scriptFinancial Horoscope Today 3 March 2021 बिजनेस के लिए शुभ दिन, कन्या राशिवालों के करियर में ग्रोथ तय | Aaj Ka Arthik Rashifal 3 March 2021 Money Career Horoscope 3 March 21 | Patrika News

Financial Horoscope Today 3 March 2021 बिजनेस के लिए शुभ दिन, कन्या राशिवालों के करियर में ग्रोथ तय

locationजयपुरPublished: Mar 03, 2021 08:53:16 am

Submitted by:

deepak deewan

career horoscope 3 March 2021 Arthik Rashifal 3 March 2021 Money Financial Horoscope Today 3 March 2021 Money Horoscope Arthik Rashifal Today 3 March 2021 money horoscope in hindi career horoscope आर्थिक राशिफल Financial Horoscope Today 4 March 2021

Aaj Ka Arthik Rashifal 3 March 2021 Money Career Horoscope 3 March 21

Aaj Ka Arthik Rashifal 3 March 2021 Money Career Horoscope 3 March 21

जयपुर. 3 मार्च 2021 को बुधवार है यानि व्यापार के कारक देव बुध ग्रह का ही दिन है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि आज ध्रुव नामक शुभ योग रहेगा। हालांकि धूम्र नाम का अशुभ योग भी बन रहा है। शुभ और अशुभ दोनों योगों का असर बुधवार को सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। वैसे आज कन्या राशिवालों के लिए करियर में ग्रोथ का दिन है।
मेष राशि
आज धन लाभ होगा। किसी नए बिजनेस की शुरुआत हो सकती है. नौकरी करनेवालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी कंपनी से आपको अच्छे जॉब का ऑफर मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ आज कहीं व्यवसायिक टूर पर जा सकते हैं।
वृष राशि
बिजनेस में खासा मुनाफा मिलेगा। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आप नौकरी के सिलसिले में बाहर भी जा सकते हैं। निवेश के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। किसी क्लाइंट का ऑफर आ सकता है। अपने बिजनेस पार्टनर को कुछ सरप्राइज दे सकते हैं।
मिथुन राशि
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। बिजनेस अच्छा बना रहेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से आपको हानि हो सकती है, सतर्क रहें। अधिकारियों से आज अच्छा तालमेट बना रहेगा, इसका कोई लाभ भी मिल सकता है।
कर्क राशि
भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा। व्यापार में थोड़ी-सी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है पर फायदा जरूर होगा। बिजनेस पार्टनर से सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। प्राइवेट नौकरी करनेवालोें के लिए दिन अच्छा है. ऑफिस में आपके सहकर्मी पूरा सपोर्ट करेंगे।
सिंह राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। कारोबार में किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। नौकरी से जुड़े लोगों की किसी अच्छी जगह जॉब लग सकती है। बिजनेस पार्टनर के साथ कहीं व्यवसायिक टूर पर जा सकते हैं।
कन्या राशि
बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शेयर आदि में निवेश का प्लान बन सकता है। नौकरी में किसी अच्छे संस्थान से आपको ऑफर मिल सकता है। आज काम में मन लगेगा। सहकर्मियों के साथ छोटी- सी पार्टी हो सकती है।
तुला राशि
किसी नये बिजनेस को शुरू करने के लिए दिन शुभ है। पुश्तैनी काराबोर मजबूत होने के योग हैं। अपने रूठे हुए बिजनेस पार्टनर को मनाने में सफल रहेंगे। नौकरी में आपके काम से खुश होकर बॉस उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बिजनेस के लिए मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम की तारीफ कर सकते है। आज किसी बिजनेस आइकन से मुलाकात का मौका मिल सकता है। कीमती धातुओं से संबंधित पुराना निवेश लाभ दे सकता है।
धनु राशि
आज धनलाभ का योग है। बिजनेस में किसी कंपनी से डील मिलने के योग हैं। ऑफिस में एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। आप आज सहकर्मियों की कोई सहायता कर सकते हैं। पेशेवर जीवन के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है।
मकर राशि
इस राशि के व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। व्यापार—व्यवसाय में खासा लाभ हो सकता है। ऑफिस के किसी जरूरी काम को समय से पहले पूरा कर लेंगे। अधिकारियों या सहकर्मियों से कोई खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आज आपकी कोई व्यवसायिक यात्रा भी हो सकती है।
कुम्भ राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कारोबार में सभी काम मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में काम करनेवालों के लिए दिन अच्छा है। बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं. सहकर्मियों की आज भरपूर मदद से मिलेगी.
मीन राशि
गणेशजी की पूजा से दिन उत्तम बन सकता है। बिजनेस में कोई डील आपके लिए फायदेमंद होगी। नौकरी में अच्छी पोस्ट मिल सकती है। कामकाज में ही अधिक समय बीतेगा. अधिकारियों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो