scriptHoroscope Today 10 April 2021 मीन वालों को सबकुछ मिलेगा, जानें आपको क्या सौगात देंगे शनिदेव | Aaj Ka Rashifal 10 April 2021 Today Horoscope 10 April 2021 | Patrika News

Horoscope Today 10 April 2021 मीन वालों को सबकुछ मिलेगा, जानें आपको क्या सौगात देंगे शनिदेव

locationजयपुरPublished: Apr 10, 2021 06:20:39 am

Submitted by:

deepak deewan

10 April 2021 Rashifal Todays Horoscope 10 April 2021 Daily Rashifal 10 April 10 April 2021 rashifal aaj ka rashifal 10 April 2021 todays horoscope राशिफल Horoscope Today 10 April 2021 Horoscope 10 april 2021 rashifal love 10 April 2021 panchang 11 April 2021 Rashifal 10 अप्रैल 2021 राशिफल Rashifal 10 April 2021 10 April 2021 Ka Rashifal 10 April Ka Rashifal 10 April Rashifal 2021 10 April 2021 Rashifal In Hindi 10 अप्रैल 2021 राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 April 2021 Today Horoscope 10 April 2021

Aaj Ka Rashifal 10 April 2021 Today Horoscope 10 April 2021

जयपुर. 10 अप्रैल 2021 को चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है। आज मासिक शिवरात्रि व्रत किया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज सूर्योदय पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में होगा, सुबह 7.51 बजे के बाद दिन भर उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। शनिवार को सुबह पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से कालदण्ड और उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से धूम्र नाम के अशुभ योग बन रहे हैं। इसके साथ ही दोपहर 1 बजकर 34 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। शुक्रवार की रात चंद्रमा राशि बदलकर मीन में और शुक्र मीन से मेष में आ चुका है। इन परिवर्तनों का अधिकांश राशियों पर शुभ असर सभी दिखाई देगा।
मेष दैनिक राशिफल Aries Daily Horoscope
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आपके परिवार में सब अच्छा होगा लेकिन सामाजिक जीवन में कुछ उथलपुथल मच सकती है. संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
वित्त— आज शाम के समय बहुत लंबे समय से रुके हुए वित्तीय कार्य के पूरे होने की भरपूर संभावनाएं दिख रही हैं।
करियर— आज आपको अपनी नौकरी व व्यवसाय में काम बनते नजर आ रहे हैं। अपने व्यवहार में घुली हुई कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, इससे बहुत लाभ मिलेगा।
दांपत्य व प्रेम— लव या मेरिड लाइफ सामान्य बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। रात्रि का समय आज आप अपने प्रियजनों के साथ व्यतीत करेंगे।
हेल्थ— आज आपको अपने स्वास्थ्य ज्ञान को और बढ़ाने की आवश्यकता है।
लकी नंबर— 7
लकी कलर— आरेंज
वृष दैनिक राशिफल Taurus Daily Horoscope
आज के दिन आपको संतोष और शांति से लोगों से अपने काम निकालने होंगे। भाई बहनों से संबंध मधुर होंगे।
वित्त— रात्रि का समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक खर्च भी हो सकता है।
करियर— राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफलता की ओर बढ़ेंगे। आपकी नौकरी में आज आप को पद व प्रतिष्ठा मिलने की बहुत संभावना है। बिजनेस में सबकुछ ठीकठाक चलता रहेगा।
दांपत्य व प्रेम— जीवनसाथी या लवमेट आज आपकी आशाओं पर खरा उतरेगा, जिससे मन में प्रेम का भाव बना रहेगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं।
हेल्थ— संक्रामक बीमारी का कहर लगातार ज्यादा होता जा रहा है, इसलिए सावधानी बरतें।
लकी नंबर— 8
लकी कलर— पर्पल
मिथुन दैनिक राशिफल Gemini Daily Horoscope
आज के दिन आपकी किसी मूल्यवान वस्तु के चोरी होने का योग बना हुआ है, इसलिए ध्यान रखें। आज हनुमानजी या शनिदेव की पूजा अथवा दर्शन जरूर करें। इससे आपके मन में उत्साह बना रहेगा.
वित्त— आपकी आर्थिक स्थिति ठीकठाक बनी रहेगी.
करियर— पारिवारिक बिजनेस में आज आपके मित्रों की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी, जिससे भविष्य में आपको भरपूर लाभ होंगे। संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है, तो उसमें आशातीत सफलता मिलेगी।
दांपत्य व प्रेम— लाइफ पार्टनर के साथ रात्रि के समय आज किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। लवमेट से मुलाकात का योग है.
हेल्थ— आज आपको सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि बदलता मौसम परेशानी पैदा कर सकता है.
कर्क दैनिक राशिफल Cancer Daily Horoscope
किसी परिजन से आज आपकी थोड़ी बहसबाजी हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
वित्त— आय के मुकाबले खर्च ज्यादा होगा. आय वृद्धि के उपाय कर सकते हैं.
करियर— आज यदि आपको अपने बिजनेस के लिए कोई यात्रा करनी पड़े, तो अवश्य करें क्योंकि वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगी। प्राइवेट जॉब में वेतन वृद्धि की बात कर सकते हैं।
दांपत्य व प्रेम— जीवनसाथी से आज प्यार भरी बातें होंगी। आज शाम के समय किसी प्रिय व्यक्ति के दर्शन हो सकते हैं।
हेल्थ— स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी।
लकी नंबर— 1
लकी कलर— पर्ल व्हाइट
सिंह दैनिक राशिफल Leo Daily Horoscope
आपको आज दुश्मनों की परवाह करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह आपका पराक्रम देखकर ही पस्त हो जाएंगे।
वित्त— आज आपको आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे।
करियर— आज आपको अपनी नौकरी व व्यवसाय में वाणी की सौम्यता के चलते विशेष सम्मान मिलेगा. इससे आपके व्यवसायिक शत्रुओं को कष्ट होगा. विद्यार्थियों के शिक्षा और कर्तव्य के क्षेत्र में किए गए कार्य विशेष रूप से सफल रहेंगे।
दांपत्य व प्रेम— लव पार्टनर के लिए आज आपको कुछ अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी, लेकिन उनका ध्यान रखें। आज शाम के समय लाइफ पार्टनर से कोई वाद-विवाद हो सकता है।
हेल्थ— आज आपको नेत्र विकार होने की आशंका है।
लकी नंबर— 5
लकी कलर— गोल्डन
कन्या दैनिक राशिफल Virgo Daily Horoscope
आज आपकी कीर्ति बढ़ेगी। धर्म-कर्म के कार्य करते रहेंगे. संतान को कुछ उपलब्धि पाते देख आज मन में खुशी होगी।
वित्त— आज आप किसी सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रम पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं.
करियर— रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों से आपको सफलता प्राप्त होगी। दोपहर के समय करियर से संबंधित किसी कानूनी वाद विवाद या मुकदमे में जीत आपकी खुशी का कारण बन सकती है। दांपत्य व प्रेम— आज आप अपने कार्यकाल में किसी विपरीत लिंगी की अतिरिक्त सहायता कर सकते हैं। लाइफ या लव पार्टनर का सपोर्ट मिलता रहेगा.
हेल्थ— श्वांस के मरीज संभलकर रहें, कोई दिक्कत आ सकती है.
लकी नंबर— 8
लकी कलर— ब्लू
तुला दैनिक राशिफल Libra Daily Horoscope
आज घर—परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ी हुई दिखेंगी। आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।
वित्त— पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लगेगा। इसके आने से कई दिनों से चली आ रही लेनदेन की बड़ी समस्या भी समाप्त होगी।
करियर— बिजनेस में आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय और लाभप्रद बना रहेगा। प्राइवेट जॉब में वेतन या पद वृद्धि के योग बन रहे हैं।
दांपत्य व प्रेम— प्रेम प्रसंग प्रबल होंगे। आज शाम के समय लाइफ या लव पार्टनर के साथ पास या दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है।
हेल्थ— आज आपको अपनी माताजी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है।
लकी नंबर— 4
लकी कलर— मेजेंटा
वृश्चिक दैनिक राशिफल Scorpio Daily Horoscope
आज का दिन आपके परिवार के लिए कुछ खराब संकेत ला रहा है। आज आपको कुछ आंतरिक विवाद परेशान कर सकते हैं।
वित्त— अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने को लेकर आज की कुछ गंभीर कदम उठाएं.
करियर— आपके भाई या अन्य किसी परिजन की सलाह परिवारिक बिजनेस के लिए कारगर साबित होगी। दांपत्य व प्रेम— लाइफ या लव पार्टनर को शारीरिक कष्ट के कारण आपका चलना फिरना अधिक होगा। उनकी जरूरतों पर ध्यान देना होगा।
हेल्थ— आज आप हेल्थ चेकअप कराने में समय व्यतीत करेंगे।
लकी नंबर— 9
लकी कलर— रेड
धनु दैनिक राशिफल Sagittarius Daily Horoscope
पारिवारिक सुख के मामले में आज आपका दिन बेहतर रहेगा। संतान को कोई उपलब्धि मिल सकती है. धार्मिक कार्य में लगे रहेंगे.
वित्त— आज ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है।
करियर— आज आपके पारिवारिक बिजनेस में भी आपको कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। प्राइवेट नौकरी में आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे।
दांपत्य व प्रेम— आज पार्टनर के साथ शाम से लेकर रात तक आपको कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन साथी से आज कोई नोकझोंक हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें।
हेल्थ— सेहत के मामले में कोई भी दिक्कत हो तो किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह मशवरा लेने में हिचकें नहीं.
लकी नंबर— 3
लकी कलर— पीला
मकर दैनिक राशिफल Capricorn Daily Horoscope
शाम के समय आज किसी वाद विवाद में ना फंसे, नहीं तो यह विवाद कानूनी रूप ले सकता है। पारिवारिक मामलों में आपको सफलता मिलती दिख रही है।
वित्त— आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी क्योंकि अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगा रहेगा.
करियर— आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग भी भरपूर मात्रा में मिलेगा. विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
दांपत्य व प्रेम— लव लाइफ में आपके बिगड़े हुए काम भी आज बनने लगेंगे। लाइफ पार्टनर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है.
हेल्थ— आज आपको अपनी माता व पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
लकी नंबर— 6
लकी कलर— पेरट ग्रीन
कुंभ दैनिक राशिफल Aquarius Daily Horoscope
आज आपका दिन थोड़ा भागदौड़ भरा रहेगा। अकस्मात कोई समाचार सुनकर आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
वित्त— लेनदेन में सतर्क बने रहें और किसी से लड़ाई झगड़े में ना पड़े।
करियर— व्यवसाय की दिशा में किए गए प्रयास आज सफल रहेंगे। बिजनेस में किसी भी कस्टमर को नजरअंदाज ना करें और उनका ध्यान रखें। यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, तो उसमें निवेश करना लाभदायक रहेगा।
दांपत्य व प्रेम— जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। लवमेट के किसी सदस्य से आज थोड़ी नोकझोंक हो सकती है।
हेल्थ— आज आपके स्वास्थ्य सुख में कुछ अड़चनें दिख रही हैं, सतर्क बने रहें।
लकी नंबर— 3
लकी कलर— स्काई ब्लू
मीन दैनिक राशिफल Pisces Daily Horoscope
आज भाग्य का साथ मिलेगा। कोई मूल्यवान वस्तु चोरी होने का खतरा मंडरा रहा है। आज का दिन पुत्र व पुत्री की चिंता के कामों में व्यतीत होगा।
वित्त— आज अपने ससुराल पक्ष से कोई भी लेनदेन ना करें, नहीं तो संबंध खराब हो सकते हैं।
करियर— व्यवसायिक यात्रा में सावधान रहें। दूरदराज के क्षेत्रों की यात्रा में कार्यों पर कुछ ज्यादा खर्चा हो सकता है पर लाभ जरूर मिलेगा। प्राइवेट जॉब में आज काम पर ही ध्यान देते रहें.
दांपत्य व प्रेम— दांपत्य जीवन में यदि कोई अवरोध चल रहा था, तो वह समाप्त होगा। लव पार्टनर से आज कोई नोकझोंक हो सकती है।
हेल्थ— शुगर,बीपी आदि के रोगियों की समस्या उभर सकती है, इसलिए सावधानी बरतें।
लकी नंबर— 1
लकी कलर— काला
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो