scriptPanchang Today 24 January 2021 ब्रह्म योग का दिन, जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल | Aaj Ka Panchang 24 January 2021 Today Panchang 24 January 2021 | Patrika News

Panchang Today 24 January 2021 ब्रह्म योग का दिन, जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल

locationजयपुरPublished: Jan 24, 2021 09:50:23 am

Submitted by:

deepak deewan

24 January 2021 Ka Panchang 24 January 2021 Panchang aaj ka panchang 24 january today panchang in hindi aaj ka shubh muhurat rahukaal

Aaj Ka Panchang 24 January 2021 Today Panchang 24 January 2021

Aaj Ka Panchang 24 January 2021 Today Panchang 24 January 2021

जयपुर. आज पौष मास शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी रात 10 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी व्रत करने का विधान है। इसे पवित्रा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिषाचार्य सोमेश परसाई बताते हैं कि रविवार को रात 10 बजकर 28 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। इसके साथ ही रात 12 बजकर 1 मिनट से दूसरे दिन सूर्योदय तक द्विपुष्कर योग रहेगा। आज रात 12 बजकर 1 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आज सूर्यदेव व विष्णुजी की पूजा करें। जरूरतमंदों को दान दें।
पौष शुक्ल एकादशी रविवार विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति माघ 04 शक संवत् 1942
सौर माघ मास प्रविष्टे 11 जमादि उल्सानी 10 हिजरी 1442।
सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल शिशिर ऋतु।
चंद्रमा दिन.रात वृष राशि पर संचार करेगा।
एकादशी तिथि रात्रि 10 बजकर 58 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ
रोहिणी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 01 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ।
ब्रह्म योग रात्रि 10 बजकर 28 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ
वणिज करण प्रातः 09 बजकर 58 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ।
दिशा शूल पश्चिम दिशा

आज के शुभ मुहूर्त
अभ‍िजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 म‍िनट से 12 बजकर 55 म‍िनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से 03 बजकर 03 म‍िनट तक।
अमृ‍त काल रात 08 बजकर 29 म‍िनट से 10 बजकर 15 म‍िनट तक।
निशीथ काल रात 12 बजकर 07 म‍िनट से 25 जनवरी रात 01 बजे तक।
आज के अशुभ मुहूर्त
यमगंड दोपहर 12 बजे 01 बजकर 30 म‍िनट तक।
गुल‍िक काल शाम 03 बजकर 30 म‍िनट से 04 बजकर 30 म‍िनट तक।
राहुकाल शाम 04 बजकर 30 म‍िनट से 06 बजे तक।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो