scriptHoroscope Today 5 March 2021 मानसिक तनाव के साथ मिल सकती है अथाह संपत्ति, जानें आपको क्या सौगात देंगी लक्ष्मीजी | Aaj Ka Rashifal 5 March 2021 Today Horoscope 5 March 2021 | Patrika News

Horoscope Today 5 March 2021 मानसिक तनाव के साथ मिल सकती है अथाह संपत्ति, जानें आपको क्या सौगात देंगी लक्ष्मीजी

locationजयपुरPublished: Mar 05, 2021 05:43:48 am

Submitted by:

deepak deewan

5 March 2021 Rashifal Todays Horoscope 5 March 2021 Daily Rashifal 5 March 2021 Daily Horoscope 5 March 2021 Horoscope Aaj Ka Rashifal दैनिक राशिफल 5 March 2021 rashifal aaj ka rashifal 5 March 2021 todays horoscope राशिफल Horoscope Today 5 March 2021 Horoscope 6 March 2021

Aaj Ka Rashifal 5 March 2021 Today Horoscope 5 March 2021

Aaj Ka Rashifal 5 March 2021 Today Horoscope 5 March 2021

जयपुर. 5 मार्च 2021, शुक्रवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन अनुराधा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग बन रहा है। इसके अलावा रात 8 बजकर 43 मिनट तक हर्षण योग रहेगा और सूर्योदय से शाम 7 बजकर 55 मिनट तक राज योग भी रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि चंद्रमा राशि परिवर्तन कर तुला से वृश्चिक में आ चुका है जहां केतु पहले से ही स्थित है। शत्रु ग्रहों चंद्रमा और केतु के साथ आने से शुक्रवार को इसका प्रभाव कुछ लोगों को मानसिक तनाव के रूप में दिखाई देगा। चंद्र—केतु योग के प्रभाव वाले व्यक्ति सच का साथ भी देते हैं और उन्हें अथाह संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है। आज लक्ष्मीजी की पूजा जरूर करें।
मेष राशि -आज का दिन आपके लिए विशेष सफलतादायक रहेगा। आप अपने कार्यों को सामान्य तरीके से सुचारू रूप से करते चले जाएंगे।
वित्त— आज आपको मितव्ययता अपनाना चाहिए। कोई फाइनैंशली प्रॉब्लम आज आपकी लाइफ में आ सकती है परन्तु शाम तक आप अपनी उस समस्या को सॉल्व भी कर लेंगे।
करियर— बिजनेस में काम के सिलसिले में कहीं दूर यात्रा की करनी पड़ सकती है। प्राइवेट नौकरी में आज आप अपने कार्य में कुछ लापरवाही करेंगे. कार्यों को समय पर पूर्ण नहीं कर पाने की वजह से आपको बॉस से डांट सुनने को मिल सकती है।
दांपत्य व प्रेम— लव लाइफ में आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा क्रिटिकल बन सकता है। सारी चीजे छोड़कर अपने लवमेट या लाइफ पार्टनर को समय दें। अपने पारिवारिक कामों को समय पर पूर्ण करें।
स्वास्थ्य— जो व्यक्ति व्यायाम के महत्व को नहीं समझता वो जिंदगी में कभी भी बीमार हो सकता है. इसलिए समय पर व्यायाम जरूर करें।
आज का भाग्यांक 9, शुभ रंग पर्ल व्हाइट
वृषभ राशि – आज का दिन आपकी पावर को बढ़ाता हुआ दिखाई देगा। आपका रुतबा बढ़ेगा. आपका सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।
वित्त— खर्च करने की प्रवृति आप में अधिक है पर आज अनर्गल खर्च करने से अपने आपको रोकना पड़ेगा।करियर— बिजनेस में आपका प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा. ऑफिस में आपकी क्षमता बढ़ती हुई दिखाई देगी और सहकर्मी आपको फॉलो करने का प्रयास करेंगे। आज आप एक यूथ आइकन के रूप में दिखाई देंगे।
दांपत्य व प्रेम— समाजसेवा के कार्यों में संलग्न रहने वाले विपरीत लिंगी का सानिध्य और सहयोग आज आपको प्राप्त होगा. लवमेट या लाइफ पार्टनर के सहयोग से काम पूरे होंगे.
स्वास्थ्य— आज आपकी बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान बहुत ईजिली ढूंढ सकेंगे.
आज का भाग्यांक 8, शुभ रंग जामनी
मिथुन राशि – पारिवारिक स्थिति आज आपके मिलेजुले परिणाम देगी। कुटुम्ब से आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी।
वित्त— घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा जिससे घर का खर्च बहुत ज्यादा हो जाएगा. बैंकों में धन जमा कराने या निकालने में आपका कुछ समय व्यतीत होगा।
करियर— आज आपको वर्क प्लेस पर बॉस से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. इस जिम्मेदारी को आप बखूबी निभाएंगे। बिजनेस में आज आप अपने टारगेट को पूरा करने में लगे रहेंगे। आज का दिन पैतृक व्यवसाय संबंधी मामलों के निपटारे करेगा.
दांपत्य व प्रेम— आज लव पार्टनर से थोड़ी सी खींचतान का माहौल रह सकता है. शाम तक सब ठीक हो जाएगा. आज का दिन लाइफ पार्टनर के सभी कार्यों को पूर्ण करने का है।
स्वास्थ्य— आप अपना खोया हुआ स्वास्थ्य दोबारा प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे।
आज का भाग्यांक 7, शुभ रंग पिंक
कर्क राशि -आपकी पर्सनैलिटी बहुत अच्छी दिखाई देगी। लोग आपको फॉलो करेंगे. वरिष्ठ परिजनों का स्नेह और आशीर्वाद आज आप पर बना रहेगा.
वित्त— आज का दिन आपके लिए संभलकर चलने वाला रहेगा. लाभ की स्थितियां भी बनेंगी.
करियर— बिजनेस में बहुत अच्छी आय अर्जित करते हुए दिखाई देंगे। डिसीजन लेने में थोड़ा सा कन्फ्यूजन रहेगा पर आपके परिवारिक सदस्यों की मदद से आप इस दिक्कत को भी दूर कर लेंगे. अपने वर्क प्लेस पर सकारात्मक निर्णय लेने की वजह से आपको आकस्मिक धन लाभ भी प्राप्त होगा।
दांपत्य व प्रेम— आज अपनी योजनाओं से लवमेट का प्रभावित कर सकेंगे. आज के दिन जीवनसाथी से बहुत अच्छा संयोग देखने को मिलेगा।
स्वास्थ्य— आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी. आप वर्जिश आदि के साथ में चलने का प्रयास करेंगे.
आज का भाग्यांक 5 , शुभ रंग सिल्वर
सिंह राशि -आज का दिन आपके लिए संभलकर चलने का है। कोई धार्मिक यात्रा कर सकते हैं. घर के किसी बड़े की मदद से सभी समस्याओं को सॉल्व कर लेंगे।
वित्त— जरूरी सामानों पर खर्च करने से अपने आपको रोके नहीं पर अनर्गल भी खर्च न करें।
करियर— वर्क प्लेस विदेशी कंपनियों से धनलाभ की संभावना है. विदेशी कंपनियों के साथ टाइअप हो सकता है। आज आप बिजनेस के सिलसिले में कोई दूरगामी यात्रा कर सकते हैं.
दांपत्य व प्रेम— आज के दिन आपके प्रेम जीवन के अंदर कुछ उतार चढ़ाव भरे पल आएंगे। दांपत्य जीवन में भी कुछ आत्ममंथन का समय आएगा. आप अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करेंगे.
स्वास्थ्य— खुद को चुस्त—दुरुस्त रखने के प्रयास आज सफल होंगे।
आज का भाग्यांक 6, शुभ रंग गोल्डन
कन्या राशि – दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। पेंडिंग काम कंप्लीट हो जाएंगे। सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा।
वित्त— पैसे संबंधी काम को एक्सटेंड करने की प्लानिंग न करें. आज के दिन आपके सभी ऐसे काम बनते हुए दिखाई देंगे।
करियर— किसी बड़ी इंडस्ट्री के मालिक खरीदारी करने के लिए आ सकते हैं। मशीनरी के काम में आज के दिन लाभ होगा. आज के दिन आपको प्राइवेट जॉब से विशेष लाभ की उम्मीद है। ओवर कॉन्फिडेंस में आने से आप अपने कार्यों में खुद ही व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं।
दांपत्य व प्रेम— आपका स्टेटस बढ़ेगा लेवल बढ़ेगा और सर्कल बढ़ेगा जिससे लव लाइफ में कॉन्फिडेंस लेवल भी अप हो जाएगा. वैवाहिक जीवन में थोड़ा सा संभलकर रहना होगा.
स्वास्थ्य— आज तंदुरुस्ती देखने को मिलेगी।
आज का भाग्यांक 4, शुभ रंग लाइट ब्लू
तुला राशि -आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने का रहेगा। परिजन आपके निर्णय को मानने में आपकी पूर्णतया मदद करेंगे।
वित्त— आज के दिन एक नई आर्थिक योजना बनाकर आप चलने का प्रयास करेंगे. अपने खर्च करने के तरीके को बदलेंगे.
करियर— वर्क प्लेस पर आप कुछ इम्पोर्टेंट डिसीजन लेंगे. प्राइवेट जॉब में प्रमोशन मिलने के चांसेज बने हुए हैं. जॉब में मनचाहे ट्रांसफर के योग भी बन रहे हैं. आज का दिन विद्यार्थी के फेवर में भी है. युवा वर्ग के लिए आज नए स्टार्ट अप का समय है।
दांपत्य व प्रेम— प्रेम या दांपत्य संबंधों के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है. आपको अपने परिजनों से भी हेल्प मिलने की संभावना है।
स्वास्थ्य— खानपान में बदलाव आपकी सेहत के लिए बहुत ही सकारात्मक सिद्ध होगा।
आज का भाग्यांक 4, शुभ रंग नेवी ब्लू
वृश्चिक राशि– आज के दिन आध्यात्मिकता में आपकी रुचि रहेगी. घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन हो सकता है. पूजा हवन भजन कीर्तन में आपका मन अधिक लगेगा।
वित्त— प्रयास करेंगे तो सभी वित्तीय काम आपके भाग्य के संयोग से पूर्ण हो जाएंगे.
करियर— भूत काल में बिजनेस में आपने जो गलतियां की है उन गलतियों से सबक लेकर आगे बढने का दिन है. इससे आपके सभी काम बन जाएंगे. ऑफिस में आज के दिन नए कार्य की शुरुआत से पहले पुराने पेंडिंग पड़े हुए कामों को पूर्ण करना न भूलें।
दांपत्य व प्रेम— लव लाइफ में आपके भाग्य के सितारे आज आपका पूर्णतया साथ देंगे। दांपत्य जीवन में आज का दिन गलतियों को सुधारने का है.
स्वास्थ्य— ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे पुरानी बीमारियां उभर आएं। इसमें परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
आज का भाग्यांक 3, शुभ रंग क्रीम
धनु राशि– आज का दिन मिले जुले प्रभाव देगा. गुप्त शत्रु आज आपको परेशान कर सकते हैं। आपके लिए पारिवारिक सुख आज अच्छा है।
वित्त— आपको अपने कार्य को पूर्ण करने में ससुराल वालों की विशेष रूप से आर्थिक तौर पर मदद मिलेगी।
करियर— बिजनेस के सिलसिले में कोई दूरगामी यात्रा करने जा सकते हैं. यात्रा में संभलकर रहें. प्राइवेट जॉब में आज के दिन आपके कार्यों में कुछ व्यवधान आपको महसूस होंगे.
दांपत्य व प्रेम— लव लाइफ की कठिनाइयों के कारण आपके मन में खीझ के भाव उत्पन्न हो सकते हैं. परन्तु निराशा क्षणिक ही होगी। लाइफ पार्टनर को करियर के लिए की गई मेहनत का यथेष्ट फल प्राप्त होगा.
स्वास्थ्य— जानवरों से चोट लगने की आशंका है। एक्सीडेंट का खतरा भी आज आप पर मंडरा रहा है।
आज का भाग्यांक 2, शुभ रंग केसरिया
मकर राशि -आज आप आगे बढेंगे। अपनी कला को, अपनी हॉबी को निखारने का दिन है। इससे आपके मन में प्रसन्नता और कॉन्फिडेंस दोनों उत्पन्न होंगे।
वित्त— आज आप अपने सीमित वित्तीय संसाधनों के माध्यम से ज्यादा आय अर्जित करने का प्रयास करेंगे.
करियर— वर्क प्लेस पर आज आपको अपने कार्यों में किसी का व्यवधान बर्दाश्त नहीं होगा। आप इंडिविजुअल काम करना पसंद करेंगे. किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करेंगे। अगर आप अपने कार्यों को पूर्ण करना चाहते हैं तो ऐसे ही अपने कार्यों को कर पाएंगे।
दांपत्य व प्रेम— जीवनसाथी के साथ कुछ रोमांटिक पल गुजार सकेंगे। आप उनके साथ डिनर का प्रोग्राम बना सकते हैं. अविवाहित हैं तो विवाह के बंधन में बंधने के लिए आज सुयोग्य लाइफ पार्टनर ढूंढ लेंगे। प्रेम प्रसंगों में आपको विशेष सफलता प्राप्त होगी.
स्वास्थ्य— आज आप छुट्टी लेकर भी सेहत संबंधी समस्याएं दूर करने का प्रयास करेंगे।
आज का भाग्यांक 8, शुभ रंग हरा
कुम्भ राशि– परिजनों की सारी शिकायतें आज दूर हो जाएंगी. आपके रिश्तों को एक नई ताजगी मिल जाएगी।
वित्त— आर्थिक मामले में आज का दिन संभलकर चलने वाला है। आज के दिन रुपये पैसों के लेनदेन के मामलों में विशेष सावधानी रखें। मातृपक्ष से कुछ फाइनेंशल हेल्प मिलने की संभावना बनी हुई है.
करियर— बिजनेस में आज आप थोड़ा सा फाइनैंशली स्ट्रगल करते हुए दिखाई देंगे। वर्क प्लेस पर भी आपके कार्यों का क्रेडिट कोई और लेकर जाएगा. थोड़ी सी निराशा आपके मन में उत्पन्न हो सकती है.
दांपत्य व प्रेम— आप बहुत लंबे समय से अपने पार्टनर को प्रपोज करने का सोच रहे हैं तो आज उसे अपने मन की बात कह दें. आज आपके प्रपोजल को कोई नहीं ठुकराएगा। लव या लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
स्वास्थ्य— आज सेहत अच्छी बनी रहेगी.
आज का भाग्यांक 6, शुभ रंग सुनहरा
मीन राशि – आज का दिन आपके लिए विशेष सफलतादायक रहेगा. साथ जुड़े लोगों के मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। आज संतान को लेकर प्राउड फील करते हुए दिखाई देंगे।
वित्त— आज आर्थिक मामलों में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।
करियर— वर्क प्लेस पर बॉस से एप्रिसिएशन मिलेगा. कोई बड़ी अपॉर्चुनिटी आपको मिल सकती है. बिजनेस में खासतौर पर कई नए मौके मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ग्रुप स्टडी का है.
दांपत्य व प्रेम— आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. लव लाइफ में आपको जो ऑपर्च्युनिटी चाहिए, वह मिल सकती है.
स्वास्थ्य— खानपान में अति करना आज हानिकारक हो सकता है.
आज का भाग्यांक 1, शुभ रंग पीला

ट्रेंडिंग वीडियो