scriptTarot Horoscope Today 18 April 2021 वृष राशि वालों को घर-वाहन-प्रेम सुख, जानिए क्या कहते हैं आपके कार्ड | Aaj Ka Tarot Rashifal 18 April 2021 Today Tarot Card 18 April 2021 | Patrika News

Tarot Horoscope Today 18 April 2021 वृष राशि वालों को घर-वाहन-प्रेम सुख, जानिए क्या कहते हैं आपके कार्ड

locationजयपुरPublished: Apr 18, 2021 07:37:53 am

Submitted by:

deepak deewan

18 April 2021 Ka Tarot Rashifal 18 April 2021 Ka Tarot Horoscope 18 April 2021 Tarot Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 18 April 2021 Tarot Rashifal 19 April 2021 Tarot Horoscope 18 April Tarot Rashifal In Hindi Friday Tarot Rashifal ravivar Ka Rashifal 18 April Rashifal

Aaj Ka Tarot Rashifal 18 April 2021 Today Tarot Card 18 April 2021

Aaj Ka Tarot Rashifal 18 April 2021 Today Tarot Card 18 April 2021

जयपुर. 18 अप्रैल 2021 को वृष राशि वालों का दिन बहुत शुभ है. टैरो कार्ड बता रहे हैं कि इन लोगों को घर-वाहन और दांपत्य या प्रेम सुख प्राप्त होगा.टैरो कार्ड रीडर भावना दीक्षित बताती हैं कि रविवार का दिन अधिकांश लोगों के लिए अच्छा साबित होगा. आज चैत्र नवरात्र का छठा दिन है, मां कात्यायनी की पूजा करें, लाभ अवश्य मिलेगा।
मेष राशि. आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। दुर्गाजी की पूजा से लाभ मिलेगा।
वित्त-आप अपनी आर्थिक मजबूती का उपयोग करके दूसरों की मदद कर सकते हैं। जीवन को बेहतर बनाने के लिए पैसे खर्च करके अच्छा महसूस करेंगे।
करियर- व्यवसायिक चर्चा में सम्मानित हो सकते हैं। किसी सेवा से संबंधित व्यवसाय में लाभ मिलेगा। किसी अन्य की बातों में दखलंदाजी नहीं करें। आज कोई सहकर्मी आपको उकसाने का काम कर सकते हैं।
दांपत्य व प्रेम- आप लवमेट के किसी मुद्दे में अपना सिर खपा सकते हैं। आज आपको लाइफ पार्टनर के लिए कोई उपहार अवश्य लेना चाहिए।
हेल्थ- स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
लकी नंबर- 07
लकी कलर- पिंक
वृषभ राशि– सोसाइटी में आपका रूतबा बढ़ा रहेगा। साहित्य से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जा सकता है। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, आपको लाभ मिलेगा।
वित्त. आप दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। उनकी काबिलियत उभारने के लिए वित्तीय मदद दे सकते हैं।
करियर. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शुभ है। किसी नये कोर्स में एडमिशन लेने की चाह पूरी हो सकती है। आज करियर के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा.सा गिफ्ट दे सकते हैं।
दांपत्य व प्रेम- लव पार्टनर का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। आपकी रिलेशनशिप अब सकारात्मक रूप ले रही है। यदि आप अकेले हैं तो प्रेम बन्धन में बंधने का मौका है। जीवनसाथी का आप में विश्वास बढ़ेगा।
हेल्थ- आपका सेहत खराब होने का डर अब धीरे धीरे खत्म हो जायेगा।
लकी नंबर 01
लकी कलर. आरेंज
मिथुन राशि- आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आप कोशिश करेंगे तो घर के विवादित मामले अचानक हल हो सकते हैं।
वित्त- आर्थिक मामले में आप आज सभी को अपनी बात से सहमत कर सकते हैं।
करियर- जॉब ऑफिस या बिजनेस में आपको किसी न किसी मामले में कोई समझौता करना पड़ सकता है। आप सहयोग और समझौता करने का पक्का इरादा करके ही घर से निकलें। थोड़ा समय अकेले में बिताकर करियर के संबंध में विचार करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर से खुलकर चर्चा होगी। यह आने वाले दिनों में आपके फेवर में होगा। आज आप अपने लव पार्टनर के साथ रोमांस भरा दिन बिताएंगें।
हेल्थ- आज पार्टनर की सेहत का ख्याल रखना होगा।
लकी नंबर- 05
लकी कलर- केसरिया
कर्क राशि- आज सितारे आपको अच्छी सफलता दिखाएंगे। माता.पिता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का दिन है। बच्चे और परिवार से खुशी मिलेगी।
वित्त-अपने उपक्रमों में आय होती रहेगी।
करियर- प्राइवेट नौकरी से जुड़े लोगो को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कोई सहकर्मी आपकी कार्यशैली को सुधारने हेतु कोई विचार प्रदान कर सकतें हैं। अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए पर्याप्त अवसर मिलेंगे. बिजनेस से जुड़े लोगों के पास खुद को व्यस्त रखने के लिए पर्याप्त काम होगा।
दांपत्य व प्रेम- विवाह करने का समय नजदीक है। जीवन में आज प्रेम और रोमांस बढ़ता दिखाई देगा। हालांकि प्रेम जीवन में कोई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है मगर प्यार बरकरार रहेगा। लाइफ पार्टनर से आपसी सहमति व समझदारी बढ़ेगी।
हेल्थ- श्वांस संबंधी परेशानी का खतरा बना रहेगा।
लकी नंबर- 06
लकी कलर- सिल्वर
सिंह राशि– आज मनोबल में वृद्धि होगी। अपनी मानसिक उर्जा चरम पर रहेगी। वाद.विवाद करने से बचेंण् यात्रा रोमांच से भरी हो सकती है।
वित्त- किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ होने की संभावना है। पुश्तैनी जमीन जायदाद के मामले में व्यवधान पैदा होगा।
करियर- कानूनी मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसायिक विकास के लिए किसी भी नवाचार सुझाव और अवसरों के लिए दिमाग खुला रखें। आपका मेनेजमेंट भी सहयोग देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
दांपत्य व प्रेमः लव.रिलेशनशिप में रोमांस कुछ कम हो सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ एक रोमांस भरी शाम का लुत्फ उठा सकते हैं।
हेल्थ- खराब होती सेहत को फिर से वापस लाने के लिए प्रयासों की बहुत आवश्यकता है।
लकी नंबर- 08
लकी कलर- हरा
कन्या राशि- आपका कोई काम अटक सकता है। शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं। आपके साथ सब अच्छा होगा।
वित्त- आर्थिक मजबूती के लिये आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
करियर- नौकरी या व्यवसाय में आपकी कार्यक्षमता सबको प्रभावित करेगी। ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा पा सकते हैं।व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। संतान की तरक्की से आप खुश हो सकते हैं।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट का मूड सुबह खराब रहेगा लेकिन शाम तक ठीक हो जायेगा। रोमांस में संयम की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में लापरवाही की अधिकता रिश्तों को खराब कर सकती है। नये रिलेशनशिप की शुरूआत हो सकती है पर नया साथी आपके साथ विश्वासघात कर सकता है।
हेल्थ-आज आपके स्वास्थ्य में उतार.चढ़ाव बना रहेगा।
लकी नंबर- 01
लकी कलर- पीला
तुला राशि– दूसरों की बात ध्यान से सुनें। सकारात्मक रहें। काम ज्यादा नहीं रहेगा। फिर भी दिन तेजी से बीत सकता है।
वित्त- पैसों से जुड़े मामलों को खास तरह से निपटा दें। घर में मेहमान आने से खर्च ज्यादा होने के योग हैं।
करियर- ऑफिस में कोई एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आप नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं। बिजनेस के किसी काम में आ रही रुकावट खत्म हो सकती है। आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो आपके पेशेवर जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ेंगे।
दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर के लिए कोई उपहार जरूर खरीदें। लव पार्टनर से खुलकर बात करें।
हेल्थ- आज वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है।
लकी नंबर- 09
लकी कलर- रेड
वृश्चिक राशि- शत्रु आपका आज कुछ नही बिगाड़ पाएंगें। सकारात्मक जीवन जिएंगे। पारिवारिक सदंर्भ में जो आपको ठीक लगे उसका पूरी तरह समर्थन करेंगे।
वित्त- आर्थिक संचय में वृ्द्धि गति धीमी हो सकती है।
करियर- व्यवसायिक सदंर्भ में आपको चीज़ों को थोड़ा व्यवस्थित करने की आवश्कता है। कार्यस्थल पर आप स्वयं भी भावनात्मक तौर पर सतुंलित रहेंगे और जीवन के नियमों का सम्मान करेंगे।
दांपत्य व प्रेम- प्रेमी जोड़े एक.दूसरे की भावनात्मक सुरक्षा का ध्यान रखेंगे। आज आप अपने पार्टनर के लिए कोई खूबसूरत तोहफा खरीद सकते हैं जिससे आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। पति.पत्नी आज कहीं बाहर घूमने का प्लॉन बनाएंगे और खूब लुत्फ उठाएंगे।
हेल्थ-पिता के स्वास्थ्य में अनियमितता की स्थिति निर्मित हो सकती है।
लकी नंबर- 07
लकी कलर- नेवी ब्लू
धनु राशि- समाज में आपका मान.सम्मान बढ़ेगा। मन परेशान रहेगा परन्तु कोई गलत निर्णय नहीं हो पायेगा।
वित्त- आर्थिक मोर्चे पर अच्छा दिन होगा। आप अपनों को खुश रखने के लिए अपेक्षाओं से अधिक खर्च करेंगे।
करियर- आपके पास ग्राहक के लिए कुछ आकर्षक होगा। बिजनेस में किसी अच्छे व्यक्ति की सलाह प्राप्त होगी। किसी व्यवसायिक कार्यक्रम में आपका शामिल होना जरूरी होगा।
दांपत्य व प्रेम- आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। आज के सितारे आपको पार्टनर से दूर रहने को उकसा सकते हैं। जबरन ही आप प्रेमी की प्रशंसा नहीं करेंगे।
हेल्थ- सेहत अच्छी बनी रह सकती है।
लकी नंबर- 08
लकी कलर- पर्ल व्हाइट
मकर राशि– आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। आज आपको माता.पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
वित्त- आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। गाय को रोटी खिलाएं, धन में वृद्धि होगी। शाम को मेहमानों के आने से खासे पैसे खर्च होंगे।
करियर- ऑफिस का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। काम भी रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। बिजनेस से संबंधित कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगी। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी.खासी सफलता मिलेगी।
दांपत्य व प्रेम- जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। इससे आपका मन खुश हो जायेगा। लवमेट से रिश्तों में बदलाव आ रहा है। वह पहले से बेहतर हो रहे हैं। विदेश में रह रहे पार्टनर से खुशी की खबर प्राप्त होगी।
हेल्थ- अपने खानपान को कन्ट्रोल करने की जरूरत है।
लकी नंबर- 05
लकी कलर- क्रीम
कुंभ राशि– दूसरों की कही हुई बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से सबको खुश करने की कोशिश करें। आपको कोई यात्रा करनी पड़ सकती है।
वित्त. कमाई के कुछ अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। नई वित्तीय प्लानिंग और अवसरों को लेकर कोई बड़ा फैसला भी आप कर सकते हैं।
करियर. नौकरी में नया पद या नए काम का ऑफर मिल सकता है। बड़ी रुकावटें दूर हो सकती हैं। धन लाभ होगा आमदनी का कोई नया सोर्स बनेगा।
दांपत्य व प्रेम आज अपने लवमेट या जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक जरूर करें। इससे प्रेम सुख प्राप्त होगा।
हेल्थ- आज सेहत का ध्यान रखें।
लकी नंबर- 03
लकी कलर- मेजेंटा
मीन राशि– कुछ लोगों के लिए दिन भागदौड़ भरा रहेगा। देरी और बाधाएं आपकी चिंता का कारण बन सकती है। धैर्य रखें क्योंकि समय इतना भी बुरा नहीं है जितना कि यह आपको दिख रहा है।
वित्त- दोस्त आज आर्थिक सहयोग करेंगे और इससे आपका जीवन उत्साहपूर्ण बना रहेगा।
करियर- बिजनेस में आप खुद को व्यवस्थित रखेंगे और साहस के साथ चीजों का सामना करेंगे। व्यवसायिक यात्रा आर्थिक सदंर्भ में फायदेमंद रहेगी। नौकरी में आप नए संपर्क स्थापित कर सकते हैं। उच्चाधिकारी से कुछ तनातनी संभव है।
दांपत्य व प्रेम- पार्टनर के साथ पूरे परिवार का प्यार आज आपको इमोश्नल करेगा। जिन लोगों की नई.नई शादी हुई है वो आज अपनी शादी व गृहस्थ जीवन का सुख पाएंगे। कुछ के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है।
हेल्थ- स्वास्थ्य के लिए आज का दिन काफी अच्छा साबित होगा।
लकी नंबर- 08
लकी कलर- पर्पल
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो