scriptHoroscope Today 11 March 2021 वृश्चिक—धनु के लिए धन—संपत्ति लाया बृहस्पतिवार, जानें महाशिवरात्रि पर आपको क्या मिलेगी सौगात | Aaj Ka Rashifal 11 March 2021 Today Horoscope 11 March 2021 | Patrika News

Horoscope Today 11 March 2021 वृश्चिक—धनु के लिए धन—संपत्ति लाया बृहस्पतिवार, जानें महाशिवरात्रि पर आपको क्या मिलेगी सौगात

locationजयपुरPublished: Mar 11, 2021 06:24:11 am

Submitted by:

deepak deewan

11 March 2021 Rashifal Todays Horoscope 11 March 2021 Daily Rashifal 11 March 2021 Daily Horoscope 11 March 2021 Horoscope Aaj Ka Rashifal दैनिक राशिफल 11 March 2021 rashifal aaj ka rashifal 11 March 2021 todays horoscope राशिफल Horoscope Today 11 March 2021 Horoscope 12 March 2021 10 march 2021 rashifal love 11 march 2021 panchang

Aaj Ka Rashifal 11 March 2021 Today Horoscope 11 March 2021

Aaj Ka Rashifal 11 March 2021 Today Horoscope 11 March 2021

जयपुर. 11 मार्च 2021, गुरुवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 2 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जायेगी। इसके साथ ही महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि गुरुवार को धनिष्ठा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग बन रहा है। इसके अलावा सुबह 9 बजकर 24 मिनट तक शिव योग रहेगा। उसके बाद सिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग लग जाएगा। इसके साथ ही आज चंद्रमा और बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इन सब योगों की शुभता का असर सभी राशियों पर पड़ेगा।
मेष राशि– आपके लिए आज सब कुछ संभव हो सकता है। परिवार के साथ मेलजोल बढ़ाने की आपकी कोशिश सफल रहेगी। कुछ लोगों के साथ मतभेद दूर होंंगे.
वित्त— आज कुछ ऐसी घटनाओं का सामना हो सकता है, जिसकी वजह से आपको आर्थिक अनुशासन का महत्व समझ में आएगा।
करियर : काम से संबंधित बातों के लिए की गई यात्रा सफलता दिलाएगी। स्टाफ पर आज अपनी अपेक्षाओं का अनावश्यक बोझ ना डालें।
दांपत्य व प्रेम— लव पार्टनर से सपोर्ट मिलेगा. पति पत्नी में संबंध ठीक रहने की वजह से किसी बड़े निर्णय के बारे में आज चर्चा हो सकती है।
हेल्थ : पेट से संबंधित रोग हो सकता है हालांकि कोई इंफेक्शन आज से कम होने लगेगा।
लकी कलर : रेड
लकी नंबर : 9
वृषभ राशि- जिन लोगों की बातों से आपके मन पर खराब प्रभाव पड़ रहा है, ऐसे लोगों से दूरियां बनाकर रखें. नकारात्मकता को दूर करने की कोशिश करनी होगी।
वित्त— अपने आर्थिक कार्य की योजना के बारे में किसी से भी चर्चा ना करें।
करियर : व्यवसायिक काम से संबंधित बातों में सकारात्मक बदलाव दिखाई देगा। ऑफिस के किसी व्यक्ति द्वारा आपका मनोबल कम करने के प्रयत्न किए जा सकते हैं. इस व्यक्ति की आप के प्रति रखी भावनाओं को समझने की कोशिश करें।
दांपत्य व प्रेम— आपके रिलेशनशिप को परिवार की सहमति नहीं मिलेगी. यह आपके और पार्टनर के लिए आज तकलीफदायक हो सकता है। आज लाइफ पार्टनर द्वारा कोई उपहार दिया जा सकता है.
हेल्थ : कंधे और गर्दन से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : आरेंज
लकी नंबर : 7
मिथुन राशि– जीवन शैली में बदलाव लाने के लिए कोई कदम उठाना शुरु कर सकते हैं। आज मनोबल बढ़ा रहेगा.
वित्त— पैसा कम होने की वजह से घर के सौंदर्य संबंधी योजना पर टिके रहना आपके लिए कठिन हो सकता है।
करियर : बिजनेस में काम से संबंधित बातें आसानी से पूरी होंगी। आज नए लोगों से मेलजोल बढ़ सकता है जोकि बाद में लाभप्रद होगा।प्राइवेट जॉब वाले ऑफिस में आलस को दूर रखकर काम पर अधिक से अधिक ध्यान दें।
दांपत्य व प्रेम— लव पार्टनर से मुलाकात का मौका मिल सकता है. नजदीकी रिश्ते के परिवार में से कोई आपकी ओर आकर्षित हो सकता है।
हेल्थ : कुछ आराम जरूर करते रहें अन्यथा शारीरिक तकलीफ ज्यादा होने लगेगी।
लकी कलर : मेजेंटा
लकी नंबर : 8
कर्क राशि – पुरानी बातों से आगे बढ़ने की कोशिश करें। जो भी परिस्थिति अभी आपको प्राप्त हो रही है, उसका फायदा उठाएं.
वित्त— फिलहाल पैसों के मामले में किसी का भी साथ मिल पाना मुश्किल हो सकता है.
करियर : विदेश में काम करने की इच्छा पूरी हो सकती है, इसका आज मौका मिल सकता है। काम की जगह किसी भी व्यक्ति पर जरूरत से अधिक विश्वास ना दिखाएं। ऑफिस में किस पर अधिक विश्वास रखना है, यह बात समझ आने में देर लगेगी।
दांपत्य व प्रेम— लव पार्टनर के साथ व्यक्तिगत बातें शेयर न करें. लाइफ पार्टनर की दुनियावी समझ के कारण आज आपको बहुत लाभ होगा।
हेल्थ : पेट से संबंधित इंफेक्शन बढ़ सकता है।
लकी कलर : पर्ल व्हाइट
लकी नंबर : 9
सिंह राशि- जीवन से संबंधित बड़े लक्ष्य को तय करने का वक्त आया है। मेडिटेशन या ध्यान से मन की शांति प्राप्त होगी।
वित्त— आपके द्वारा आर्थिक रूप से अधिक बेहतर बनने की कोशिश की जा सकती है।
करियर : काम से संबंधित बड़ा बदलाव नजर आएगा. काम को आप पूरी तरह से डेडीकेशन दिखाकर पूरा करने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में अपने विचारों में क्लेरिटी लाकर छोटी-छोटी बातों से नाराजगी कम करने की आवश्यकता होगी।
दांपत्य व प्रेम— अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। लव लाइफ रोमांचक बनी रहेगी. दांपत्य जीवन में कुछ दिक्कत आ सकती है.
हेल्थ : अपच से संबंधित तकलीफ कम होगी लेकिन गरिष्ठ भोजन किया तो शारीरिक तकलीफ शुरू होंगी।
लकी कलर : पेरट ग्रीन
लकी नंबर : 4
कन्या राशि– आज आप काम करने पर ज्यादा जोर देंगे। जिन विषयों में आपको अधिक कंफ्यूजन हो रहा था, उस विषय के बारे में सही रास्ता मिलेगा।
वित्त— किसी पुराने मित्र से हुई मुलाकात आज आपको आर्थिक फायदा दिला सकती है।
करियर : करियर आपके द्वारा अन्य आर्थिक स्तोत्र बनाने के प्रयत्न किए जाएंगे। इस संबंध में आपके विचार सुलझने की वजह से राह भी मिलेगी.
दांपत्य व प्रेम— लव पार्टनर के बदलते मूड का प्रभाव आपके मूड़ पर भी दिख सकता है। शादीशुदा लोगों को लाइफ पार्टनर से रोमांस का खासा मौका मिलेगा.
हेल्थ : अधिक परिश्रम की वजह से बदन दर्द हो सकता है।
लकी कलर : गोल्डन
लकी नंबर : 3
तुला राशि – आज कोई बड़ा निर्णय लेते समय सावधान रहें, आप कुछ गलती कर सकते हैं. इसका असर आपके साथ पूरे परिवार पर भी दिखेगा।
वित्त— आज आर्थिक नुकसान भले ही न हो, लेकिन भावनात्मक रूप से बड़ी चोट लगने की आशंका बन रही है।
करियर : बिजनेस में आपकी लापरवाही की वजह से अहम सौदा हाथ से निकल सकता है. विदेश में काम करने वाले युवाओं की घर वापसी के लिए प्रयत्न सफल हो सकते हैं।
दांपत्य व प्रेम— लव पार्टनर्स एक-दूसरे की भावनाओं को समझने के लिए प्रयत्न करेंगे. दांपत्य जीवन में आपसी संवाद ठीक ना रहने की वजह से गलतफहमियां पैदा होंगी।
हेल्थ : शुगर से संबंधित तकलीफ हो सकती है. इसे नजरअंदाज ना करें।
लकी कलर : पिंक
लकी नंबर : 6
वृश्चिक राशि– आपको कोई सम्मान मिल सकता है. आज किसी परेशानी का सामना करने की शक्ति प्राप्त होगी।
वित्त— आर्थिक नुकसान को दूर करने के लिए रास्ता प्राप्त होगा.
करियर : काम से संबंधित बातों को नए से शुरू करने की आवश्यकता होगी। बिजनेस में फिलहाल किसी से भी उधार लेने से परहेज रखें। प्राइवेट जॉब में पुरानी बातों को छोड़कर नई बातों की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है. इसके लिए खुद को मोटिवेट करने की जरूरत होगी।
दांपत्य व प्रेम— लव पार्टनर से विवाह की बात छेडने से आपको निराशा प्राप्त हो सकती है। आज लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं.
हेल्थ : आसमान पर छा रहे बादलों का असर आपकी सेहत पर भी दिखेगा।
लकी कलर : डार्क ब्लू
लकी नंबर : 7
धनु राशि– पारिवारिक जीवन को सुखी करने के आपके प्रयत्न सफल रहेंगे। फिलहाल आपको व्यक्तिगत बातों में भले ही अस्थिरता नजर आ रही हो, लेकिन ये ठोस साबित होंगी.
वित्त— पैसों से संबंधित बातों की तरफ अधिक ध्यान देने की वजह से कुछ रिश्तों पर आप नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।
करियर : बिजनेस में क्लाइंट या कस्टमर्स के साथ ठीक से संवाद और रिलेशनशिप बनाने की कोशिश को बढ़ाना होगा। प्राइवेट जॉब में आपके द्वारा किए गए ओवरटाइम या काम से संबंधित बात की प्रगति की वजह से आपको बड़ी रकम प्राप्त हो सकती है।
दांपत्य व प्रेम— दांपत्य जीवन में सबकुछ सामान्य चलता रहेगा. लव रिलेशनशिप में जरूरत से अधिक व्यक्तिगत बातों के बारे में अभी चर्चा ना करें।
हेल्थ : आज खासतौर पर महिलाओं को अपनी सेहत की ओर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : सुनहरा
लकी नंबर : 3
मकर राशि – आज उन बातों का सामना करना होगा जिनसे आपको डर लग रहा था। आज आपको अपने विचारों के प्रति अधिक जागरूकता महसूस होगी।
वित्त— किसी की आर्थिक सहायता के बिना ही आगे बढ़ने की आपकी जिद कायम रहेगी.
करियर : बिजनेस में करीबी लोगों के साथ अपने प्रश्न बांटना सीखें। जॉब में काम से संबंधित मिली नई जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए आपको अधिक प्रयत्न करने की आवश्यकता होगी।
दांपत्य व प्रेम— रिलेशनशिप के प्रति बढ़ रही नकारात्मकता को दूर करने के लिए काउंसिलर की सहायता ले सकते हैं। विशेष रूप से लव लाइफ के प्रति गंभीर बनने की जरूरत है.
हेल्थ : आपकी इम्यूनिटी पर बदलते मौसम का विपरीत असर दिख सकता है।
लकी कलर : लाइट ब्लू
लकी नंबर : 6
कुंभ राशि– काम में प्रगति दिखने की वजह से आत्मविश्वास बढेगा. जीवन शैली को बदलने की आवश्यकता होगी।
वित्त— आप पर बने हुए कर्जे आज से कम होने शुरू हो सकते हैं।
करियर : काम से संबंधित मिला कॉन्ट्रैक्ट आपको आर्थिक स्थिरता दिलाएगा। बिजनेस में आज आपको आर्थिक फायदा नजर आएगा। लोन से संबंधित बातों को फिलहाल आगे बढ़ाने की कोशिश न करें। जितनी आपकी आवक है उससे ही काम चलाएं.
दांपत्य व प्रेम— लव पार्टनर का पूरा सहयोग मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में आए तनाव की वजह से आप व्यक्तिगत बातों को सुधारने के प्रयत्न बढ़ा सकते हैं।
हेल्थ : बढ़ते हुए पेट के कारण दिक्कत हो सकती है. गैस की वजह से पेट दर्द भी हो सकता है।
लकी कलर : केसरिया
लकी नंबर : 6
मीन राशि— आपके अंदर ईगो बढ़ रहा है. इसको कम करने की हरसंभव कोशिश आज से ही करनी होगी। हर बात में आगे बढ़ने की जिद आपको प्रगति दिला सकती है.
वित्त— जिन बातों से आपको अपनी आर्थिक समस्या का समाधान प्राप्त हो सकता है, ऐसी बातों की तरफ अधिक ध्यान दें।
करियर : मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा नजर आएगा। प्राइवेट जॉब में कम वेतन की समस्या का समाधान मिलना कठिन हो सकता है पर कोशिश जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप उच्चाधिकारी से ही बात करें.
दांपत्य व प्रेम— आज लव पार्टनर की भावनाएं समझने की बहुत जरूरत होगी। आपके द्वारा किसी विपरीत लिंगी से रिलेशनशिप खत्म करने के बारे में निर्णय लिया जा सकता है.
हेल्थ : शरीर की थकान कुछ तकलीफ दे सकती है।
लकी कलर : पिंक
लकी नंबर : 4
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो