scriptHoroscope Today 18 April 2021 कर्क-मीन वालों को धन लाभ, जानें आपको क्या सौगात देंगे सूर्यदेव | Aaj Ka Rashifal 18 April 2021 Today Horoscope 18 April 2021 | Patrika News

Horoscope Today 18 April 2021 कर्क-मीन वालों को धन लाभ, जानें आपको क्या सौगात देंगे सूर्यदेव

locationजयपुरPublished: Apr 18, 2021 07:22:52 am

Submitted by:

deepak deewan

18 April 2021 Rashifal Todays Horoscope 18 April 2021 Daily Rashifal 18 April 18 April 2021 rashifal aaj ka rashifal 18 April 2021 todays horoscope राशिफल Horoscope Today 18 April 2021 Horoscope 18 april 2021 rashifal love 18 April 2021 panchang 19 April 2021 Rashifal 18 अप्रैल 2021 राशिफल Rashifal 18 April 2021 18 April 2021 Ka Rashifal 18 April Ka Rashifal 18 April Rashifal 2021 18 April 2021 Rashifal In Hindi 18 अप्रैल 2021 राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 April 2021 Today Horoscope 18 April 2021

Aaj Ka Rashifal 18 April 2021 Today Horoscope 18 April 2021

जयपुर. 18 अप्रैल 2021 को चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन रविवार है। आज चैत्र नवरात्र का छठा दिन है, मां कात्यायनी की पूजा की जाएगी। रविवार को आर्द्रा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि 12 में से 9 राशियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
मेष राशि. प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्य में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। कुछ धनदायक स्थितियां भी बनेगी। रिस्क बहुत सोच.समझकर लें।
वित्त. वित्तीय योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें। खर्चों की अधिकता रहेगी परंतु लाभ की स्थितियां भी बनेगी।
करियर. पब्लिक रिलेशन संबंधी बिजनेस में नए सोर्स ओपन कर सकते हैं। रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानियां हल होंगी। प्राइवेट नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।
दांपत्य व प्रेम. प्रेम संबंधों में आज समय व्यतीत हो सकता है। लाइफ पार्टनर के सदव्यवहार के कारण पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य. गैस आदि की समस्या से परेशान रहेंगे।
आज का भाग्यांक 1
शुभ रंग बैंगनी
वृष राशि. ग्रह स्थिति कुछ बेहतर है। संतान संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे।
वित्त. कंजूसी की भावना से मित्रों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की देखभाल में पैसे खर्च होंगे।
करियर. व्यवसाय में अभी परिस्थितियां कुछ विपरीत रहेंगी। माल की क्वालिटी पर पूरी नजर रखें। प्राइवेट नौकरी में काम में जरा सी लापरवाही भी नुकसान दायक रहेगी।
दांपत्य व प्रेम. लवमेट के साथ में खासा समय व्यतीत करेंगे। लाइफ पार्टनर से सहयोग बना रहेगा।
स्वास्थ्य. स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा।
आज का भाग्यांक 6
शुभ रंग नीला
मिथुन राशि. अहम कार्य पूर्ण कर पाएंगे। कुछ विरोधी आपकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं। पड़ोसी के साथ वाद.विवाद जैसी स्थिति बन सकती है।
वित्त. इस समय अपनी सोच पूरी तरह व्यवहारिक रखें। अपने खर्चो पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
करियर. शेयर मार्केट और रिस्क संबंधी कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में संपर्क बढ़ाने से उपलब्धियां बनेगी। ऑफिस में माहौल सुकून भरा बना रहेगा। किसी सहयोगी से चल रहा पुराना मतभेद खत्म होगा।
दांपत्य व प्रेम. लवमेट या लाइफ पार्टनर को कोई उपहार देना खुशी प्रदान करेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य. स्वास्थ्य में जरा भी लापरवाही ना बरतें।
आज का भाग्यांक 7
शुभ रंग काला
कर्क राशि . धार्मिक या सामाजिक कार्यों से आपको आत्मिक और मानसिक खुशी मिलेगी। अपनी वाणी और जिद्दी स्वभाव पर नियंत्रण रखें।
वित्त. फाइनेंस से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से सकारात्मक नतीजे हासिल होंगे। मामा पक्ष के साथ पैसों को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।
करियर. बिजनेस में अधिकतर काम खुद ही निपटाने का प्रयास करें। ऑफिस में अधिकारियों से बातचीत करते समय अपनी मानसिक स्थिति को नियंत्रित रखें।
दांपत्य व प्रेम. लवमेट के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतीत होगा। पति.पत्नी का आपसी सामंजस्य बना रहेगा।
स्वास्थ्य. जोड़ों में दर्द जैसी दिक्कत बनी रहेगी।
आज का भाग्यांक 1 शुभ रंग लाल
सिंह राशि. कुछ समय से चल रही घरेलू समस्याओं को आप काफी हद तक व्यवस्थित करने में कामयाब रहेंगे। बच्चों की समस्याओं का समाधान होगा।
वित्त. घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने से खर्च बढ़ेगा।
करियर. बिजनेस में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। पुराने ऑर्डर केंसिल हो सकते हैं। प्राइवेट नौकरी में काम का बोझ अधिक रहेगा। बदलाव में सफलता मिल सकती हैण्
दांपत्य व प्रेम. लवमेट या जीवनसाथी का आपके प्रति भावनात्मक सहयोग बना रहेगा। परिवार संबंधी कोई सुखद सूचना मिल सकती है।
स्वास्थ्य. मौसमी बीमारियों से परेशानी बनी रहेगी।
आज का भाग्यांक 2
शुभ रंग पीला
कन्या राशि. अपनी सोच पूरी तरह व्यवहारिक रखें। पड़ोसी के साथ वाद.विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
वित्त. अत्यधिक खर्च आपकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं। धन संबंधी कामों में सतर्क रहें।
करियर. मार्केटिंग संबंधी कार्यों में अधिक लाभ होगा। शेयर मार्केट और रिस्क संबंधी कार्यों में लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में माहौल सुकून भरा बना रहेगा। किसी सहयोगी से चल रहा पुराना मतभेद खत्म होगा।
दांपत्य व प्रेम. लवमेट का व्यवहार खुशी प्रदान करेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य. स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
आज का भाग्यांक 5
शुभ रंग नीला
तुला राशि . ग्रह स्थिति कुछ बेहतर है। संतान संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
वित्त. कंजूसी की भावना आने से मित्रों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की देखभाल में पैसे खर्च हो सकते हैं।
करियर. व्यवसाय में कर्मचारियों पर पूरी नजर रखें। क्वालिटी में जरा सी लापरवाही भी नुकसान दायक रहेगी। नौकरी में अभी परिस्थितियां कुछ विपरीत रहेंगी।
दांपत्य व प्रेम. लव पार्टनर के साथ में खासा समय व्यतीत करेंगे। लाइफ पार्टनर के कारण घर का वातावरण शांतिपूर्ण बना रहेगा।
स्वास्थ्य. स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
आज का भाग्यांक 6
शुभ रंग क्रीम
वृश्चिक राशि. प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्य में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आज कुछ धनदायक स्थितियां भी बनेगी।
वित्त. आर्थिक योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें। खर्चों की अधिकता रहेगी परंतु साथ ही लाभ की स्थितियां भी बनेगी।
वित्त. पब्लिक रिलेशन संबंधी बिजनेस इन्कम के नए सोर्स ओपन कर सकते हैं। रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानियां हल होंगी। प्राइवेट नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।
दांपत्य व प्रेम. लव या लाइफ पार्टनर से संबंध खुशनुमा बना रहेगा। नए प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ हो सकता है।
स्वास्थ्य. गैस आदि की वजह से परेशान रहेंगे।
आज का भाग्यांक 7
शुभ रंग गोल्डन
धनु राशि. मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। इस समय भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें।
वित्त. वर्तमान आर्थिक स्थितियों पर ध्यान केंद्रित रखना ज्यादा उचित है। अनुपयोगी खर्च न करें।
करियर. मार्केटिंग संबंधी कामों में लाभ होगा। कर्मचारियों से कोई विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्राइवेट नौकरी वालों को आज ज्यादा काम करना पड़ेगा।
दांपत्य व प्रेम. कार्य में व्यस्तता के कारण आज लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर के साथ ज्यादा समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे।
स्वास्थ्य. आज थकान हावी रहेगी।
आज का भाग्यांक 3
शुभ रंग केसरिया
मकर राशि. रिश्तेदारों का आगमन होगा. उपहारों का आदान.प्रदान भी हो सकता है। आज आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें।
वित्त. आर्थिक रूप से आज का दिन मिले.जुले प्रभाव वाला रहेगा। आय के साधन प्रबल होंगे।
करियर. व्यवसायिक कार्यों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना जरूरी है। प्राइवेट नौकरी में काम की अधिकता की वजह से घर में भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है।
लव. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य. आज खासतौर पर महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
आज का भाग्यांक 8
शुभ रंग हरा
कुंभ राशि . कोई नजदीकी यात्रा संभव है जोकि लाभदायक रहेगी। इस समय किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने जैसी स्थिति बन रही है।
वित्त. घर में कुछ नवीनीकरण अथवा रखरखाव में बदलाव संबंधी योजना में खर्च होगा। कोई भी कार्य करने से पहले बजट का ध्यान अवश्य रखें।
करियर. व्यवसाय में आज बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। कर्मचारियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को कोई टारगेट हासिल कर लेने से तरक्की मिलने की संभावना है।
दांपत्य व प्रेम. जीवनसाथी के साथ किसी प्रकार के मतभेद हो सकते हैं। लवमेट से रिश्ता मधुर बना रहेगा।
स्वास्थ्य. आज तनाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
आज का भाग्यांक 9
शुभ रंग पीला
मीन राशि. घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। संतान की किसी समस्या का समाधान मिलने से मन में सुकून बना रहेगा।
वित्त. पैसों को लेकर परिजनों के साथ कहासुनी हो सकती है। मामले को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने का प्रयास करें।
करियर. वर्तमान व्यवसाय में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। नौकरी में बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। तरक्की के भी अवसर बन रहे हैं।
दांपत्य व प्रेम. लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। मित्रों तथा नजदीकी संबंधियों के साथ संबंधों में नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य. स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा।
आज का भाग्यांक 1
शुभ रंग लाल

ट्रेंडिंग वीडियो