृष्टि से बहुत अच्छा समय है।
मीन राशि- कमाई के लिए दिन बहुत अच्छा है। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा जिनकी मदद से कार्यक्षेत्र से संबंधित सारे काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। खेती किसानी से संबंधित व्यवसाय में निवेश का प्रयास करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो