scriptFinancial Horoscope Today 22 February 2021 धनु, मकर, कुंभ राशिवालों के पेशेवर जीवन में तरक्की के योग | Aaj Ka Arthik Rashifal 22 February 2021 Money Career Horoscope 22 Feb | Patrika News

Financial Horoscope Today 22 February 2021 धनु, मकर, कुंभ राशिवालों के पेशेवर जीवन में तरक्की के योग

locationजयपुरPublished: Feb 22, 2021 10:37:51 am

Submitted by:

deepak deewan

career horoscope 22 February 2021 Arthik Rashifal 22 February 2021 Money Financial Horoscope Today 22 February 2021 Money Horoscope Arthik Rashifal Today 22 February 2021 money horoscope in hindi career horoscope आर्थिक राशिफल Financial Horoscope Today 23 February 2021

Aaj Ka Arthik Rashifal 22 February 2021 Money Career Horoscope 22 Feb

Aaj Ka Arthik Rashifal 22 February 2021 Money Career Horoscope 22 Feb

जयपुर. करियर के लिए सोमवार का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि आज तीन शुभ योग और एक अशुभ योग बन रहा है. आज धनु, मकर, कुंभ राशिवालों के पेशेवर जीवन में तरक्की के नए अवसर आएंगे.
मेष राशि
बिजनेस में आज थोड़ी गिरावट हो सकती है। नए टेंडर आदि में आज आपको सावधान रहने की जरुरत है। बिजनेस पार्टनर से रिश्तों में मजबूती आयेगी। नौकरी के लिहाज से भी आज का दिन सामान्य रहने वाला है।
वृष राशि
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है हालांकि आपको धनलाभ होगा। नौकरी और कारोबार में आपका कामकाज अच्छा रहेगा। बिजनेस पार्टनर से संबंधों में सुधार होने से लाभ के योग बन रहे हैं। प्राइवेट नौकरी में तनाव अधिक रहेगा।
मिथुन राशि
नौकरी या व्यापार—व्यवसाय में आज कई अहम काम पूरे हो जायेंगे। व्यवसायिक कामकाज में आज ज्यादा समय बिता सकते है। शेयर मार्केट में निवेश के काम को आज पूरी गंभीरता से लें। नौकरी में आज आपको लाभ मिलेगा।
कर्क राशि
आज आपका पेशेवर जीवन ठीक रहेगा। बिजनेस में किया गया पुराना निवेश आज लाभप्रद साबित होगा। नौकरी में आज सहकर्मियों के प्रति आपको सहयोगात्मक रूख अपनाना होगा। उच्चाधिकारियों से रिश्तों में आज खटास आ सकती है।
सिंह राशि
नौकरी और कारोबार के लिए आज का दिन अच्छा है। कामकाज में मन लगेगा और सफलता आपके कदम चूमेगी। कम्प्यूट, मोबाइल आदि से संबंधित व्यवसाय के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज ऑफिस में आपका दिन उत्तम रहने वाला है।
कन्या राशि
बिजनेस में आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आवक या बिक्री ठीक-ठाक बनी रहेगी। नौकरी में आज कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। आज प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी की मदद से आर्थिक समस्यायें हल हो सकती हैं।
तुला राशि
धनलाभ के अनेक अवसर आ सकते हैं। आपके कार्य क्षेत्र में आज कोई बढ़िया अवसर आयेगा जिससे दिन खुशनुमा बन जाएगा। बिजनेस पार्टनर के साथ चल रहा मतभेद आज खत्म हो जाएगा, इसके लिए प्रयास करें।
वृश्चिक राशि
व्यापार—व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहनेवाला है हालांकि आज बिजनेस पार्टनर से अनबन हो सकती है। आज कीमती धातुओं में कुछ पैसे लगाने की कोशिश करें। नौकरी में आज आपको रचनात्मक कार्यों में लगा सकते हैं।
धनु राशि
कारोबार में जरूरी काम को पूरा करने में कुछ अड़चने आएंगी। पुश्तैनी व्यवसायिक संबंधों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। पार्टनर या निवेशकों के साथ चल रही परेशानियां आज दूर हो जाएंगी। नौकरी में आज किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है।
मकर राशि
पेशेवर जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही आनंददायक रहने वाला है। नौकरी में आज कोई बडा प्रोजेक्ट मिलेगा जिससे आपको लाभ होने के साथ ही कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। बिजनेस में भी आज कोई गुड न्यूज मिलेगी।
कुंभ राशि
व्यापार—व्यवसाय आज ठीक रहेगा। नौकरी में जरुरी काम आज कम मेहनत करने से भी पूरे हो जाएंगे। आज आप कस्टमर्स को कोई उपहार दे सकते हैं। इस राशि के युवा आज करियर में तरक्की की नयी उंचाईयों को पा लेंगे।
मीन राशि
कारोबार के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर से आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा. जो लोग नौकरी से जुड़े हैं आज उन्हें कुछ फायदा होनेवाला है। वेतन संबंधी खुशी मिलने वाली है। काम पर जरूर अधिक ध्यान देना होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो