Financial Horoscope Today 18 january 2021 कर्क वालों को कारोबारी तरक्की, धनु राशि के लिए निवेश का उत्तम दिन
Daily Arthik Rashifal 18 January 2021 Money Financial Horoscope Today 18 January 2021 Money Horoscope Arthik Rashifal Today 18 January 2021 money horoscope in hindi career horoscope आर्थिक राशिफल Money Horoscope

जयपुर. 18 जनवरी 2021 सोमवार को पौष मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि चंद्रमा आज देवगुरू की मीन राशि में रहेंगे जबकि शनि की मकर राशि में चार ग्रह विराजमान हैं। बाजार पर आज ग्रहों की चाल का प्रभाव स्पष्ट रूप से नजर आएगा। वैसे सोमवार सभी राशियों के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत ही बनाएगा।
मेष राशि
निवेश के लिए धन की व्यवस्था आज आसानी से हो सकती है। शेयर मार्केट में निवेश में जल्दबाजी न करें। पुश्तैनी कारोबार में आज लाभ होगा।
वृषभ राशि
परंपरागत बिजनेस में लाभ होगा। कृषि से जुड़े कारोबार में निवेश के लिए अच्छा दिन है। कर्ज लेने और देने में सावधान रहें।
मिथुन राशि
धातु से जुड़े व्यवसाय में निवेश करना लाभदायक होगा। लेनदेन या निवेश में जल्दबाजी से बचना होगा। पुश्तैनी कारोबार या प्रापर्टी की अच्छी कीमत मिल सकती है।
कर्क राशि
आज बाजार की उठापटक को सूक्ष्मता से देखना चाहिए। बिजनेस में उतार चढ़ाव की स्थिति बनेगी पर अंततः लाभ होगा। शेयर या वायदा बाजार में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
सिंह राशि
कोई भी खरीदी में लाभ को फोकस करें। आज निवेश करने के लिए अच्छा दिन है। प्रापटी से कर्ज आसानी से प्राप्त हो सकते हैं।
कन्या राशि
आज पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी हालांकि बाजार में कोई बड़ी रकम भी लगानी पड़ सकती है। कर्ज के लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी।
तुला राशि
बाजार की वर्तमान स्थिति अनुकूल है, निवेश से लाभ होगा। आज बोली लगाने में संयत रहने की कोशिश करें। भविष्य के कारोबार के बारे में सोचना होगा।
वृश्चिक राशि
आज जमीन संबंधी मामलों में निवेश कर सकते हैं। पुरानी मेहनत आज धन लाभ में सहायक होगी। खेती संबंधी व्यवसाय में प्रचुर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
धनु राशि
आज रूका हुआ धन प्राप्त कर सकते हैं लेकिन इसके लिए पैसे खर्च भी करना होगा। धातुओं से संबंधित व्यवसाय में धन का निवेश कर सकते हैं।
मकर राशि
आज धन लाभ हो सकता है। तांबा, गुड से संबंधित व्यवसाय लाभ दे सकते हैं। दालों का व्यापार आपके भविष्य के लिए अच्छा रहेगा। आज कोई डूबी रकम मिल सकती है।
कुंभ राशि
पुश्तैनी कारोबार आज लाभदायक रहेगा। निवेश में पूरी तरह सतर्क रहना होगा. इनकम में वृद्धि पर पूरा फोकस रखें और बाजार के उचित विश्लेषण के बाद ही निवेश करें।
मीन राशि
लेनदेन और कर्ज के मामले में आज सावधानी बरतनी होगा। बाजार में अपनी साख कायम रखने के प्रयास सफल रहेंगे। आज आय के स्रोत बढ़ाना और नकदी को अपने पास रखना बेहतर होगा।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज