script

Panchang Today 23 February 2021 जया एकादशी व्रत, जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल

locationजयपुरPublished: Feb 23, 2021 06:48:05 am

Submitted by:

deepak deewan

23 february 2021 Panchang Todays Hindi Panchang 23 february 2021 rahukaal shubh muhurat Aaj Ka Panchang date panchang 2021 shubh muhurat for marriage ceremony 2021 calendar january february 2021 today’s nakshatra and tithi magh month 2021 february 23, 2021 gujarati calendar 2021 february malayalam calendar 2021 february todays hindi panchang 23 february 2021 rahukaal and shubh muhurat Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang 23 February 2021 Today Panchang 23 February 2021

Aaj Ka Panchang 23 February 2021 Today Panchang 23 February 2021

जयपुर. 23 फरवरी 2021 को माघ शुक्ल पक्ष की उदया एकादशी तिथि और दिन मंगलवार है। एकादशी तिथि शाम 6 बजकर 6 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जायेगी। आज जया एकादशी व्रत है. ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि मंगलवार को पूरा दिन आयुष्मान योग रहेगा। आयुष्मान योग के दौरान किये गये कार्य लंबे समय तक शुभ फल देते हैं। आज सुबह चंद्रमा राशि परिवर्तन कर मिथुन से कर्क में प्रवेश करेगा। मंगलवार को पहले आर्द्रा नक्षत्र होने से चर और उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से स्थिर नामक शुभ योग बन रहे हैं। मंगलवार को दोपहर 3.30 से रात अंत तक त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है। आज हनुमानजी की पूजा या दर्शन करें। जरूरतमंदों को दान दें।
माघ शुक्ल जया एकादशी मंगलवार विक्रम सम्वत् 2077।
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 04 शक सम्वत् 1942
सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 12 रज्जब 10, हिजरी 1442 ।
सूर्यउत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतुः।
चंद्रमा दिन-रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
एकादशी तिथि सायं 06 बजकर 06 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ
आद्रा नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 31 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ।
आयुष्मान योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 34 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ
विष्टि करण सायं 06 बजकर 06 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ।
दिशा शूल उत्तर दिशा

आज का शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 म‍िनट से 12 बजकर 57 म‍िनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 59 म‍िनट तक।
रवि योग सुबह 06 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।
त्रिपुष्‍कर योग शाम 06 बजकर 05 म‍िनट से 24 फरवरी सुबह 06 बजकर 51 म‍िनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक।
गुलिक काल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 म‍िनट तक रहेगा।
यमगंड सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 म‍िनट तक।

ट्रेंडिंग वीडियो