scriptFinancial Horoscope Today 17 April 2021 इस राशि वालों को मालामाल कर सकता है चंद्र—मंगल योग | Aaj Ka Arthik Rashifal 17 April 2021 Money Horoscope 17 April 2021 | Patrika News

Financial Horoscope Today 17 April 2021 इस राशि वालों को मालामाल कर सकता है चंद्र—मंगल योग

locationजयपुरPublished: Apr 17, 2021 08:52:11 am

Submitted by:

deepak deewan

career horoscope 17 April 2021 Arthik Rashifal 17 April 2021 Money Financial Horoscope Today 17 April 2021 Money Horoscope Arthik Rashifal Today 17 April 2021 money horoscope 18 April 2021 Financial Horoscope Financial Horoscope Today Money Horoscope Money Horoscope Today Aaj Ka Ank Jyotish 17 April 2021 Aaj Ka Rashifal 17 April 2021 Horoscope Today 17 April 2021 Today Arthik rashifal 17 April 2021 Rashifal

Aaj Ka Arthik Rashifal 17 April 2021 Money Horoscope 17 April 2021

Aaj Ka Arthik Rashifal 17 April 2021 Money Horoscope 17 April 2021

जयपुर. 17 अप्रैल 2021 को चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज नवरात्र का पांचवा दिन है, माता स्कंदमाता की पूजा की जाएगी। इसके साथ ही श्री पंचमी या लक्ष्‍मी पंचमी, नाग पंचमी पूजा भी है। ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश शर्मा बताते हैं कि शनिवार को एक शुभ और एक अशुभ योग बन रहा है। शनिवार को मिथुन राशि में चंद्र—मंगल महालक्ष्मी योग बन रहा है, यानि इस राशिवालों को आज धनलाभ होने की संभावना है। आज नवरात्र के पांचवें दिन स्‍कंदमाता की पूजा करें और छोटे बच्‍चों को उपहार दें। शाम को माता लक्ष्मी की पूजा करें। आज हनुमानजी या शनिदेव के दर्शन करें, लाभ अवश्य मिलेगा।
मेष राशि— व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। वरिष्ठ उद्योगपति या व्यवसायी से मिलने का मौका मिलेगा। नौकरी में भी सफलता मिलेगी। आज ऑफिस का माहौल खुशहाल रहेगा। सहकर्मियों पर आपका रुतबा बढेगा।
वृष राशि— आज आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। कारोबार के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पुराने निवेश में लाभ के कारण आपकी संपत्ति बढ़ेगी। नौकरी में किसी काम के लिए नई योजना बना सकते हैं।
मिथुन राशि- आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। आज कारोबार में आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी। बिजनेस पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। नौकरी में दिन शानदार रहेगा।

कर्क राशि- आज बिजनेस में बरकत होगी। व्यापारिक संबंधों में विश्वास बना रहेगा। निर्माण सामग्री के व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न हो सकता है। नौकरी में आपका दिन बढ़िया रहेगा। अधिकारियों से भरपूर सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि- आज धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। बिजनेस पार्टनर से संबंधों में मजबूती आएगी। नौकरी में किसी काम के पूरे होने से प्रसन्नता होगी।
कन्या राशि- आज आपको आर्थिक लाभ होगा। आज कारोबार में आप किसी नए काम की प्लानिंग भी कर सकते हैं। नौकरी में आपके काम की तारीफ हो सकती है। कीमती धातुओं में निवेश आज लाभप्रद रहेंगे।
तुला राशि- आज व्यापार में आय के किसी नये स्रोत का फायदा उठा सकते हैं। बिजनेस पार्टनर के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। पार्टनर को कोई नया बिजनेस आइडिया देंगे। नौकरी में उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे।
वृश्चिक राशि- आज का दिन व्यापार—व्यवसाय के लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ कोई यात्रा कर सकते हैं जोकि आपके लिये बेहद लाभदायक रहेगी। नौकरी में ऑफिस के कार्यों में आपकी रूचि बनी रहेगी।
धनु राशि- व्यापार—व्यवसाय के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज व्यवसायिक काम से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। पार्टनर के साथ किसी बिजनेस टूर की प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी में आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।
मकर राशि- आज आपको धन लाभ होगा। कारोबार के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ आपका सुखद दिन गुजरेगा। नौकरी में शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी स्थिति मजबूत होगी।
कुंभ राशि- करियर में आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। कारोबार के लिहाज से दिन मिला-जुला रहेगा। शेयर्स आदि में निवेश के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में काम को पूरा करने में किसी का सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि किसी से बहस होने की भी आशंका है।
मीन राशि- आर्थिक क्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में कोई शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी करनेवालों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। खेती किसानी से संबंधित व्यवसाय लाभ से भरपूर रहेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो