Financial Horoscope Today 4 March 2021 इन व्यापारियों के लिए शुभ गुरुवार, हो सकता है खासा लाभ
career horoscope 4 March 2021 Arthik Rashifal 4 March 2021 Money Financial Horoscope Today 4 March 2021 Money Horoscope Arthik Rashifal Today 4 March 2021 money horoscope in hindi career horoscope आर्थिक राशिफल Financial Horoscope Today 5 March 2021

जयपुर. 4 मार्च 2021 को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है और गुरुवार का दिन है। देवगुरू बृहस्पति स्वयं वित्त के कारक हैं. इसके अलावा आज का भाग्यांक भी 03 है जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं. इस तरह आज गुरू प्रधान व्यापारियों को खासा लाभ हो सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि आज रवि योग रहेगा। गुरुवार को विशाखा नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम का शुभ योग भी बन रहा है। आज भगवान विष्णु की पूजा करने और जरूरतमंदों को दान देेने से करियर में जरूर लाभ होगा।
मेष राशि
आज आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। बिजनेस में खासा लाभ होने की संभावना है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकता है। बिजनेस पार्टनर का सहयोग मिलने से दिन अच्छा व्यतीत होगा, धन भी प्राप्त होगा।
वृषभ राशि
बिजनेस में नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। नौकरी के कार्य करने में आप को उत्साह बना रहेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। आज अपने कस्टमर्स से मजबूत रिश्ता कायम करने में कामयाबी हासिल करेंगे।
मिथुन राशि
हर तरह से आय बढने के योग बने हैं। बिजनेस में आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। नौकरी के कार्यों में गति आएगी। किसी बिजनेस आइकन के साथ आनंददायी भेंट होगी। तरल पदार्थाें से संबंधित कारोबार में लाभ अच्छा बना रहेगा।
कर्क राशि
आज नौकरी या कारोबार में आपकी पकड़ मजबूत होगी। कामकाज में समस्याओं के समाधान के आसार बनेंगे। आपके कई दुख समाप्त होंगे। खेती किसानी से संबंधित व्यवसाय में लाभ का मौका मिलेगा। शेयर खरीदी के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।
सिंह राशि
आज आप वाणी माधुर्य का व्यवसायिक लाभ लेंगे। व्यवसायिक कार्यों में भविष्य की रुपरेखा बनाने में व्यस्त रहेंगे। पार्टनर से कोई सुखद सूचना मिल सकती है। नौकरी में काम में बढ़ोत्तरी से सतर्क रहें। बैंकिंग या फाइनेंस संस्थानों से आज कोई सहायता मिलेगी।
कन्या राशि
आज आय उत्तम रहेगी। बिजनेस में अपनी क्षमता का पूरा लाभ उठाएंगे। नौकरी में सहकर्मी प्रसन्न रहेंगे। निवेश के लिए समय अनुकूल है। लवमेट या जीवनसाथी के साथ संबंधों का भी आज किसी न किसी रूप में आर्थिक लाभ मिलेगा।
तुला राशि
आज के दिन पुश्तैनी बिजनेस में खासा धन प्राप्त कर सकते हैं। खासतौर पर युवाओं को व्यवसायिक सफलता मिल सकती है। ऑफिस के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। मार्केटिंग वालों के लिए लाभदायक दिन बीत सकता है। आज किया गया निवेश भविष्य में खासा मुनाफा देगा।
वृश्चिक राशि
खाद्य पदार्थाें से संबंधित व्यापारियों को आज खासा आर्थिक लाभ हो सकता है। बिजनेस में आपकी व्यस्तता आज ज्यादा रहेगी। नौकरी से जुड़े लोग नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आईटी वालों को आज मेनेजमेंट से कोई गिफ्ट मिल सकता है।
धनु राशि
आज आपकी सभी वित्तीय चिंताएं दूर होंगी। बिजनेस में परिश्रम के बाद ही लाभ प्राप्त होगा। नौकरी के कार्य में आज विलंब हो सकता है। पुराना किया गया निवेश के लाभ आज आपके लिए खुशियों की सौगात ला सकते हैं।
मकर राशि
धन में वृद्धि होगी। बिजनेस में कोई नए काम की ओर रुझान बढ़ेगा। नौकरी में किसी विवाद से बच कर रहें। पुश्तैनी कारोबार का आज पूरा ख्याल रखें। इसमें निवेश करने की कोशिश करे, भविष्य में लाभ होने की पूरी संभावना बन गई है।
कुंभ राशि
आज व्यवसायिक कार्यों का उचित प्रतिफल मिलेगा। बिजनेस में आपका दिन बहुत अच्छा होगा। नौकरी में आज परिश्रम करने का दिन है। अधिकारियों के साथ मतभेद दूर होंगे। बिजनेस पार्टनर से अपेक्षित आर्थिक सहयोग भी मिलेगा।
मीन राशि
बिजनेस के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी में अर्से से रुका कोई कार्य आज पूर्ण होगा। आज लवमेट के बिजनेस में लाभ हो सकता है, उसकी सफलता से मन हर्षित रहेगा। बिजनेस में पार्टनर के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज