scriptHoroscope Today 17 February 2021 इन्हें मिलेगा चंद्र—मंगल महालक्ष्मी योग का सर्वाधिक लाभ, जानें आपको क्या सौगात देंगे गणेशजी | Aaj Ka Rashifal 17 February 2021 Today Horoscope 17 February 2021 | Patrika News

Horoscope Today 17 February 2021 इन्हें मिलेगा चंद्र—मंगल महालक्ष्मी योग का सर्वाधिक लाभ, जानें आपको क्या सौगात देंगे गणेशजी

locationजयपुरPublished: Feb 17, 2021 06:50:16 am

Submitted by:

deepak deewan

17 February 2021 Rashifal Daily Rashifal 17 February 2021 Todays Horoscope 17 February 2021 Horoscope Aaj Ka Rashifal दैनिक राशिफल 17 February 2021 rashifal aaj ka rashifal 17 February 2021 todays horoscope राशिफल Horoscope Today Horoscope 17 February 2021 Aaj Ka Rashifal 18 February 2021 rashifal

Aaj Ka Rashifal 17 February 2021 Today Horoscope 17 February 2021

Aaj Ka Rashifal 17 February 2021 Today Horoscope 17 February 2021

जयपुर. 17 फरवरी 2021, बुधवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन सूर्योदय अश्विनी नक्षत्र में होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि बुधवार को अश्विनी नक्षत्र होने से मृत्यु नाम का अशुभ योग बन रहा है। हालांकि चंद्रमा और मंगल के एक ही राशि मेष में होने से आज चंद्र—मंगल महालक्ष्मी योग भी बन रहा है. इसका असर सभी राशियों पर दिखाई देगा पर मेष वालों पर सर्वाधिक प्रभाव पडेगा। इसके साथ ही देर रात 2 बजकर 37 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा।
मेष – सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आप किसी विशेष लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे।
वित्त— कोई रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। आर्थिक रूप से कोई निर्णय लेने में दिक्कत आए तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
करियर— व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। टैक्स आदि के मामलों में कुछ उलझनें उत्पन्न हो सकती हैं। स्थान परिवर्तन की भी संभावना है। नौकरी में वेतन बढ़ने या पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं।
दांपत्य व प्रेम- पुराने विपरीत लिंगी दोस्त से अचानक मुलाकात से यादें ताजा होंगी। लवमेट या लाइफ पार्टनर से आपसी संबंधों में मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
आज का शुभ अंक 01 शुभ रंग सुनहरा
वृष – किसी राजनैतिक के साथ संपर्क बढ़ेंगे, जोकि भविष्य में आपको हर तरह से सक्षम और सुदृढ़ बनाएंगे।
वित्त- प्रॉपर्टी को लेकर लाभदायक स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। अकस्मात ही कुछ खर्चे सामने आएंगे। घर में नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है।
करियर— व्यवसायिक क्षेत्र में नई उपलब्धियां प्राप्त करेंगे। सरकारी मामलों को लेकर सचेत रहना जरूरी है। ऑफिस में बॉस या किसी उच्च अधिकारी से विवाद हो सकता है।
दांपत्य व प्रेम— लाइफ पार्टनर या लवमेट से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. उचित तालमेल रहेगा।
स्वास्थ्य- गैस की समस्या परेशान करेगी।
आज का शुभ अंक 5 शुभ रंग हरा
मिथुन – घर के बड़े सदस्यों की सलाह आपकी उन्नति में सहायक साबित होगी। बातचीत करते समय उचित शब्दों का चयन करें।
वित्त— गलत जगह पूंजी निवेश हो सकती है, आज इस बात का ध्यान रखें।
करियर— व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। नई पार्टियों से आर्डर मिलेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य में कोई बड़ी डील संभव है। नौकरी में इस समय बदलाव संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श होगा।
दांपत्य व प्रेम- आज विवाहित या प्रेम संबंधों के लिए समय निकालें। इससे आपसी सामंजस्य तथा प्यार बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट हो सकता है।
स्वास्थ्य- मेहतन अधिक होगी जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
आज का शुभ अंक 8 शुभ रंग नीला
कर्क – कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे जिसके शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की किसी बात की अवहेलना ना करें।
वित्त— मनोरंजन आदि में खर्च हो सकता है। बहुत अधिक खर्च आपके लिए दिक्कत उत्पन्न कर सकता है।
करियर—
करियर- व्यवसाय की दृष्टि से समय उत्तम है। आज धन के लेनदेन में जल्दबाजी ना करें। नौकरी में कुछ परिवर्तन संबंधी योजनाएं चल रही है तो उन पर अपना ध्यान केंद्रित रखें।
दांपत्य व प्रेम- विवाहित जीवन मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ बने रहेंगे।
आज का शुभ अंक 1 शुभ रंग आसमानी
सिंह – ग्रह गोचर आपके लिए भाग्य वृद्धि कर रहा है। सभी काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे।
वित्त— वित्तीय योजनाओं को बनाने के साथ-साथ क्रियान्वित करने में भी ध्यान दें। ज्यादा खर्च करना ठीक नहीं है।
करियर- व्यवसायिक कार्यों के लिए अपनी क्षमता से ज्यादा कर्ज ना लें। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में लाभ मिलेगा। ऑफिस में किसी छोटी सी बात पर वाद-विवाद होने की आशंका है। शेयर्स जैसे कार्य में आज पैसा ना लगाएं।
दांपत्य व प्रेम लव- दैनिक कामकाज में आज जीवन साथी या लवमेट की सलाह अवश्य लें।
स्वास्थ्य- अपच जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
आज का शुभ अंक 1 शुभ रंग लाल
कन्या – रचनात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक स्थल पर समय व्यतीत होगा।
वित्त- आय दिलानेवाली भूमि का विवाद बढ़ सकता है।
करियर— मार्केटिंग संबंधी कार्य आज खासा लाभ देंगे। ऑफिस में कार्यो के प्रति ध्यान केंद्रित रखें अन्यथा आपकी साख में कमी आएगी।
दांपत्य व प्रेम— पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। लाइफ या लव पार्टनर के साथ हास-परिहास व मनोरंजन में समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
आज का शुभ अंक 4 शुभ रंग काला
तुला – पारिवारिक तथा आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ फलदायी है। आज मानसिक शांति अनुभव होगी।
वित्त— बच्चों की पढ़ाई व कैरियर से संबंधित कामों में खर्च होगा।
करियर— बिजनेस में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्मचारियों तथा स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहेगा। नया जॉब शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।
दांपत्य व प्रेम- लाइफ या लव पार्टनर का आपसी तालमेल बेहतरीन होने से खुशनुमा वातावरण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- सर्दी से अपना बचाव रखकर मौसम के अनुकूल आहार लें।
आज का शुभ अंक 8 शुभ रंग क्रीम
वृश्चिक – विदेश संबंधी शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन ना करें, अन्यथा किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं।
वित्त— किसी रुके हुए या उधार दिये हुए पैसे की वापसी संभव है। पैसा आने से पहले जाने का भी रास्ता तैयार रहेगा। इसलिए बजट बनाकर रखें।
करियर- व्यवसाय में कुछ नए प्रस्ताव मिलेंगे। निवेश के लिए उचित समय है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में नजर रखना आवश्यक है। प्राइवेट नौकरी में जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार लाभ नहीं मिलेगा।
दांपत्य व प्रेम— लव लाइफ में कुछ परेशानियां आएंगी। लाइफ पार्टनर के किसी अहम काम का दायित्व भी आपको ही निभाना पड़ेगा।
स्वास्थ्य- जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं उठेंगी।
आज का शुभ अंक 9 शुभ रंग पीला
धनु – घर में कोई शुभ कार्य संपन्न होने संबंधी योजनाएं बनेंगी। विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट में सफल रहेंगे।
वित्त- भूमि की खरीद- फरोख्त कर सकते हैं। मिले पैसे को खर्च करने की जल्दबाजी ना करें।
करियर- नए आर्डर मिलेंगे पर अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की राय आपको पेशेवर निर्णय लेने में सहायक रहेगी।
दांपत्य व प्रेम — अविवाहितों के विवाह के योग बन रहे हैं। व्यस्तता के बीच लाइफ पार्टनर या लवमेट के लिए भी समय अवश्य निकालें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
आज का शुभ अंक 3 शुभ रंग पीला
मकर – महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही सुकून भरा रहेगा। आज पुरानी नकारात्मक बातों को याद ना करें. वर्तमान में ही रहना सीखें।
वित्त— किसी नजदीकी संबंधी से पैसों को लेकर वाद-विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
करियर— व्यवसाय में इस समय आर्थिक मामलों पर चिंतन करने की जरूरत है। प्राइवेट नौकरी में अगर कोई विभागीय जांच चल रही है तो उसका परिणाम आपके पक्ष में होगा।
दांपत्य व प्रेम— पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। आज प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट न करें।
स्वास्थ्य- अधिक काम के कारण कमजोरी महसूस होगी।
आज का शुभ अंक 8 शुभ रंग केसरिया
कुंभ – ग्रह स्थिति पूर्णतः अनुकूल है। कोई शुभ सूचना मिलेगी। सामाजिक तथा राजनीतिक कार्य में वर्चस्व बढ़ेगा।
वित्त- संतान की पढ़ाई से संबंधित कुछ आर्थिक चिंता बनी रहेगी।
करियर- व्यापारिक गतिविधियों में सुधार आएगा। योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे। प्राइवेट नौकरी में आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
लव- दांपत्य जीवन में नजदीकियां बढ़ेगी। प्रेम संबंध भावना प्रधान बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- पेट से संबंधित कुछ परेशानी रहेगी।
आज का शुभ अंक 6 शुभ रंग आसमानी

मीन – आज किसी भी प्रकार की यात्रा करने से परहेज करें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
वित्त— कुछ विरोधी आपके लिए आर्थिक रूप से विपरीत परिस्थितियां बना सकते हैं। इसलिए सावधान बने रहें।
करियर- आज व्यवसायिक गतिविधियां घर पर रहकर क्रियान्वित होंगी। शेयर्स आदि में निवेश करने का उत्तम समय है। नौकरी में बदलाव के पहले उसके बारे में उचित जानकारी अवश्य लें।
दांपत्य व प्रेम— लाइफ पार्टनर या लवमेट से उचित तालमेल बना रहेगा। विवाहेतर संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की समस्या परेशान करेगी।
आज का शुभ अंक 3 शुभ रंग क्रीम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो