scriptFinancial Horoscope Today 16 April 2021 करियर के लिहाज से अच्छा साबित होगा आज का दिन | Aaj Ka Arthik Rashifal 16 April 2021 Money Horoscope 16 April 2021 | Patrika News

Financial Horoscope Today 16 April 2021 करियर के लिहाज से अच्छा साबित होगा आज का दिन

locationजयपुरPublished: Apr 16, 2021 08:31:46 am

Submitted by:

deepak deewan

career horoscope 16 April 2021 Arthik Rashifal 16 April 2021 Money Financial Horoscope Today 16 April 2021 Money Horoscope Arthik Rashifal Today 16 April 2021 money horoscope 17 April 2021 Financial Horoscope Financial Horoscope Today Money Horoscope Money Horoscope Today Aaj Ka Ank Jyotish 16 April 2021 Aaj Ka Rashifal 16 April 2021 Horoscope Today 16 April 2021 Today Arthik rashifal 16 April 2021 Rashifal

Aaj Ka Arthik Rashifal 16 April 2021 Money Horoscope 16 April 2021

Aaj Ka Arthik Rashifal 16 April 2021 Money Horoscope 16 April 2021

जयपुर. 16 अप्रैल 2021 को चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ ही शुक्रवार का दिन है। आज देवी दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्माण्डा की उपासना की जायेगी। साथ ही वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत भी है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि शुक्रवार को रोहिणी नक्षत्र होने से मित्र नाम का शुभ योग बन रहा है। इसके साथ ही शाम 6 बजकर 33 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। करियर के लिहाज से आज अधिकांश लोगों का दिन अच्छा साबित होगा। आज मां कूष्‍मांडा की पूजा करें और पेठे का भोग लगाकर प्रसाद बांटे। जरूरतमंदों को दान दें। इसके साथ ही श्रीगणेश और लक्ष्मीजी की भी पूजा करें, लाभ अवश्य होगा।
मेष राशि
बिजनेस में खासा लाभ होने की संभावना है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकता है। बिजनेस पार्टनर का सहयोग मिलने से दिन अच्छा व्यतीत होगा, धन भी प्राप्त होगा। आज आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
वृषभ राशि
बिजनेस में नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। नौकरी के कार्य करने में आप को उत्साह बना रहेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। आज अपने कस्टमर्स से मजबूत रिश्ता कायम करने में कामयाबी हासिल करेंगे।
मिथुन राशि
हर तरह से आय बढने के योग बने हैं। बिजनेस में आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। नौकरी के कार्यों में गति आएगी। किसी बिजनेस आइकन के साथ आनंददायी भेंट होगी। तरल पदार्थाें से संबंधित कारोबार में लाभ अच्छा बना रहेगा।
कर्क राशि
आज नौकरी या कारोबार में आपकी पकड़ मजबूत होगी। कामकाज में समस्याओं के समाधान के आसार बनेंगे। आपके कई दुख समाप्त होंगे। खेती किसानी से संबंधित व्यवसाय में लाभ का मौका मिलेगा। शेयर खरीदी के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।
सिंह राशि
व्यवसायिक कार्यों में भविष्य की रुपरेखा बनाने में व्यस्त रहेंगे। पार्टनर से कोई सुखद सूचना मिल सकती है। आज आप वाणी माधुर्य का व्यवसायिक लाभ लेंगे। नौकरी में काम में बढ़ोत्तरी से सतर्क रहें। बैंकिंग या फाइनेंस संस्थानों से आज कोई सहायता मिलेगी।
कन्या राशि
आज आय उत्तम रहेगी। बिजनेस में अपनी क्षमता का पूरा लाभ उठाएंगे। नौकरी में सहकर्मी प्रसन्न रहेंगे। निवेश के लिए समय अनुकूल है। लवमेट या जीवनसाथी के साथ संबंधों का भी आज किसी न किसी रूप में आर्थिक लाभ मिलेगा।
तुला राशि
आज के दिन पुश्तैनी बिजनेस में खासा धन प्राप्त कर सकते हैं। खासतौर पर युवाओं को व्यवसायिक सफलता मिल सकती है। ऑफिस के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। मार्केटिंग वालों के लिए लाभदायक दिन बीत सकता है। आज किया गया निवेश भविष्य में खासा मुनाफा देगा।
वृश्चिक राशि
खाद्य पदार्थाें से संबंधित व्यापारियों को आज खासा आर्थिक लाभ हो सकता है। बिजनेस में आपकी व्यस्तता आज ज्यादा रहेगी। नौकरी से जुड़े लोग नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आईटी वालों को आज मेनेजमेंट से कोई गिफ्ट मिल सकता है।
धनु राशि
आज आपकी सभी वित्तीय चिंताएं दूर होंगी। बिजनेस में परिश्रम के बाद ही लाभ प्राप्त होगा। नौकरी के कार्य में आज विलंब हो सकता है। पुराना किया गया निवेश के लाभ आज आपके लिए खुशियों की सौगात ला सकते हैं।
मकर राशि
धन में वृद्धि होगी। बिजनेस में कोई नए काम की ओर रुझान बढ़ेगा। नौकरी में किसी विवाद से बच कर रहें। पुश्तैनी कारोबार का आज पूरा ख्याल रखें। इसमें निवेश करने की कोशिश करे, भविष्य में लाभ होने की पूरी संभावना बन गई है।
कुंभ राशि
आज व्यवसायिक कार्यों का उचित प्रतिफल मिलेगा। बिजनेस में आपका दिन बहुत अच्छा होगा। नौकरी में आज परिश्रम करने का दिन है। अधिकारियों के साथ मतभेद दूर होंगे। बिजनेस पार्टनर से अपेक्षित आर्थिक सहयोग भी मिलेगा।
मीन राशि
बिजनेस के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी में अर्से से रुका कोई कार्य आज पूर्ण होगा। आज लवमेट के बिजनेस में लाभ हो सकता है, उसकी सफलता से मन हर्षित रहेगा। बिजनेस में पार्टनर के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो