script

Financial Horoscope Today 20 April 2021 मेष-कर्क-मकर राशि वालों की आय वृद्धि का दिन

locationजयपुरPublished: Apr 20, 2021 09:08:05 am

Submitted by:

deepak deewan

career horoscope 19 April 2021 Arthik Rashifal 19 April 2021 Money Financial Horoscope Today 19 April 2021 Money Horoscope Arthik Rashifal Today 19 April 2021 money horoscope 20 April 2021 Financial Horoscope Financial Horoscope Today Money Horoscope Money Horoscope Today Aaj Ka Ank Jyotish 19 April 2021 Aaj Ka Rashifal 19 April 2021 Horoscope Today 19 April 2021 Today Arthik rashifal 19 April 2021 Rashifal Durgashtami DateDurgashtami 2021

Aaj Ka Arthik Rashifal 20 April 2021 Money Horoscope 20 April 2021

Aaj Ka Arthik Rashifal 20 April 2021 Money Horoscope 20 April 2021

जयपुर. 20 अप्रैल 2021 को चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज चैत्र नवरात्र की अष्टमी है यानि दुर्गाष्टमी मनाई जा रही है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि मंगलवार को दिन भर पुष्य नक्षत्र रहेगा जोकि व्यापार और व्यापारियों के लिहाज से श्रेष्ठ है। मंगलवार को पुष्य नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम का शुभ योग बन रहा है। इसके साथ ही आज शाम 7 बजकर 43 मिनट तक धृति योग रहेगा। आज हनुमानजी, मंगल देव, देवी दुर्गा, महागौरी की पूजा करें। जरूरतमंदों को दान दें। इससे करियर में तरक्की होगी।
मेष राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बिजनेस के लिए दिन अच्छा रहेगा। कीमती धातुओं और दवा कंपनियों में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। पुश्तैनी व्यवसाय में लाभ के बहुत मौके मिलेंगे। नौकरी करनेवालों का प्रमोशन हो सकता है।
वृष राशि
आज आपको धनलाभ के योग हैं। बिजनेस के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपके खरीदे गए शेयर्स की कीमत बढ़ेगी लेकिन अभी और इंतजार करें। सभी व्यवसायिक इच्छाओं को पूरा कर पाएंगे। नौकरी में सभी काम समय के मुताबिक पूरे हो जाएंगे। उच्चाधिकारियों से रिश्तों में मधुरता आएगी।
मिथुन राशि
धन वृद्धि के योग बन रहे हैं। आज का दिन बिजनेस में फायदा देने वाला साबित होगा। पूरा दिन लाभ से भरा रहेगा। बिजनेस पार्टनर के सहयोग के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में आज काम से काफी संतुष्ट होंगे।
कर्क राशि
व्यापार-व्यवसाय अच्छा होगा। नौकरी करनेवालों को अच्छे जॉब के ऑफर आ सकते हैं। बिजनेस पार्टनर के साथ किसी व्यवसायिक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। आज सूर्य पूजन से आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी।
सिंह राशि
बिजनेस में आज आमदनी अच्छी होगी। खेती किसानी से संबंधित व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। आज आप कस्टमर्स को कोई सरप्राइज देंगे। नौकरी करने वालों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आज किसी विदेशी कंपनी का प्रपोजल आ सकता है।
कन्या राशि
कारोबार में बड़े काम में सफल हो सकते हैं। बिजनेस पार्टनर के निवेश और सपोर्ट से लाभ बना रहेगा। नौकरी में आपको अपने परिश्रम से सफलता के साथ पुरस्कार भी मिलेंगे। प्राइवेट जॉब में सहकर्मियों या अधिकारी का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
तुला राशि
आज धनलाभ होगा। बिजनेस में बढ़ोत्तरी के लिये आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस पार्टनर का सहयोग आज आपके लिये फायदेमंद रहेगा। नौकरी में किये हुये काम का पूरा परिणाम मिलने वाला है।
वृश्चिक राशि
धनलाभ के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय के मामलों में दिन ठीक.ठाक रहने वाला है। पार्टनरशिप के व्यापार में कुछ घाटा हो सकता है। नौकरी में आज बॉस कई कामों की फाइल पहुंचा देंगे। करियर में बदलाव की चर्चा घर पर कर सकते हैं।
धनु राशि
आर्थिक पक्ष में मजबूती बनी रहेगी। कारोबारी परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। बिजनेस पार्टनर के साथ कहीं बिजनेस टूर पर जाने का प्लान बन सकता है। ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन वेतन भी बढ़ सकता है।
मकर राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बिजनेस से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। करियर में कुछ बदलाव होने वाला है। ऑफिस में नई पहल करने के लिये दिन अच्छा है। अधिकारी से सरप्राइज मिल सकता है। सहकर्मियों के व्यवहार से मन प्रसन्न हो जायेगा।
कुम्भ राशि
आज इनकम में बढ़ोत्तरी हो सकती है। कारोबार में धन लाभ की स्थिति उत्पन्न होगी। पुश्तैनी कारोबार में लवमेट की राय मानने से लाभ मिलेगा। आईटी कंपनियों में लगाया गया पैसा शेयर के मजबूत होने से और ज्यादा होगा। नौकरी में माहौल बेहतर होगा।
मीन राशि
नौकरी करनेवालों को नए और अच्छे जॉब का ऑफर आ सकता है। कारोबार के प्रति आपको सतर्क रहने की जरूरत है। डेयरी उत्पाद से संबंधित व्यवसाय के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ कहीं टूर पर जा सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो