scriptHoroscope Today 26 January 2021 मेष—वृश्चिक का भाग्य प्रबल, 9 राशियों के लिए शुभ मंगलवार, जानें आपको क्या सौगात देंगे हनुमानजी | Aaj Ka Rashifal 26 January 2021 Aaj Ka Horoscope 26 January 2021 | Patrika News

Horoscope Today 26 January 2021 मेष—वृश्चिक का भाग्य प्रबल, 9 राशियों के लिए शुभ मंगलवार, जानें आपको क्या सौगात देंगे हनुमानजी

locationजयपुरPublished: Jan 26, 2021 06:34:11 am

Submitted by:

deepak deewan

26 January 2021 Ka Rashifal 26 January 2021 Ka Horoscope Todays Horoscope 26 January 2021 Aaj Ka Rashifal दैनिक राशिफल 26 जनवरी 2021 राशिफल Rashifal January 26, 2021 26 January 2021 rashifal aaj ka rashifal 26 January todays horoscope आज का राशिफल Daily Rashifal Daily Horoscope

Aaj Ka Rashifal 26 January 2021 Aaj Ka Horoscope 26 January 2021

Aaj Ka Rashifal 26 January 2021 Aaj Ka Horoscope 26 January 2021

जयपुर. आज पौष शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज भौम प्रदोष व्रत है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि ग्रह गोचर ऐसे बने हैं कि 12 में से 9 राशिवालों का दिन आज अच्छा गुजरेगा।
मेष (Aries)
चन्द्रमा आज आपके तृतीय सहज भाव में विराजमान हैं। आज व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलने से मानसिक शांति अनुभव करेंगे।
वित्त— आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ फलदाई है। दूसरों की बातों में आकर अपना आर्थिक नुकसान कर सकते हैं।
करियर— व्यवसाय में नए अनुबंध प्राप्त होंगे, जो आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद साबित होंगे। नौकरी पेशा लोगों की अभी स्थिति यथावत ही रहेगी।
दांपत्य और प्रेम— लवमेट का व्यवहार बहुत ही सुकून भरा रहेगा। लाइफ पार्टनर से बेहतरीन तालमेल होने से घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृष (Taurus)
चन्द्रमा आज आपके द्वितीय धन भाव में विराजमान हैं। संतान के कैरियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
वित्त— घर के रखरखाव संबंधी सामान की ऑनलाइन शॉपिंग में खासा खर्च होगा।
करियर— व्यवसाय में किसी प्रकार के नुकसान की आशंका है। प्राइवेट नौकरी में अधीनस्थ कर्मचारियों की लापरवाही का कुछ खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
दांपत्य और प्रेम— लव पार्टनर से संबंध मधुर रहेंगे। दांपत्य संबंधों में तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है।
स्वास्थ्य- कब्जियत की शिकायत रहेगी।
मिथुन (Gemini)
आज चन्द्रमा आपके प्रथम लग्न भाव में विराजमान हैं। आज स्वयं को हल्का-फुल्का और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।
वित्त— घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में खर्च होगा। लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
करियर— ऑफिस के कुछ काम घर से करने पड़ सकते हैं। व्यवसाय संबंधी कार्यों में ज्यादा समय देना पड़ेगा। आज किसी भी प्रकार की रिस्क लेने से बचें। कोई बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती हैं।
दांपत्य और प्रेम— लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ हल्की से तकरार हो सकती है।
स्वास्थ्य- शरीर में थकान महसूस होगी।
कर्क (Cancer)
चन्द्रमा आज आपके द्वादश व्यय भाव में विराजमान हैं। आज आपको सुखद परिणाम हासिल होंगे।
वित्त— पैतृक संपत्ति संबंधी वाद-विवाद हल होने से नकदी की दिक्कत खत्म हो सकती है।
करियर— व्यापार—व्यवसाय के विस्तार संबंधी योजना पर अमल करने का उचित समय है। कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। नौकरी में आर्थिक स्थिति को सुधारने में ध्यान केंद्रित रखें।
दांपत्य और प्रेम— लवमेट से संबंध मर्यादा पूर्ण रहेंगे। लाइफ पार्टनर का कोई काम नहीं होने से तनाव उत्पन्न हो सकता है।
स्वास्थ्य- आज सेहत के प्रति सचेत रहें।
सिंह (Leo)
आज चन्द्रमा आपके एकादश लाभ भाव में विराजमान हैं। आज ग्रह गोचर आपके पक्ष में हैं।
वित्त— आर्थिक रूप से यह दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक है।
करियर— पेमेंट आदि एकत्रित करने के लिए आज का दिन उत्तम है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में आज अधिक समय व्यतीत होगा। प्राइवेट नौकरी में काम में कोई रुकावट आ सकती है।
दांपत्य और प्रेम— प्रेम संबंधों में गलतफहमियों से दरार आ सकती है। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- एलर्जी जैसी दिक्कत रहेगी।
कन्या (Virgo)
चन्द्रमा आज आपके दशम् कर्म भाव में विराजमान हैं। आज सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा।
वित्त— आर्थिक रूप से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्साह भरा वातावरण रहेगा।
करियर— बिजनेस में कर्मचारियों और सहयोगियों की गतिविधियों से नुकसान भुगतना पड़ सकता है। नौकरी में बदलाव संबंधी कोई फैसला लेने से पहले सोच-विचार अवश्य करें।
दांपत्य और प्रेम— प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। अविवाहितों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। लाइफ पार्टनर से रोमांस का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- गैस व एसिडिटी जैसी हल्की-फुल्की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।
तुला (Libra)
आज चन्द्रमा आपके नवम धर्म भाव में विराजमान हैं। आपके लिए आज लाभदायक स्थितियां बनेगी।
वित्त— परिवार के सदस्यों को अपने—अपने तरीके से खर्च करने से रोकें। इससे वित्तीय अनुशासन बढ़ेगा।
करियर— बिजनेस में कोई अच्छी डील होने की उम्मीद है। हालांकि किसी आर्डर के डूब जाने से नुकसान भी सहन करना पड़ सकता है। ऑफिस में सब अच्छा रहेगा।
दांपत्य और प्रेम— लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम से हेल्थ खराब रह सकती है।
वृश्चिक (Scorpio)
चन्द्रमा आज़ आपके अष्टम् भाव में विराजमान हैं। आज राजनैतिक व सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा।
वित्त— आर्थिक स्थिति में अप्रत्याशित लाभ होने के योग हैं। घर में कुछ रखरखाव और परिवर्तन संबंधी योजनाओं पर खर्च होगा।
करियर— बच्चों से संबंधित व्यवसाय, शिक्षा संस्थान आदि में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। ऑफिस का काम अधिक हो सकता है।
दांपत्य व प्रेम— प्रेम संबंध मजबूत होंगे, लाइफ पार्टनर से रोमांस के अवसर बनेंगे।
स्वास्थ्य- वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, आज एक्सीडेंट या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।
धनु (Sagittarius)
आज चन्द्रमा आपके सप्तम् जाया भाव में विराजमान हैं। आपकी बुद्धिमानी व सूझबूझ से लाभ मिलेगा।
वित्त— प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका हुआ काम आपके हक में होने से आर्थिक समस्या दूर हो सकती है।
करियर— बिजनेस में किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। ऑफिस में कामकाज बेहतर होगा।
दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर के कारण पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा। प्रेम संबंध मर्यादित बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- पेट खराब हो सकता है।
मकर (Capricorn)
आज चन्द्रमा आपके षष्ठम रिपु भाव में विराजमान हैं। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
वित्त— पारिवारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में खासा खर्च होगा।
करियर— बिजनेस में आज कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती हैं। ऑफिस के कार्य बिना व्यवधान के संपन्न होंगे।
दांपत्य व प्रेम— लवमेट से संबंध मधुर रहेंगे। लाइफ पार्टनर से कुछ तनाव हो सकता है।
स्वास्थ्य- जुकाम जैसी समस्या हो सकती है।
कुंभ (Aquarius)
आज चन्द्रमा आपके पंचम् विद्या भाव में विराजमान हैं।
वित्त— आज पारिवारिक लोगों की सुख-सुविधा तथा देखभाल संबंधी कार्यों में खासा खर्च होगा।
करियर— बिजनेस में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। प्राइवेट नौकरी में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट से भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। लाइफ पार्टनर के साथ मीठी नोकझोंक रहेगी।
स्वास्थ्य- आज मानसिक तनाव लेने से बचें।
मीन (Pisces)
आज चन्द्रमा आपके चतुर्थ सुख और माता के भाव में विराजमान हैं। आपका सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। वित्त— बच्चों तथा परिवार के साथ शॉपिंग तथा मनोरंजन में खर्च होगा। इससे आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
करियर— बिजनेस में आज अधिक कामयाबी मिल सकती है। ऑफिस में अपने अधिकतर महत्वपूर्ण काम दोपहर से पहले निपटा लेंगे तो उचित रहेगा।
दांपत्य व प्रेम— लवमेट से रिश्ता ठीक रहेगा। किसी विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षण हो सकता है। लाइफ पार्टनर की सेहत का आज ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो