scriptFinancial Horoscope Today 26 January 2021 शुभ योगों से होगी व्यापारिक वृद्धि, बाजार को मिलेगी मजबूती | Aaj Ka Arthik Rashifal 26 January 2021 Money Horoscope 26 Jan 2021 | Patrika News

Financial Horoscope Today 26 January 2021 शुभ योगों से होगी व्यापारिक वृद्धि, बाजार को मिलेगी मजबूती

locationजयपुरPublished: Jan 26, 2021 08:47:14 am

Submitted by:

deepak deewan

26 January 2021 Money Horoscope 26 January 2021 Financial Horoscope 26 January 2021 Arthik Rashifal 26 January 2021 career horoscope money horoscope in hindi आर्थिक राशिफल Money Horoscope Arthik Rashifal January 2021 आज का आर्थिक राशिफल Aaj Ka Rashifal Horoscope Today Daily Rashifal 26 January 2021 Financial Horoscope

Aaj Ka Arthik Rashifal 26 January 2021 Money Horoscope 26 Jan 2021

Aaj Ka Arthik Rashifal 26 January 2021 Money Horoscope 26 Jan 2021

जयपुर. 26 जनवरी मंगलवार को पौष शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि आज दो शुभ योग बन रहे हैं जो आर्थिक मजबूती में सहायक होंगे। आज बन रहा वैधृति योग व्यवसायिक गतिविधियों से धनसंपत्ति प्रदान करता है।
मेष. बिजनेस में पुरानी रकम उगाहने के लिए आज स्थितियां अनुकूल दिख रही हैं पर कारोबार में लाभ को लेकर सजग बने रहें। नौकरी करनेवालों को काम टालना नुकसानदेह साबित हो सकता है। नए जॉब का ऑफर मिल सकता है। शुभ अंक 3
वृष. आर्थिक स्थिति आज मजबूत होगी। बिजनेस या ऑफिस के कामकाज में खुद को सजग रखते हुए समय से पूरा करें। प्राइवेट नौकरीवालों की वेतन वृद्धि होगी. बिजनेस पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। नया कारोबार शुरू करना आज अच्छा रहेगा। शुभ अंक 5
मिथुन. आज व्यापारी वर्ग मनचाहा मुनाफा पा सकेगा। अन्य व्यापारियों के साथ इंटरेक्शन बढ़ाएं। शेयर खरीदी—बिक्री से आज अच्छा लाभ कमा सकते हैं। ऑफिस में विरोधी सक्रिय रहेंगे, अलर्ट रहें। आपका अच्छा प्रदर्शन उच्चाधिकारियों को प्रभावित करेगा। शुभ अंक 1
कर्क. आज बड़े कारोबारियों को लेन—देन में सावधान रहना होगा। बिजनेस पार्टनर से कोई अच्छा आइडिया मिल सकता है। पुश्तैनी कारोबार में हल्का नुकसान होने की आशंका है। ऑफिस में आज अपने काम के प्रति फोकस रहकर परिश्रम बढ़ाने की जरूरत है। शुभ अंक 2
सिंह. आज लेनदेन में आपके पैसे फंस सकते हैं, सावधान रहें। आज व्यापार-व्यवसाय में चल रही रुकावटें तनाव दे सकती हैं पर अंततः लाभ जरूर होगा। शेयर मार्केट के प्रति थोड़ा और विश्वास बढ़ाएं। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों के ट्रांसफर की संभावना है। शुभ अंक 3
कन्या. आर्थिक समस्याओं का आज बेहतर समाधान मिलेगा। बिजनेस की राशि निकालने के लिए आज यात्रा कर सकते हैं। पार्टनर का आज पूरा सहयोग मिलेगा। धातुओं में निवेश करना लाभदायक साबित हो सकता है। ऑफिस के काम में टीम वर्क की भावना को मजबूत करें। शुभ अंक 9
तुला. बिजनेस में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दैनिक कामकाज का बोझ अधिक हो सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बढ़ाना होगा। निवेश के लिए दिन शुभ रहेगा। पुश्तैनी कारोबार में परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। शुभ अंक 8
वृश्चिक. आज व्यवसायिक संपत्ति में बढ़ोतरी का योग है। पुश्तैनी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा पर निवेश पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। ऑफिस में विवाद से खुद को दूर रखना होगा। आज प्रमोशन या दूसरी अच्छी नौकरी मिलने का भी योग बन रहा है। शुभ अंक 3
धनु. आज नया व्यापार शुरू करने के लिए बहुत अच्छा मौका है। कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। ऑफिस के सभी काम समय पर पूरा होंगे। वेतन वृद्धि के प्रयास में सफलता मिलेगी। आज कारोबार को रिफ्रेश करने के अवसर मिल सकते हैं। शुभ अंक 7
मकर. बिजनेस में ठोस प्लानिंग के साथ काम करें। आज खेती—किसानी से संबंधित सभी व्यवसायिक कामों में खासा लाभ हो सकता है। खाद्य पदार्थों में आज निवेश भविष्य के लिए अच्छा रहेगा. प्राइवेट नौकरीवालों को वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। शुभ अंक 7
कुम्भ. आज बिजनेस या नौकरी में काम पर फोकस रखकर मेहनत करने से सुखद परिणाम मिलेंगे। उधारी में उलझी रकम परेशान कर सकती है। भूमिभवन से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। जमीन जायदाद में निवेश भी कर सकते हैं। शुभ अंक 8
मीन. आज के दिन कारोबारियों को लेनदेन में सावधान रहना होगा। साइंस और टेक्नोलॉजी सेक्टर के लोगों को लाभ प्राप्त होगा। खेती किसानी से संबंधित व्यवसाय लाभ में रहेंगे. ऑफिशियल स्थितियां अच्छी बनी रहेंगी, प्रमोशन मिलने की भी संभावना है। शुभ अंक 4
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो