scriptLove Horoscope Today 17 February 2021 चंद्रमा और मंगल के एक ही राशि में होने से प्रेम और दांपत्य संबंधों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव | AAJ KA LOVE RASHIFAL 17 February 2021 LOVE HOROSCOPE 17 February 2021 | Patrika News

Love Horoscope Today 17 February 2021 चंद्रमा और मंगल के एक ही राशि में होने से प्रेम और दांपत्य संबंधों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

locationजयपुरPublished: Feb 17, 2021 09:40:31 am

Submitted by:

deepak deewan

17 February 2021 LOVE RASHIFAL Daily Love Horoscope For 17 February 2021 Daily Love Horoscope Aaj Ka Love Rashifal लव राशिफल

AAJ KA LOVE RASHIFAL 17 February 2021 LOVE HOROSCOPE 17 February 2021

AAJ KA LOVE RASHIFAL 17 February 2021 LOVE HOROSCOPE 17 February 2021

जयपुर. 17 फरवरी, बुधवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज चंद्रमा मेष राशि में है जहां मंगल पहले से ही स्थित है। चंद्रमा और मंगल के एक ही राशि में होने से सभी राशिवालों के प्रेम और दांपत्य संबंधों पर इसका शुभ असर दिखाई देगा।
मेष राशि
प्रेम और दांपत्य जीवन के सभी कष्टों का आज निवारण होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा गुजरेगा। आज लाइफ पार्टनर के साथ खासा समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी का पूर्ण सुख मिलेगा।
वृष राशि
कोई नया प्रेम प्रसंग शुरु हो सकता है। आज नौकरी से जुड़े किसी विपरीत लिंगी से कोई गुड न्यूज मिलेगी।प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेमी—प्रेमिका से मुलाकात का मौका हाथ लग सकता है।
मिथुन राशि
आज किसी कारणवश लवमेट से मुलाकात करनी पड़ेगी। उनके स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ आज आप भावनात्मक संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे।

कर्क राशि
प्रेम संबंधों में आज दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नए प्रेम संबंधों में सोच-समझकर आगे बढ़ें। दांपत्य जीवन में आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी करनेवालों को किसी बड़े विपरीत लिंगी अधिकारी से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
सिंह राशि
लव लाइफ में आज का दिन अच्छा गुजरेगा। लवमेट या उनके किसी परिचित को दिया गया पैसा वापस मिलेगा। प्रेमी—प्रेमिका के साथ अच्छा समय बितेगा। वैवाहिक जीवन में सभी समस्याओं का अंत होगा।
कन्या राशि
वैवाहिक जीवन में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी का आज पूरा सहयोग मिल सकता है। कोई नया प्रेम संबंध शुरु हो सकता है। प्रेमी—प्रेमिका के लिए नए जॉब की तलाश पूरी होगी।
तुला राशि
आज प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकता है। दांपत्य जीवन में सभी दुखों का समाधान निकलेगा। लाइफ या लव पार्टनर को आज तोहफा आदि देकर खुश रखने की कोशिश करनी चाहिए.
वृश्चिक राशि
प्रेम संबंधों में आज मजबूती आएगी। अविवाहितों के विवाह के रास्ते खुलेंगे। दामपत्य जीवन सुखी रहेगा। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बनेगा।

धनु राशि
दांपत्य या प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। नौकरी में कोई विपरीत लिंगी सहकर्मी आपसे काम सीखना चाहेंगे। युवकों के लिये शादी का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी आपसे प्रेमपूर्ण व्यवहार करेंगे।
मकर राशि
प्रेम प्रसंग में नई पहल करने के लिए आज का दिन उचित रहेगा। आज लवमेट से मुलाकात के अवसर मिलेंगे। किसी पुराने प्रेमी—प्रेमिका से मुलाकात की भी संभावना है। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
कुंभ राशि
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बहुत ही बेहतरीन है। लव पार्टनर से संबंधो में मजबूती आएगी। आज पार्टनर से लगाव में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में आज किस्मत मेहरबान रहेगी।

मीन राशि
आज प्रेम या दांपत्य संबंधों को मजबूत बनने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में आ रही दिक्कतों में आज सुधार होगा। जीवनसाथी से बातचीत में आज सावधानी बरतें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो