script

Panchang Today 8 march 2021 जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल

locationजयपुरPublished: Mar 08, 2021 07:49:18 am

Submitted by:

deepak deewan

8 march 2021 Panchang Todays Hindi Panchang 8 march 2021 rahukaal shubh muhurat Aaj Ka Panchang date panchang 2021 shubh muhurat for marriage ceremony 2021 calendar january february 2021 today’s nakshatra and tithi magh month 2021 march 8 , 2021 gujarati calendar 2021 march malayalam calendar 2021 march todays hindi panchang 9 march 2021 rahukaal

Aaj Ka Panchang 8 March 2021 Today Panchang 8 March 2021

Aaj Ka Panchang 8 March 2021 Today Panchang 8 March 2021

जयपुर. 8 मार्च 2021 को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की उदया तिथि दशमी और दिन सोमवार है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज दशमी तिथि दोपहर 3 बजकर 45 मिनट तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। सोमवार को सूर्योदय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में होगा। सोमवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से उत्पात नाम का अशुभ योग बन रहा है। इस के साथ ही दोपहर 1 बजकर 50 मिनट तक व्यतीपात योग रहेगा। उसके बाद वरीयान योग शुरू हो जायेगा। आज चंद्रमा को प्रसन्न करने के मंत्र जाप करें, शिवजी की पूजा करें, जरूरतमंदों को दान दें।
फाल्गुन कृष्ण, दसमी, सोमवार, विक्रम संवत 2077।
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 17, शक संवत 1942
सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 25, रज्जब 23, हिजरी 1442 ।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसंत ऋतु:।
चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 39 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।
दशमी तिथि अपराह्न 03 बजकर 45 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ
पूर्वाषाढ़ नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 40 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ।
व्यतीपात योग अपराह्न 01 बजकर 50 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ
विष्टि करण अपराह्न 03 बजकर 45 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ।
दिशा शूल पूर्व दिशा

आज खास – स्वामी दयानन्द सरस्वती जयंती।

सूर्योदय 08 मार्च: सुबह 06 बजकर 38 मिनट पर।
सूर्यास्त 08 मार्च: शाम 06 बजकर 25 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।
अमृत काल दोपहर 03 बजकर 16 मिनट से 05 बजकर 31 मिनट तक।
गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 14 मिनट से 06 बजकर 38 मिनट तक।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक।
यमगंड सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक रहेगा।
गुलिक काल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक रहेगा।
भद्रा काल सुबह 06 बजकर 39 मिनट से दोपहर 03 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो