scriptLove Horoscope Today 12 April 2021 दांपत्य या प्रेम सुख के लिए पितरों को ऐसे करें प्रसन्न | Aaj Ka Love Rashifal 12 April 2021 Love Horoscope 12 April 2021 | Patrika News

Love Horoscope Today 12 April 2021 दांपत्य या प्रेम सुख के लिए पितरों को ऐसे करें प्रसन्न

locationजयपुरPublished: Apr 12, 2021 08:57:17 am

Submitted by:

deepak deewan

मेष लव राशिफल Aries Love Horoscope वृषभ लव राशिफल Taurus Love Horoscope मिथुन लव राशिफल Gemini Love Horoscope कर्क लव राशिफल Cancer Love Horoscope सिंह लव राशिफल Leo Love Horoscope कन्या लव राशिफल Virgo Love Horoscope तुला लव राशिफल Libra Love Horoscope वृश्चिक लव राशिफल Scorpio Love Horoscope धनु लव राशिफल Sagittarius Love Horoscope मकर लव राशिफल Capricorn Love Horoscope कुंभ लव राशिफल Aquarius Love Horoscope मीन लव राशिफल Pisces Love Horoscope

Aaj Ka Love Rashifal 12 April 2021 Love Horoscope 12 April 2021

Aaj Ka Love Rashifal 12 April 2021 Love Horoscope 12 April 2021

जयपुर. 12 अप्रैल 2021 को चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या है जिसका विशेष महत्व है। आज सोमवार का दिन होने से स्नान-दान की सोमवती अमावस्या मनाई जा रही है। ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश शर्मा बताते हैं कि अमावस्या के दिन स्नान, दान के साथ पितृ पूजन या तर्पण जरूर करना चाहिए। माना जाता है कि पितरों की प्रसन्नता से जीवन के सभी सुख प्राप्त होते हैं. वैवाहिक जीवन का क्लेश खत्म होता है और शादी या प्रेम जीवन में बार—बार आनेवाले अवरोध भी खत्म होते हैं।
मेष राशि
आज कोई आपकी लव लाइफ में अड़चन डाल सकता है। हालांकि लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। लवलाइफ में आई परेशानी को दूर करने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोग आज लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते है।
वृष राशि
आज आपके लव पार्टनर के सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। उनसे मिलने के भी मौके मिलेंगे। आपको आज लवमेट के स्वास्थ्य का भी थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। आपका वैवाहिक जीवन बेहतर बना रहेगा। लाइफ पार्टनर से रोमांस का भरपूर मौका मिलेगा.
मिथुन राशि
लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज लवमेट के साथ खासा समय बिता सकते हैं। उनके किसी जरूरी काम से पास की यात्रा कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ किसी प्रोग्राम में इन्वायट किया जा सकता है।
कर्क राशि
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आज लवमेट से मुलाकात के अवसर प्राप्त होंगे। किसी नए विपरीत लिंगी के प्रेम प्रस्ताव के बारे में विचार कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि
विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी में आज तय समय में आपका काम पूरा होगा जिससे लाइफ पार्टनर को भरपूर समय दे सकेंगे। अविवाहित युवाओं को लवमेट का पूरा सहयोग मिलेगा। उनसे संबंधित पर्सनल बात शेयर करने से हर हाल में बचना चाहिए।
कन्या राशि
आज आपको भरपूर प्रेम की प्राप्ति होगी। ऑफिस में काम में विपरीत लिंगी सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ भी रिश्ते बेहतर रहेंगे। उनके साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
तुला राशि
प्रेम के मामले में आज किस्मत आप पर पूरी तरह मेहरबान रहेगी। ऑफिस में कोई विपरीत लिंगी सीनियर आपसे खासे प्रभावित होंगे। जीवनसाथी से आपको प्यार और सहयोग मिलेगा। लवमेट के लिये कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
प्रेम संबंधों के बारे में घर के बड़ों की राय मानना आपके हित में होगा। वैसे नौकरी में आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा जिसके कारण आज लवमेट आपसे नाराज हो सकता है। शादीशुदा लोग लाइफ पार्टनर के लिए कुछ समय निकाल सकते हैं।
धनु राशि
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में आज किसी विपरीत लिंगी सहकर्मी की मदद मिल सकती है। लवमेट से आपकी मुलाकात हो सकती है। लाइफ पार्टनर से रिश्तों के बीच आपसी समझ बढ़ाने के लिये दिन अच्छा है।
मकर राशि
आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। प्रेम संबंधों के लिये दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट से संबंध बेहतर होगा। जीवनसाथी से हर प्रकार की मदद मिल सकती है। बिजनेस या नौकरी में किसी काम के लिये मिले एडवांस पेमेंट अपने लव पार्टनर पर खर्च कर सकते हैं।
कुंभ राशि
आज किसी से प्रेम प्रस्ताव की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस की कुछ जिम्मेदारियां अपने जीवनसाथी को सौंप सकते हैं। ऑफिस में काम में डूबे रहने के कारण लवमेट कुछ नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी आज आपको सुख देगा।
मीन राशि
लव लाइफ के लिए आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज ऑफिस में आप किसी से अपने दिल की बात कह सकते हैं। लवमेट या लाइफ पार्टनर से ट्यूनिंग अच्छी रहेगी। पार्टनर के किसी काम से बाहर भी जाना पड़ सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो