script

Panchang Today 21 February 2021 महानंदा नवमी व्रत, जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल

locationजयपुरPublished: Feb 21, 2021 08:49:40 am

Submitted by:

deepak deewan

21 february 2021 Panchang Todays Hindi Panchang 21 february 2021 rahukaal shubh muhurat Aaj Ka Panchang date panchang 2021 shubh muhurat for marriage ceremony 2021 calendar january february 2021 today’s nakshatra and tithi magh month 2021 february 21, 2021 gujarati calendar 2021 february malayalam calendar 2021 february

Aaj Ka Panchang 21 February 2021 Today Panchang 21 February 2021

Aaj Ka Panchang 21 February 2021 Today Panchang 21 February 2021

जयपुर. आज माघ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी दोपहर 3 बजकर 43 मिनट तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। इसके साथ ही सुबह 8 बजकर 43 मिनट से रवि योग प्रारंभ होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि सुबह 8 बजकर 43 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र लग जाएगा जोकि दिन भर रहेगा। रविवार को मृगशिरा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग बन रहा है। आज महानंदा नवमी व्रत है और हरसूब्रम्हदेव जयंती भी है. आज प्रातः 02:21 बजे शुक्र कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे और प्रातः 06:21 बजे बुध मार्गी होंगे. आज सूर्य को जल दें। जरूरतमंदों को दान दें।
माघ शुक्ल नवमी रविवार विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 02 शक संवत् 1942
सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 10, रज्जब 08, हिजरी 1442 ।
सूर्यउत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतुः।
चंद्रमा रात्रि 09 बजकर 55 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।
नवमी तिथि अपराह्न 03 बजकर 43 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ।
रोहिणी नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 43 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ
विष्कुम्भ योग अगले दिन तड़के 05 बजकर 34 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ।
कौलव करण अपराह्न 03 बजकर 43 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ।
दिशाशूल: पश्चिम।

आज का शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 म‍िनट से 12 बजकर 58 म‍िनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से 03 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजे तक।
रवि योग सुबह 8 बजकर 44 मिनट से अगले दिन 6 बजकर 53 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
यमगंड दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 म‍िनट तक।
गुलिक काल दोपहर 3 बजकर 30 म‍िनट से 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
राहुकाल शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक।

ASTROLOGY PREDICTION IN HINDI

ट्रेंडिंग वीडियो