scriptHoroscope Today 19 February 2021 वृष—तुला सहित आठ राशियों के लिए अच्छा दिन, जानें आपको क्या सौगात देंगी लक्ष्मीजी | Aaj Ka Rashifal 19 February 2021 Today Horoscope 19 February 2021 | Patrika News

Horoscope Today 19 February 2021 वृष—तुला सहित आठ राशियों के लिए अच्छा दिन, जानें आपको क्या सौगात देंगी लक्ष्मीजी

locationजयपुरPublished: Feb 19, 2021 06:29:25 am

Submitted by:

deepak deewan

19 February 2021 Rashifal Daily Rashifal 19 February 2021 Todays Horoscope 19 February 2021 Horoscope Aaj Ka Rashifal दैनिक राशिफल 19 February 2021 rashifal aaj ka rashifal 19 February 2021 todays horoscope राशिफल Horoscope Today Horoscope 19 February 2021 Aaj Ka Rashifal 20 February 2021 rashifal

Aaj Ka Rashifal 19 February 2021 Today Horoscope 19 February 2021

Aaj Ka Rashifal 19 February 2021 Today Horoscope 19 February 2021

जयपुर. 19 फरवरी 2021, शुक्रवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन अचला सप्तमी का व्रत किया जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि सूर्योदय आज कृत्तिका नक्षत्र में होगा। इससे लुंबक नाम का अशुभ योग बन रहा है। सुबह लगभग 8.21 पर चंद्रमा मेष राशि के निकलकर वृष में प्रवेश करेगा जहां पहले से ही राहु स्थित है। प्रबल शत्रु ग्रहों चंद्रमा और राहु के एक ही राशि में होने से अशुभ ग्रहण योग बनेगा। ग्रहण योग के कारण कर्क राशि वालों और जिनकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना होगा। हालांकि आज सभी अशुभ योगों पर सूर्यदेव भारी साबित होंगे। 12 में से 8 राशियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
मेष – नजदीकी मित्रों या परिजनों के साथ संबंध मधुर बनेंगे। मनोनुकूल काम बनने से आप प्रसन्न रह सकते हैं।
वित्त— गाड़ी वगैरह खरीदने के लिए प्रबल योग बने हुए हैं। हालांकि खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान रखना जरूरी है।
करियर— व्यवसाय में कोई मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। साझेदारी के व्यवसाय में लाभ होगा। प्राइवेट नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है।
दांपत्य व प्रेम— लवमेट या लाइफ पार्टनर से आपसी सामंजस्य बना रहेगा। घर संबंधी किसी भी कार्य में आज पार्टनर की सलाह भी अवश्य लें।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम का आपके स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है।
आज का भाग्यांक 9 शुभ रंग आरेंज
वृष – समाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। आज सभी कार्यों को सोच समझकर निपटाने में समर्थ रहेंगे। लक्ष्मीजी की पूजा आज आपके लिए वरदान साबित होंगी।
वित्त— आप अनजाने में अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति को सार्वजनिक कर सकते हैं। बेहतर होगा कि किसी के साथ भी धन संबंधी बातें न करें।
करियर— जमीन-जायदाद संबंधी मामले में बड़ी डील होने की संभावना है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में भी लाभ होगा। नौकरी कर रहे लोगों को कमीशन संबंधी कामों में थोड़ी सावधानी रखना होगा।
दांपत्य व प्रेम— विवाहेत्तर संबंधों में दिक्कत आ सकती है. लवमेट का आज पूरा ध्यान रखें. दांपत्य जीवन पर आज तनाव का असर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- साधारण बुखार जैसी समस्या बनी रहेगी।
आज का भाग्यांक 4 शुभ रंग पिंक
मिथुन – कुछ समय से चल रही परेशानियों से निजात मिलेगी। संतान की किसी गतिविधि को लेकर चिंता रह सकती है।
वित्त— संतान की आर्थिक गतिविधियों पर ध्यान रखें। अत्यधिक खर्च करने पर काउंसलिंग करना जरूरी है।
करियर- बिजनेस में आज अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। इस समय अपने व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वियो की गतिविधियों पर भी नजर रखने की जरूरत है। ऑफिस में आ रही मुश्किलें सुलझाने में आपके प्रयास सफल होंगे।
दांपत्य व प्रेम— लव पार्टनर से रिश्ता सामान्य बना रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी।
स्वास्थ्य- गैस सिरदर्द जैसी दिक्कत आ सकती है, सामान्यत: स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
आज का भाग्यांक 8 शुभ रंग ग्रीन
कर्क – किसी नजदीकी द्वारा अकारण आलोचना से आप आहत होंगे। कुछ विशिष्ट लोगों से संपर्क से जीवन में अहम परिवर्तन आएगा।
वित्त— आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारेगा। किसी भी कार्य में अपने बजट से ज्यादा खर्च ना करें।
करियर— साझेदारी के व्यवसाय में लाभ के योग बने रहेंगे। व्यवसाय में किसी प्रकार की गलती से साख में कमीं आ सकती है। नौकरी में लेन-देन संबंधी कामों में सावधान रहें।
दांपत्य व प्रेम- प्रेम संबंधों को परिवार की स्वीकृति मिल सकती है। विवाहित जीवन सुखमय बना रहेगा।
स्वास्थ्य- खासतौर पर महिलाओं का स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा।
आज का भाग्यांक 1 शुभ रंग बादामी
सिंह – सीक्रेट रूप से कार्य करने से आपको आशातीत सफलता प्राप्त होगी। घर की व्यवस्था उत्तम बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों से संबंधों को बेहतर बनाकर रखें, उनका मान-सम्मान करें।
वित्त— किसी वजह से बजट बिगड़ सकता है। इसका असर आपके सुकून पर भी पड़ सकता है।
करियर— एक्सपोर्ट—इंपोर्ट से संबंधित व्यवसाय में बेहतरीन सफलता प्राप्त करेंगे। किसी भी प्रकार के सरकारी काम संबंधी मामला सुलझाने के लिए उचित दिन है। प्राइवेट नौकरी में अपने कार्यों के प्रति ज्यादा गंभीर बनें।
दांपत्य व प्रेम— लवमेट से बेवजह तनाव हो सकता है. घर-परिवार पर लाइफ पार्टनर के सदव्यवहार का खासा प्रभाव पड़ेगा।
स्वास्थ्य- एसिडिटी आदि की समस्या बढ़ सकती है।
आज का भाग्यांक 2 शुभ रंग पीला
कन्या – आज का दिन आपके लिए सफलतादायक है। जिस अहम कार्य में विघ्न—बाधाएं आ रही थी आज वह आसानी से पूरा हो सकता है। सामाजिक मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
वित्त— कोई भी यात्रा करना आर्थिक रूप से खासा नुकसानदायक रहेगा। व्यर्थ के खर्चों में कटौती करना होगा.
करियर— नए ऑर्डर तथा पेमेंट कलेक्ट करने के लिए दिन बहुत ही अनुकूल है। मार्केटिंग से संबंधित नौकरी पेशा लोगों को आज खासा लाभ मिलेगा।
दांपत्य व प्रेम— लवमेट या पति-पत्नी के साथ संबंध बेहतरीन रहेंगे। हालांकि प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य की कमीं की वजह से गलतफहमियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- शारीरिक थकान जैसी स्थिति हावी होगी।
आज का भाग्यांक 6 शुभ रंग नीला
तुला – परिवार के साथ खुशनुमा समय बीतेगा। आत्म केंद्रित हो जाने और स्वार्थ की भावना आ जाने से संबंधों में दिक्कत आ सकती है।
वित्त— आज आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे।
करियर— इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में लाभ मिलेगा। पेमेंट कलेक्ट करने के लिए भी उचित समय है। प्राइवेट नौकरी में किसी प्रकार का सकारात्मक परिवर्तन हो सकता है।
दांपत्य व प्रेम— लवमेट के प्रति सहयोग और समर्पण की भावना बनाकर रखेंगे। लाइफ पार्टनर से कोई उपहार मिल सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा।
आज का भाग्यांक 5 शुभ रंग काला
वृश्चिक – पारिवारिक सुख सुविधाएं बनी रहेंगी। आप किसी कठिन कार्य में सफलता हासिल करेंगे।
वित्त- घर के सदस्यों को मन मुताबिक शॉपिंग कराने में पैसे खर्च हो सकते हैं। किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर भी खर्च हो सकता है।
करियर— बिजनेस में किसी तरह का बदलाव लाने की जरूरत है। आज आपका ध्यान निवेश की तरफ केंद्रित रहेगा। प्राइवेट नौकरी में उच्चाधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी।
दांपत्य व प्रेम— लव पार्टनर से आपसी संबंध मधुर होंगे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है।
स्वास्थ्य- आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा।
आज का भाग्यांक 9 शुभ रंग लाल
धनु – कोर्ट केस संबंधी किसी मामले में विजय मिलेगी। संतान के कैरियर को लेकर और अधिक गंभीरता लाने की जरूरत है।
वित्त— आर्थिक मामले में इस समय भाग्य आपको सहयोग कर रहा है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना से आय हो सकती है।
करियर- बिजनेस में समय जरा भी व्यर्थ न करें, आज अपने काम पर पूरा ध्यान दें। ऑफिस का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट से आज उचित समन्वय बना रहेगा। लाइफ पार्टनर के सपोर्ट से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- थकान के कारण कुछ परेशानी महसूस होगी।
आज का भाग्यांक 3 शुभ रंग क्रीम
मकर – धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। संतान के कैरियर संबंधी समस्या का हल निकलेगा।
वित्त— पैसों को लेकर परिजनों के साथ वाद-विवाद बढ़ सकता है। निवेश संबंधी नीतियों पर अमल करने की जरूरत है।
करियर— व्यवसाय में किसी नए काम करने के लिए इस समय परिस्थितियां बहुत अनुकूल है। नौकरी में इस समय अपने कार्यों पर ही ध्यान रखने की जरूरत है।
दांपत्य व प्रेम— लवमेट या जीवनसाथी की तरफ से आपको पूरा भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम—गरम हो सकता है।
आज का भाग्यांक 4 शुभ रंग सफेद
कुंभ – परिजनों के साथ भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। किसी धार्मिक संस्था से जुड़ सकते हैं. अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर कुछ परेशान रहेंगे।
वित्त— आर्थिक कामों में कुछ रुकावटें आने से आप परेशान रहेंगे।
करियर— आज व्यवसाय में अपने सहयोगियों की जरूरतों पर ध्यान दें। प्राइवेट नौकरी में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी या तरक्की मिल सकती है।
दांपत्य व प्रेम— लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर से खुशनुमा संबंध बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- सेहत से संबंधित किसी भी परेशानी को आज नजरअंदाज ना करें।
आज का भाग्यांक 7 शुभ रंग लाइट ब्लू
मीन – हर काम में सफलता मिलेगी। नजदीकी संबंधों में मधुरता आएगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा।
वित्त— आय के साधनों में कुछ कमी बनी रहेगी इसलिए अपने खर्चे कम करें।
करियर— व्यवसाय में मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति बनी है। प्राइवेट नौकरी में वेतन संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
दांपत्य व प्रेम— लवमेट से संबंध सामान्य रहेंगे। वैवाहिक संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु लापरवाही करना उचित नहीं है।
आज का भाग्यांक- 3 शुभ रंग रानी कलर
——

ट्रेंडिंग वीडियो