scriptFinancial Horoscope Today 28 January 2021 इन राशिवालों को दाल या सोना की खरीदी में मिल सकता है खासा लाभ | Aaj Ka Arthik Rashifal 28 January 2021 Money Horoscope 28 Jan 2021 | Patrika News

Financial Horoscope Today 28 January 2021 इन राशिवालों को दाल या सोना की खरीदी में मिल सकता है खासा लाभ

locationजयपुरPublished: Jan 28, 2021 09:20:16 am

Submitted by:

deepak deewan

career horoscope 28 January 2021 Arthik Rashifal 28 January 2021 Money Financial Horoscope 28 January 2021 Money Horoscope Arthik Rashifal Today 28 January 2021 money horoscope in hindi career horoscope आर्थिक राशिफल Daily Money Horoscope Paush Purnima 2021 Shakambhari Purnima 2021 Shakambhari Jayanti

Aaj Ka Arthik Rashifal 28 January 2021 Money Horoscope 28 Jan 2021

Aaj Ka Arthik Rashifal 28 January 2021 Money Horoscope 28 Jan 2021

जयपुर. 28 जनवरी 2021 यानि गुरूवार के दिन पौष पूर्णिमा और माता शाकंभरी की जयंति है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि शुभ संयोगों के कारण आज का दिन आर्थिक रूप से श्रेष्ठ बन गया है. धन-संपदा के कारक चंद्रमा आज अपनी ही राशि कर्क में गोचर कर रहे हैं। आज गुरु पुष्य योग बन रहा है जोकि खरीदारी के लिए सबसे उत्तम है। इस कारण आज बाजार में गहमागहमी बनी रहना तय है. इसी के साथ आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृतसिद्धि योग भी बन रहा है। गुरू की महादशा, अंतरदशा, प्रत्यंतर दशा आदि से गुजर रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायक हो सकता है।
मेष राशि
आज डेयरी उत्पाद से संबंधित व्यवसाय में लाभ के योग हैं. इसमें धन का निवेश करना भी भविष्य के लिए बहुत लाभदायक होगा। आज उधारी उगाहने के प्रयास रंग लाएंगे। प्राइवेट नौकरीवालों की सेलेरी बढ़ाई जा सकती है।
वृषभ राशि
शेयर मार्केट के उतार चढ़ाव से सावधान रहें, जल्दबाजी में नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज पुश्तैनी बिजनेस में लाभ होगा। रियल स्टेट में निवेश करने से लाभ होना तय लग रहा है। जॉब करनेवालों को बृहस्पति देव बेहतर मौका दे सकते हैं.
मिथुन राशि
आज तरल पदार्थां से जुड़े व्यवसाय में लाभ प्राप्त कर सकते हैं। खेती किसानी से संबंधित व्यवसाय भी बेहद लाभदायक होगा। प्रापर्टी से भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आज प्राइवेट जॉब वालों के लिए दिन लाभकारी रहेगा।
कर्क राशि
आज यथासंभव कर्ज न लें, नकदी की ज्यादा जरूरत हो तो उसे अपने पास ही रोके रखना बेहतर होगा। आज सोना, चांदी आदि धातुओं मे निवेश लाभप्रद रहेगा. प्राइवेट नौकरी करनेवालों के आय के स्रोत बढ़ाने के लिए प्रयास सफल रहेंगे।
सिंह राशि
आज करियर के लिए अच्छा दिन है, पुश्तैनी बिजनेस और शेयर मार्केट में लाभ होगा। नकदी की व्यवस्था आसानी से हो सकती है. प्राइवेट जॉब वालों के लिए पदौन्नति के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि
आज करियर में आर्थिक रूप से कोई दीर्घकालिक उपलब्धि हासिल हो सकती है। सब्जी-फल-अनाज या इससे संबंधित अन्य उत्पादों के व्यवसाय में लाभ के योग हैं। जॉब में बदलाव का विचार करनेवालों को आज सावधानी बरतनी होगी।
तुला राशि
आज बोली लगाने वाले कामों में खासा लाभ मिल सकता है। मार्केटिंग या कमीशन के व्यवसाय में भी खूब लाभ हो सकता है. प्राइवेट नौकरीवालांें को पर्याप्त वेतन के बारे में प्रबंधन से खुलकर बात करनी चाहिए, सबकुछ अच्छा होगा।
वृश्चिक राशि
बिजनेस में धन कमाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। खेती या शेयर मार्केट से जुड़े व्यवसाय में लाभ कमा सकते हैं। दालों में लाभ होने के योग बने हैं। में पूरी तरह सावधान रहें।
धनु राशि
दाल, सोना आदि की खरीदी करने में लाभ का मौका है। आज शिक्षा या धार्मिक संस्थानों से संबंधित लोगों को धन-संपत्ति प्राप्त हो सकती है. कर्मकांड करनेवाले ब्राहृणों या इससे संबंधित काम करनेवालों को लाभ मिलेगा जबकि संस्थानों में कार्यरत लोगों के वेतन वृद्धि के योग हैं।
मकर राशि
प्रापर्टी या पुश्तैनी व्यवसाय में आज खासा धन लाभ हो सकता है। लोहे से संबंधित व्यवसाय में लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का काम भी अच्छा रहेगा। प्राइवेट नौकरीवालों को पदोन्नति की कोशिश में सफलता मिल सकती है।
कुंभ राशि
इनकम में वृद्धि करने का प्रयास सफल होंगे. निर्माण कार्याें से संबंधित व्यवसाय आज बहुत लाभदायक रहेगा। ऑफिस में आज पूरा फोकस अपने काम पर ही रखें अन्यथा कोई दिक्कत हो सकती है।
मीन राशि
आज जमीनजायदाद या खेती से संबंधित व्यवसायों में खासा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करनेवाले आज वेतन वृद्धि के प्रयास करें, जरूर सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट से संबंधित कामों में भी लाभ के योग बने हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो