scriptLove Horoscope Today 5 March 2021 दांपत्य और प्रेम जीवन के लिए अच्छा दिन पर इन्हें संभलकर रहना होगा | Aaj Ka Love Rashifal 5 March 2021 Love Horoscope 5 March 2021 | Patrika News

Love Horoscope Today 5 March 2021 दांपत्य और प्रेम जीवन के लिए अच्छा दिन पर इन्हें संभलकर रहना होगा

locationजयपुरPublished: Mar 05, 2021 10:11:49 am

Submitted by:

deepak deewan

5 March 2021 LOVE RASHIFAL Daily Love Horoscope For 5 March 2021 Daily Love Horoscope Aaj Ka Love Rashifal लव राशिफल LOVE RASHIFAL

Aaj Ka Love Rashifal 5 March 2021 Love Horoscope 5 March 2021

Aaj Ka Love Rashifal 5 March 2021 Love Horoscope 5 March 2021

जयपुर. 5 मार्च 2021 को शुक्रवार है जोकि दांपत्य और प्रेम जीवन के लिए सबसे अच्छा दिन है। हालांकि आज वृष और वृश्चिक राशिवालों को कुछ संभलकर रहना होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि चंद्रमा के साथ राहु और केतु की स्थितियों के कारण इन लोगों की लव लाइफ में कुछ तनाव आ सकता है।
मेष राशि
आपको आज लाइफ पार्टनर या लव पार्टनर से धनलाभ हो सकता है। लेकिन खर्चों में वृद्धि भी होगी। लवमेट से मुलाकात का मौका मिलने के योग हैं. जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर का प्लान बन सकता है।
वृष राशि
दिन उत्तम है, प्रेम की स्थिति मजबूत रहेगी। पार्टनर आपसे खुश होंगे। हालांकि प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा परेशान होंगे। आज जीवनसाथी आपके लिए हर तरह से सहयोगी बने रहेंगे।

मिथुन राशि
किसी का लव ऑफर आ सकता है। आज आपके आकर्षण में वृद्धि हो सकती है। लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ यात्रा होना संभव है। आज पार्टनर के साथ शॉपिंग करने जा सकते हो।
कर्क राशि
दांपत्य संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर आपकी तारीफ करेंगे। लवमेट से आपके रिश्ते ठीक हो जाएंगे। उनके साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

सिंह राशि
लवलाइफ के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कोई विपरीत लिंगी आज आपके पक्ष में रहेगा। लवमेट के लिए आप किसी से परामर्श ले सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
कन्या राशि
आज के दिन किसी को पाने की मनोकामना पूरी हो सकती है। किसी से लव ऑफर मिल सकता है। लाइफ पार्टनर का काम आज पूरा कर सकते हो। प्रेम और दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा।
तुला राशि
दांपत्य सुख की स्थिति अच्छी रहेगी। लवमेट के प्रति रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हो। कोई तोहफा भी दे सकते हैं।

वृश्चिक राशि
प्रेम पक्ष मजबूत रहेगा। नए प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। पार्टनर के साथ कहीं बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है।
धनु राशि
लवलाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। युवाओं को किसी से लव आफर आ सकते हैं। लवमेट के लिए दिन अनुकूल है। पार्टनर के साथ लॉग ड्राइव पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन की उलझनें कम हो सकती है।
मकर राशि
आज प्रेम संबंधों में स्थिरता रहेगी। आज लवमेट से आपकी मुलाकात हो सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। लाइफ पार्टनर के किसी काम से यात्रा करनी पड सकती है।

कुम्भ राशि
आज आपकी प्रेम प्रसंगों की स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में विपरीत लिंगी सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ ही कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।
मीन राशि
आज नए प्रेम संबंधों का योग बना है। उसमें कामयाबी मिलेगी। ऑफिस में विपरीत लिंगी सहकर्मी आपका सपोर्ट करेंगे। प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा है. लवमेट के साथ खासा समय बीतेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो