scriptFinancial Horoscope Today 14 April 2021 मिथुन—कन्या राशि वालों के व्यापारियों का सबसे अच्छा दिन | Aaj Ka Arthik Rashifal 14 April 2021 Money Horoscope 14 April 2021 | Patrika News

Financial Horoscope Today 14 April 2021 मिथुन—कन्या राशि वालों के व्यापारियों का सबसे अच्छा दिन

locationजयपुरPublished: Apr 14, 2021 08:34:58 am

Submitted by:

deepak deewan

career horoscope 14 April 2021 Arthik Rashifal 14 April 2021 Money Financial Horoscope Today 14 April 2021 Money Horoscope Arthik Rashifal Today 14 April 2021 money horoscope 15 April 2021 Financial Horoscope Financial Horoscope Today Money Horoscope Money Horoscope Today Aaj Ka Ank Jyotish 14 April 2021 Aaj Ka Rashifal 14 April 2021 Horoscope Today 14 April 2021 Today Arthik rashifal 14 April 2021 Rashifal

Aaj Ka Arthik Rashifal 14 April 2021 Money Horoscope 14 April 2021

Aaj Ka Arthik Rashifal 14 April 2021 Money Horoscope 14 April 2021

जयपुर. 14 अप्रैल 2021 को बुध‌वार है यानि व्यापार के कारक बुध देव और गणेशजी का दिन। आज चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन है और इस दिन मां बृह्मचारिणी की पूजा—अर्चना की जाती है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि सारे काम बनाने वाला सर्वार्थसिद्धि योग आज शाम 5 बजकर 27 मिनट से अगली सुबह सूर्योदय तक रहेगा। कोई नया काम इस योग में प्रारंभ करना उचित रहेगा। आज देवी दुर्गा के साथ गणेशजी की उपासना करें, जरूरतमंदों को दान दें।
मेष राशि:
धन संबंधित मामलों में समय सामान्य है। व्यापार व्यवसाय की प्रगति की योजनाएं बनाने में व्यस्त रहेंगे और उन्‍हें अमल में भी लाएंगे। बहुत अधिक मेहनत के बाद भी कार्य पूरा करना मुश्किल होगा। प्राइवेट जॉब में नकारात्मक सोच को अपने से दूर रखें और उपयुक्त समय आने का इंतजार करें। विदेश से भी भ्रामक समाचार आ सकते हैं, सावधान रहें।
वृषभ राशि
ऊर्जा की कमी रहने से काम में मन नहीं लगेगा। कामकाज के प्रति उदासीनता का भाव रहेगा। लोगों से मिलने जुलने के बजाय अकेले रहना पसंद करेंगे। हालांकि उन्नति के लिए अच्छा समय है। कमाई के लिए दिन सामान्य रहेगा। बढ़ते हुए खर्चों की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
मिथुन राशि
कमाई के लिए दिन अच्छा है. आपका फोकस करियर उत्थान के कार्यों की तरफ अधिक रहेगा और इस मामले में कुछ पैसा भी खर्च हो सकता है। सच्चाई और ईमानदारी से कार्य करना आपका ध्येय रहेगा। अपेक्षित धन लाभ न होने की वजह से परेशान रहेंगे। फिजूल चीजों पर धन खर्च होने की आशंका है।
कर्क राशि
मन में किसी अनहोनी को लेकर डर बना रहेगा। नकारात्मक सोच से बचने का प्रयास करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों से व्यापारिक रिश्ते बनाने से नकारात्मक सोच दूर होगी। साझेदार के साथ अच्छे संबंधों का लाभ मिलेगा और उनकी मदद से सारे कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम तुरंत देखने को मिलेंगे।
सिंह राशि
व्यापार व्यवसाय के लिए अच्छा समय है। सभी के सहयोग से काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। अपेक्षित धन लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आम जनता के बीच आपके व्यापार को विशिष्ट पहचान मिलेगी और ग्राहक आपके पास आना शुरू कर देंगे। रिसोर्सेज बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। पैतृक धन संपत्ति प्राप्त होने के योग हैं।
कन्या राशि
प्रतिष्ठान के मरम्मत के कार्य में व्यस्त रहेंगे। नकारात्मक कार्यों में ज्यादा दिमाग लगने से आपकी ऊर्जा व्यर्थ जाने की आशंका है। वाद-विवाद से दूर रहने का प्रयास करें, उच्च अधिकारी के साथ भी तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं। हालांकि धन संबंधित मामलों में दिन बहुत खास है।
तुला राशि
भाग्‍य आज पूरी तरह आपके साथ है। आपका ध्यान मनोरंजन की तरफ रहेगा। ऑफिस से बाहर निकलकर कार्य करना आपको पसंद आएगा। मित्रों व निकटतम परिजनों के सहयोग से प्रसन्नता रहेगी। कमाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के ऊपर धन खर्च हो सकता है।
वृश्चिक राशि
प्रतिकूल परिस्थितियों में संयम के साथ व्यवहार करने और अपने कामकाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। धन संबंधित मामले में दिन सामान्य है, कमाई के बराबर खर्चे भी हो जाएंगे। इसके साथ ही आय के नए स्रोत भी नजर आएंगे। मान सम्मान प्राप्त करेंगे।
धनु राशि
पूरे दिन अपने कामकाज में व्यस्त रहेंगे। काम आपकी पसंद का होने की वजह से मन प्रसन्न रहेगा। मान सम्मान दिलाने वाला दिन है। लोगों के आगे अपनी पर्सनैलिटी को बेहतर तरीके से पेश करने के लिए जरूरी उपाय करेंगे। कमाई के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी।
मकर राशि
आज आपके लिए खुश होने का दिन है। हालांकि आज भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ सकती है। आराम करने का मौका नहीं मिलेगा। वाद विवाद से बचने का प्रयास करें। मन में अंतर्द्वंद चलता रहेगा। कमाई के लिए दिन सामान्य है, बहुत प्रयास करने के बाद ही कुछ लाभ होगा।
कुंभ राशि
जातकों की मैनेजमेंट क्षमता निखर कर आएगी। भावनाओं में बहकर निर्णय करने के बजाय प्रैक्टिकल अप्रोच अपनाएंगे। महत्वकांक्षाएं बढ़ेंगी। कमाई अच्छी होगी, परंतु अचानक कोई खर्च भी सामने आ सकता है।

मीन राशि
पूरे दिन अपने कामकाज में व्यस्त रहेंगे। काम आपकी पसंद का होने की वजह से मन प्रसन्न रहेगा। मान सम्मान दिलाने वाला दिन है। लोगों के आगे अपनी पर्सनैलिटी को बेहतर तरीके से पेश करने के लिए जरूरी उपाय करेंगे। कमाई के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो