scriptLove Horoscope Today 13 April 2021 वृश्चिक वालों की लव लाइफ और मेष राशिवालों की मेरिड लाइफ में मिलेगा सुख | Aaj Ka Love Rashifal 13 April 2021 Love Horoscope 13 April 2021 | Patrika News

Love Horoscope Today 13 April 2021 वृश्चिक वालों की लव लाइफ और मेष राशिवालों की मेरिड लाइफ में मिलेगा सुख

locationजयपुरPublished: Apr 13, 2021 09:17:12 am

Submitted by:

deepak deewan

मेष लव राशिफल Aries Love Horoscope वृषभ लव राशिफल Taurus Love Horoscope मिथुन लव राशिफल Gemini Love Horoscope कर्क लव राशिफल Cancer Love Horoscope सिंह लव राशिफल Leo Love Horoscope कन्या लव राशिफल Virgo Love Horoscope तुला लव राशिफल Libra Love Horoscope वृश्चिक लव राशिफल Scorpio Love Horoscope धनु लव राशिफल Sagittarius Love Horoscope मकर लव राशिफल Capricorn Love Horoscope कुंभ लव राशिफल Aquarius Love Horoscope मीन लव राशिफल Pisces Love Horoscope

Aaj Ka Love Rashifal 13 April 2021 Love Horoscope 13 April 2021

Aaj Ka Love Rashifal 13 April 2021 Love Horoscope 13 April 2021

जयपुर. 13 अप्रैल 2021 यानि मंगलवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा है। आज गुड़ी पड़वा मनाई जा रही है, साथ ही नववर्ष संवत्सर 2078 तथा चैत्र नवरात्र या वासन्तिक नवरात्र प्रारम्भ हो रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश शर्मा बताते हैं कि आज अनेक शुभ योग बन रहे हैं। मां दुर्गा के आविर्भाव के दिन और शुभ योगों के प्रभाव से आज का दिन अधिकांश लोगोें के प्रेम या दांपत्य जीवन में सुख लेकर आया है। प्रेम संबंधों में सफलता के लिए आज मां दुर्गा की पूजा करें, लाभ अवश्य होगा।
मेष राशि
आज लवमेट से मुलाकात के योग हैं। बड़ों का सहयोग भी मिलेगा। दांपत्य और प्रेम संबंधों में पुरानी यादों से मन सुखी रहेगा। हालांकि आज कोई समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।
वृष राशि
आज लव लाइफ के सारे सपने पूरे होंगे। नए प्रेम प्रसंगों के संबंध में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर ग़लतफहमी उत्पन्न हो सकती है। उन्हें उपहार देकर मनाने की कोशिश करें।
मिथुन राशि
कोई नया प्रेम प्रसंग शुरू हो सकता है जिसमें परिजनों का सहयोग भी मिलेगा। लवमेट से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, प्रेमी—प्रेमिका के साथ समय बिताएंगे जिससे रिश्ते मधुर होंगे।
कर्क राशि
आज लव पार्टनर के प्रति लगाव ज्यादा होगा। कोई बड़ा विपरीत लिंगी सहकर्मी प्रणय निवेदन कर सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे जबकि प्रेम संबंधों में आज विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि
प्रेम संबंधों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। लवमेट और लाइफ पार्टनर का सभी कार्यो में सहयोग मिलेगा जबकि प्रेम संबंध भी मधुर होंगे, साथी से आर्थिक सहायता मिलेगी।

कन्या राशि
आज के दिन प्रेम संबंधों की स्थिति ठीक रहेगी। नए प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ प्रगाढता बढेगी जबकि लव पार्टनर को परिजनों की रजामंदी से मुलाकात की अनुमति मिलेगी।
तुला राशि
दांपत्य और प्रेम संबंधों की स्थिति मजबूत बनेगी। हालांकि किसी नए प्रेम प्रसंग के लिए दिन अच्छा नहीं रहेगा। जीवनसाथी सहयोगी बना रहेगा जबकि प्रेमी—प्रेमिका के साथ मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक राशि
आज नए प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा हैं। जीवनसाथी से पुराने मतभेद खत्म होंगे, प्रेमी—प्रेमिका के साथ रिश्तो में मधुरता आएगी. लवलाइफ अच्छी बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में कोई बड़ी दिक्कत आ सकती है, संभलकर रहें।
धनु राशि
जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे जिससे आज पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। उन्हें उपहार जरूर दें। प्रेमी—प्रेमिका से कुछ तनाव हो सकता है। विरोधियों से परेशान रहेंगे लेकिन लव पार्टनर के साथ किसी ट्रिप का प्लान भी बनायेंगे।
मकर राशि
आज प्रेम संबंधों स्थिति मजबूत बनेगी पर अधिक खर्च से बचें। लवमेट के साथ आज इधर—उधर जाने में उलझे रहेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर होंगे। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।

कुंभ राशि
किसी नए विपरीत लिंगी से दोस्ती हो सकती है, उनसे अच्छी टृयूनिंग बनी रहेगी। लवमेट से मुलाकात के योग हैं। वे आपकी तारीफ करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ होंगे। रिश्तो में मधुरता आएगी।
मीन राशि
प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा है। लवमेट से आज कोई अच्छी भेंट मिल सकती है। जीवनसाथी सहयोगी बनेगा जबकि प्रेमी—प्रेमिका के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। आज के दिन पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो