scriptPanchang Today 16 February 2021 बसंत पंचमी पर्व आज , जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल | Aaj Ka Panchang 16 February 2021 Today Panchang 16 February 2021 | Patrika News

Panchang Today 16 February 2021 बसंत पंचमी पर्व आज , जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल

locationजयपुरPublished: Feb 16, 2021 09:41:10 am

Submitted by:

deepak deewan

16 february 2021 Panchang Todays Hindi Panchang 16 february 2021 rahukaal shubh muhurat Aaj Ka Panchang date panchang 2021 shubh muhurat for marriage ceremony 2021 calendar january february 2021 today’s nakshatra and tithi magh month 2021 february 16, 2021 gujarati calendar 2021 february malayalam calendar 2021 february

Aaj Ka Panchang 16 February 2021 Today Panchang 16 February 2021

Aaj Ka Panchang 16 February 2021 Today Panchang 16 February 2021

जयपुर. 16 फरवरी, मंगलवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज पंचमी तिथि पूरा दिन रहेगी। आज बसंत पंचमी पर्व है। पंचमी से रतिकाम महोत्सव भी शुरू हो रहा है। मंगलवार को सूर्योदय रेवती नत्रक्ष में होगा जिससे शुभ नाम का योग बन रहा है। इसके अलावा आज सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि के साथ रवि योग भी रहेगा। 11 फरवरी की देर रात से शुरू होने वाले पंचक आज रात 8 बजकर 57 मिनट पर समाप्त हो जायेंगे। आज देवी सरस्वती, श्रीकृष्ण और कामदेव की पूजा करें, जरूरतमंदों को दान दें।
माघ शुक्ल पंचमी, मंगलवार विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति माघ 27 शक संवत् 1942
सौर माघ मास प्रविष्टे 05 रज्जब 03, हिजरी 1442 ।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।
चंद्रमा रात्रि 08 बजकर 57 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।
पंचमी तिथि अगले दिन 05 बजकर 47 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ
रेवती नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 57 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ।
शुभ योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 49 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ।
बव करण सायं 04 बजकर 43 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ।
आज के पर्व: बसंत पंचमी, सरस्वती प्राकट्य दिवस, सरस्वती पूजन, विद्या आरंभ दिवस

दिशाशूल: उत्तर।

आज का शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 27 मिनट से 03 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।
अमृत काल शाम 06 बजकर 18 मिनट से 08 बजकर 04 मिनट तक।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजे तक।
रवि योग शाम 08 बजकर 57 मिनट से 17 जनवरी सुबह 06 बजकर 58 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
यमगंड सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 म‍िनट तक।
गुलिक काल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो