scriptLove Horoscope Today 17 April 2021 प्रेम और दांपत्य सुख को बढ़ाता है यह योग, ऐसे उठाएं लाभ | Aaj Ka Love Rashifal 17 April 2021 Love Horoscope 17 April 2021 | Patrika News

Love Horoscope Today 17 April 2021 प्रेम और दांपत्य सुख को बढ़ाता है यह योग, ऐसे उठाएं लाभ

locationजयपुरPublished: Apr 17, 2021 09:11:48 am

Submitted by:

deepak deewan

मेष लव राशिफल Aries Love Horoscope वृषभ लव राशिफल Taurus Love Horoscope मिथुन लव राशिफल Gemini Love Horoscope कर्क लव राशिफल Cancer Love Horoscope सिंह लव राशिफल Leo Love Horoscope कन्या लव राशिफल Virgo Love Horoscope तुला लव राशिफल Libra Love Horoscope वृश्चिक लव राशिफल Scorpio Love Horoscope धनु लव राशिफल Sagittarius Love Horoscope मकर लव राशिफल Capricorn Love Horoscope कुंभ लव राशिफल Aquarius Love Horoscope मीन लव राशिफल Pisces Love Horoscope

Aaj Ka Love Rashifal 17 April 2021 Love Horoscope 17 April 2021

Aaj Ka Love Rashifal 17 April 2021 Love Horoscope 17 April 2021

जयपुर. 17 अप्रैल 2021 को चैत्र नवरात्र का पांचवा दिन है, आज माता स्कंदमाता की पूजा की जाएगी। इसके साथ ही आज श्री पंचमी या लक्ष्‍मी पंचमी, नाग पंचमी पूजा भी है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि शनिवार को एक शुभ और अशुभ योग बन रहा है। साथ ही चंद्रमा और मंगल के एक ही राशि में होने से मिथुन राशि में चंद्र—मंगल योग बनेगा। प्रेम और दांपत्य संबंधों के लिहाज से यह योग बहुत अहम है। आज स्‍कंदमाता की पूजा करें और छोटे बच्‍चों को उपहार दें। शाम को लक्ष्मी पूजन करें, हनुमानजी या शनिदेव के दर्शन करें।
मेष राशि
पार्टनर का पूर्ण सुख मिलेगा। प्रेम और दांपत्य जीवन के सभी कष्टों का आज निवारण होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा गुजरेगा। आज लाइफ पार्टनर के साथ खासा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
वृष राशि
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेमी—प्रेमिका से मुलाकात का मौका हाथ लग सकता है। कोई नया प्रेम प्रसंग शुरु हो सकता है। आज नौकरी से जुड़े किसी विपरीत लिंगी से कोई गुड न्यूज मिलेगी।
मिथुन राशि
आज किसी कारणवश लवमेट से मुलाकात करनी पड़ेगी। उनके स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ आज आप भावनात्मक संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे।

कर्क राशि
प्रेम संबंधों में पूर्ण सुख प्राप्त हो सकता है। नए प्रेम संबंधों में सोच-समझकर आगे बढ़ें हालांकि सफलता जरूर मिलेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। नौकरी में किसी विपरीत लिंगी अधिकारी से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
सिंह राशि
लव लाइफ में आज का दिन अच्छा गुजरेगा। लवमेट या उनके किसी परिचित को दिया गया पैसा वापस मिलेगा। प्रेमी—प्रेमिका के साथ अच्छा समय बितेगा। वैवाहिक जीवन में सभी समस्याओं का अंत होगा।
कन्या राशि
वैवाहिक जीवन में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी का आज पूरा सहयोग मिल सकता है। कोई नया प्रेम संबंध शुरु हो सकता है। प्रेमी—प्रेमिका के लिए नए जॉब की तलाश पूरी होगी।
तुला राशि
आज पार्टनर के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकता है। दांपत्य जीवन में सभी दुखों का समाधान निकलेगा। लाइफ या लव पार्टनर को आज तोहफा आदि देकर खुश रखने की कोशिश करनी चाहिए.
वृश्चिक राशि
प्रेम संबंधों में आज मजबूती आएगी। अविवाहितों के विवाह के रास्ते खुलेंगे। दामपत्य जीवन सुखी रहेगा। पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बनेगा। किसी पुराने प्रेमी—प्रेमिका से मुलाकात की भी संभावना है।

धनु राशि
दांपत्य या प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। नौकरी में कोई विपरीत लिंगी सहकर्मी आपसे काम सीखना चाहेंगे। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी आपसे प्रेमपूर्ण व्यवहार करेंगे।
मकर राशि
प्रेम प्रसंग में नई पहल करने के लिए आज का दिन उचित रहेगा। आज लवमेट से मुलाकात के अवसर मिलेंगे। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे।

कुंभ राशि
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बहुत ही बेहतरीन है। लव पार्टनर से संबंधो में मजबूती आएगी। आज पार्टनर से लगाव में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में आज किस्मत मेहरबान रहेगी।
मीन राशि
आज प्रेम या दांपत्य संबंधों को मजबूत बनने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में आ रही दिक्कतों में आज सुधार होगा। जीवनसाथी से बातचीत में आज सावधानी बरतें। शादी का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो