scriptFinancial Horoscope Today 7 March 2021 मेष, सिंह, धनु और मीन राशि पर शुभ योग का सबसे ज्यादा असर | Aaj Ka Arthik Rashifal 7 March 2021 Money Horoscope 7 March 2021 | Patrika News

Financial Horoscope Today 7 March 2021 मेष, सिंह, धनु और मीन राशि पर शुभ योग का सबसे ज्यादा असर

locationजयपुरPublished: Mar 07, 2021 08:44:10 am

Submitted by:

deepak deewan

career horoscope 7 March 2021 Arthik Rashifal 7 March 2021 Money Financial Horoscope Today 7 March 2021 Money Horoscope Arthik Rashifal Today 7 March 2021 money horoscope 8 March 2021 Financial Horoscope Financial Horoscope Today Money Horoscope Money Horoscope Today Today Arthik rashifal

Arthik Rashifal 6 March 2021 Money Career Horoscope 6 March 2021

Arthik Rashifal 6 March 2021 Money Career Horoscope 6 March 2021

जयपुर. 7 मार्च 2021 को रविवार होने से अधिकांश लोगों के लिए अवकाश का दिन है. आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि रविवार को मूल नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग बन रहा है। रविवार को खासतौर पर मेष, सिंह, धनु और मीन राशि पर इसका शुभ असर देखने को मिलेगा। इन राशिवालों की प्रोफेशनल ग्रोथ आज तय है।
मेष राशि
पुश्तैनी कारोबार में काम पर फोकस रखने की आवश्यकता है अन्यथा नुकसान हो सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ कहीं टूर पर जाने की योजना बन सकती है। किसी पुराने निवेश का पूर्ण लाभ मिलेगा। आज प्राइवेट नौकरी में आपके काम की प्रशंसा होगी।
वृषभ राशि
आज आपकी इनकम बढ़ेगी लेकिन खर्च भी ज्यादा करना पड़ेगा। पुश्तैनी बिजनेस के लिए दिन नया बदलाव लाएगा। बिजनेस पार्टनर के साथ किसी व्यवसायिक टूर पर जा सकते हैं। प्राइवेट नौकरी में दैनिक कामकाज में विरोधियों से कुछ समस्या हो सकती है।
मिथुन राशि
आज रिटेल बिजनेस में खासा लाभ होगा. बिजनेस पार्टनर के व्यवहार और सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में सहयोगियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। आज आपकी उच्चाधिकारियों से लाभदायक मुलाकात हो सकती है।
कर्क राशि
व्यापार-व्यवसाय में आज व्यवहार का खास ध्यान रखें। कमीशन या मार्केटिंग के काम से संबंधित व्यापारी आज खासे व्यस्त रह सकते हैं। मार्केट में आपको खरीदी में लाभ बना रहेगा। नौकरी के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
सिंह राशि
आज आप अपना कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। किसी बिजनेस आइकन से आपको कोई नई बात जानने को मिल सकती है। सोना चांदी आदि से संबंधित व्यवसाय में लाभ बना रहेगा। नौकरी में यह समय आपके लिए शुभ है।
कन्या राशि
कारोबार में उन्नति के रास्ते खुलेंगे। खाद्य पदार्थाें के व्यवसाय में खासा लाभ बना रहेगा। बिजनेस के संबंध में आज लवमेट की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। नौकरी के लिए दिन सामान्य रहेगा पर आज वाणी संयमित रखें।
तुला राशि
आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। कारोबार में पैसे कमाने के खासे मौके मिलेंगे। नौकरी में आज सुखद स्थिति बनेगी। बिजनेस पार्टनर के साथ छोटी—मोटी यात्रा हो सकती है। आज आपको पारिवारिक प्रापर्टी से आर्थिक लाभ लेने से बचना चाहिए।
वृश्चिक राशि
बिजनेस में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपने बिजनेस सलाहकार पर भरोसा लाभ दे सकता है। नौकरी में आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है। बिजनेस पार्टनर से जरूरी बातें साझा करने से लाभ होगा।
धनु राशि
आज पुश्तैनी कारोबार में लाभ होने के संयोग हैं। हालांकि बिजनेस में निवेश के लिए दिन अच्छा नहीं है। आपके बिजनेस पार्टनर के साथ भी झगड़ा होने की आशंका है। नौकरी में आज कामों में कोई बाधा नहीं है।
मकर राशि
बिजनेस में नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आज आप दवा कंपनियों में निवेश के प्रति आप सावधान रहें। नौकरी में आपके विरोधी काफी सक्रिय हो सकते हैं।
कुंभ राशि
कारोबार आज अच्छा रहेगा पर पार्टनर के साथ विवाद होने की आशंका है। रिटेल बिजनेस में थोड़ा तनाव होगा। निवेश के लिए दिन सामान्य है। आपके खरीदे गए माल की कीमतों में आज कुछ सुधार होगा। नौकरी में धैर्य से काम लें।
मीन राशि
कारोबार में आज फायदा मिलेगा। परिजनों के सहयोग से करियर के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे जिससे जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। आज नौकरी में समय का सदुपयोग करें. सहकर्मियों और अधिकारियों से बात करने में सावधानी बरतें।

ट्रेंडिंग वीडियो