Financial Horoscope Today 17 February 2021 व्यापार के लिए अच्छा दिन, इस योग ने बढ़ाई शुभता
career horoscope 17 February 2021 Arthik Rashifal 17 February 2021 Money Financial Horoscope Today 17 February 2021 Money Horoscope Arthik Rashifal Today 17 February 2021 money horoscope in hindi career horoscope आर्थिक राशिफल

जयपुर. 17 फरवरी 2021 को बुधवार है यानि आज व्यापार के लिए अच्छा दिन है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि बुधवार को अश्विनी नक्षत्र होने से मृत्यु नाम का अशुभ योग बन रहा है लेकिन चंद्रमा और मंगल के एक ही राशि में होने से चंद्र—मंगल महालक्ष्मी योग भी बन रहा है. इसका असर सभी राशियों पर दिखाई देगा।
मेष राशि — आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। आज कारोबार में आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी। बिजनेस पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। नौकरी में दिन शानदार रहेगा।
वृष राशि- व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। वरिष्ठ उद्योगपति या व्यवसायी से मिलने का मौका मिलेगा। नौकरी में भी सफलता मिलेगी। आज ऑफिस का माहौल खुशहाल रहेगा। सहकर्मियों पर आपका रुतबा बढेगा।
मिथुन राशि - आज आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। कारोबार के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पुराने निवेश में लाभ के कारण आपकी संपत्ति बढ़ेगी। नौकरी में किसी काम के लिए नई योजना बना सकते हैं।
कर्क राशि - आज आपको आर्थिक लाभ होगा। आज कारोबार में आप किसी नए काम की प्लानिंग भी कर सकते हैं। नौकरी में आपके काम की तारीफ हो सकती है। कीमती धातुओं में निवेश आज लाभप्रद रहेंगे।
सिंह राशि- आज बिजनेस में बरकत होगी। व्यापारिक संबंधों में विश्वास बना रहेगा। निर्माण सामग्री के व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न हो सकता है। नौकरी में आपका दिन बढ़िया रहेगा। अधिकारियों से भरपूर सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि - आज धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। बिजनेस पार्टनर से संबंधों में मजबूती आएगी। नौकरी में किसी काम के पूरे होने से प्रसन्नता होगी।
तुला राशि - व्यापार—व्यवसाय के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज व्यवसायिक काम से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। पार्टनर के साथ किसी बिजनेस टूर की प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी में आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।
वृश्चिक राशि- आज व्यापार में आय के किसी नये स्रोत का फायदा उठा सकते हैं। बिजनेस पार्टनर के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। पार्टनर को कोई नया बिजनेस आइडिया देंगे। नौकरी में उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे।
धनु राशि - आज का दिन व्यापार—व्यवसाय के लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ कोई यात्रा कर सकते हैं जोकि आपके लिये बेहद लाभदायक रहेगी। नौकरी में ऑफिस के कार्यों में आपकी रूचि बनी रहेगी।
मकर राशि - आर्थिक क्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में कोई शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी करनेवालों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। खेती किसानी से संबंधित व्यवसाय लाभ से भरपूर रहेगा।
कुंभ राशि - आज आपको धन लाभ होगा। कारोबार के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ आपका सुखद दिन गुजरेगा। नौकरी में शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी स्थिति मजबूत होगी।
मीन राशि- करियर में आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। कारोबार के लिहाज से दिन मिला-जुला रहेगा। शेयर्स आदि में निवेश के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में काम को पूरा करने में किसी का सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि किसी से बहस होने की भी आशंका है।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज