scriptTarot Horoscope Today 19 April 2021 मेष, कर्क, सिंह राशिवालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें क्या दर्शा रहे हैं आपके टैरो कार्ड | Aaj Ka Tarot Rashifal 19 April 2021 Today Tarot Card 19 April 2021 | Patrika News

Tarot Horoscope Today 19 April 2021 मेष, कर्क, सिंह राशिवालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें क्या दर्शा रहे हैं आपके टैरो कार्ड

locationजयपुरPublished: Apr 19, 2021 08:37:39 am

Submitted by:

deepak deewan

19 April 2021 Ka Tarot Rashifal 19 April 2021 Ka Tarot Horoscope 19 April 2021 Tarot Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 19 April 2021 Tarot Rashifal 19 April 2021 Tarot Horoscope 18 April Tarot Rashifal In Hindi Friday Tarot Rashifal ravivar Ka Rashifal 18 April Rashifal

Aaj Ka Tarot Rashifal 19 April 2021 Today Tarot Card 19 April 2021

Aaj Ka Tarot Rashifal 19 April 2021 Today Tarot Card 19 April 2021

जयपुर. 19 अप्रैल 2021 यानि सोमवार का दिन 12 में से 9 राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. टैरो कार्ड बता रहे हैं कि खासतौर पर मेष, कर्क और सिंह राशिवालों के दिन बहुत शुभ है. टैरो कार्ड रीडर भावना दीक्षित के अनुसार इन लोगों को आज भाग्य का साथ मिलेगा. आज चैत्र नवरात्र का सातवां दिन है, मां काली की पूजा करें, लाभ अवश्य मिलेगा।
मेष राशि-आज आपके लिए काफी शुभ दिन है। आप अपने मित्रों के साथ समय बिताएंगे। बहन आपके विवाद हल करवाने में मदद कर सकती है।
वित्त- वित्तीय मोर्चे पर आपको अच्छी ख़बर मिल सकती है।
करियर- व्यापारिक भागीदारों के साथ समन्वय करना होगा। काम के अधिक बोझ के कारण आप परेशान हो सकते हैं लेकिन आप अपने सारे काम पूरे कर लेंगे। ऑफिस आपकी आवाज़ और आचरण आज आक्रामक हो सकते हैं। दिन संयम बुद्धिमानी और धैर्य से बिताएं।
दांपत्य व प्रेम- अपने जीवन साथी के साथ बहस न करेंण् अविवाहित जातकों की सगाई हो सकती है। अकेले हैं तो लव पार्टनर मिल सकता है।
हेल्थ- अगर पार्टनर की तबीयत खराब चल रही थी तो वह आज बेहतर होगी।
लकी नंबर- 7
लकी कलर- मेजेंटा
वृषभ राशि- आप किसी समारोह में भाग ले सकते हैं। बुजुर्ग किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। भगवान को पुष्प अर्पित करें आपका काम सही ढंग से पूरा होगा।
वित्त- किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर आय प्राप्त करने की सोच रहे हैं तो किसी जानकार से सलाह अवश्य लें।
करियर- आज ऑफिस में किसी से भी व्यर्थ की बात करने से आपको बचना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर भी कंट्रोल रखना चाहिए। गुस्से में आपका काम बिगड़ सकता है। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने की सोच रहे हैं तो दोस्त की मदद से कर सकते हैं।
दांपत्य व प्रेम- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। पिछली कुछ बुरी बातें आपके जेहन से निकल सकती हैं हालांकि लवमेट से आप कुछ खफा से रह सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ कुछ खानापीना आपको अच्छा लगेगा।
हेल्थ- मानसिक थकान रह सकती है। किसी की बातों का जवाब देने का मन नहीं होगा।
लकी नंबर- 6
लकी कलर- मेटेलिक
मिथुन राशि- दिन आपके लिए पूरी तरह अनुकूल है। परिवार में आपको माता का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। किसी मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन करें।
वित्त- आप किसी जरूरी पर महंगे सामान की खरीददारी कर सकते हैं।
करियर- करियर के मामले में आपके साथ सब कुछ ठीक रहेगा। आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां ले सकते हैं। उनको पूरा करने की भी आप कोशिश करेंगे। प्राइवेट जॉब में किसी काम में बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने भविष्य के लिये टीचर्स से सलाह ले सकते हैं।
दांपत्य व प्रेम- विवाहित आज कुछ बेहतरीन पल बिता सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर आप किसी को पसंद करते हैं तो आज मौका मिलते ही अपनी बात कह दें। प्रेमी के साथ कुछ समय बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा।
हेल्थ- सेहत के लिहाज से दिन आपके लिए अनुकूल है।
लकी नंबर- 9
लकी कलर- पर्पल
कर्क राशि- वक्त आज आपके साथ है। दोस्त आपके लिए धूप में छाया की तरह रहेंगे। पारिवारिक रूप से दिन आपके लिए पूर्ण अनुकूल है।
वित्त- आर्थिक रूप से पिछले समय में अगर कोई नुकसान हो चुका है तो आज उसकी भरपाई हो जाएगी।
करियर- ऑफिस में वक्त का सही इस्तेमाल करें। जिसका इंतजार आपको काफी समय से था वह वेतन वृद्धि या पदोन्नति आज हो सकती है। प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह सुनहरा समय है। बिजनेस में सब कुछ शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप मौका मिलते ही लाभ उठा लें।
दांपत्य व प्रेम- अविवाहितों के जीवन में प्रेम का प्रवेश होने वाला है। दांपत्य एवं पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। नए प्रेम प्रसंग प्रारंभ हो सकते हैं।
हेल्थ- भोजन में परिवर्तन कर स्वास्थ्य लाभ लेने का आज अच्छा अवसर मिलेगा।
लकी नंबर- 8
लकी कलर- पिंक
सिंह राशि- आज आपको मानसिक रूप से अच्छा महसूस होगा। आपका मन लेखन में लगेगा। आप किसी पुरानी अधूरी रचना को पूरा कर सकते हैं। हनुमानजी की पूजा करें सभी काम में सफलता मिलेगी।
वित्त-पैसों के लेन.देन में आज आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।
करियर- ऑफिस में किसी के साथ तकरार की स्थिति बन सकती है। अपनी राय दूसरों के सामने रखें लेकिन दूसरों की राय को भी महत्व जरूर दें। इससे स्थिति ठीक रहेगी। कॉलेज में किसी काम के लिये पुरस्कार मिल सकता है। आप आगे की पढ़ाई के लिये पूरी मेहनत करेंगे।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट के साथ डेट पर जाने का प्लान कर सकते हैं। अगर किसी वजह से नहीं जा पाएं तो किसी रेस्त्रां में लंच अथवा डिनर प्लान कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रोमांस का मौका मिलेगा।
हेल्थ- आज पुरानी बीमारियों के बारे में सोचकर चिंतित हो सकते हैं।
लकी नंबर- 4
लकी कलर- लाइट ब्लू
कन्या राशि- आप समय का भरपूर फायदा उठा सकते हैं। मेहनत से आप हर काम में अपने आप को आगे रखेगें। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका कुछ मनमुटाव हो सकता है।
वित्त- आर्थिक मामलों के प्रति सजग रहें। आपके साथ धोखा हो सकता है इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्कता है।
करियर- कार्यक्षेत्र पर आप अपने कार्यों के लिए प्रशंसा प्राप्त करेंगें। प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच.विचार कर सकते हैं। बिजनेस में नए सौदे मिलने का योग बनता दिख रहा है।
दांपत्य व प्रेम- आज लवमेट से मुलाकात कर सकते हैं। लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं।
हेल्थ- स्वास्थ्य के लिए योग ध्यान और सम्यक व्यायाम के साथ अच्छा खानपान भी जरुरी है। आज इसका महत्व समझेंगे।
लकी नंबर- 2
लकी कलर- सिल्वर
तुला राशि- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। यात्रा का परिणाम सुखदायी होगा। संतान से सुख की अनुभूति होगी और उसके कार्यों से मन प्रसन्न होगा।
वित्त- आय के लिए आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा।
करियर- व्यापार या कार्य से संबंधित योजनाएं फलीभूत होंगी। मीडिया ग्लैमर परामर्श शिक्षा इत्यादि से संबंधित कार्य करने वालों को सफलता मिलेगी। सामाजिक.राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए सफलता का योग बनता दिख रहा है।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट की बातों का जवाब देने का मन नहीं होगा। उनका फोन उठाना भी आपको अच्छा नहीं लगेगा। लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
हेल्थ- सब कुछ पक्ष में होते हुए भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।
लकी नंबर- 5
लकी कलर- गोल्डन
वृश्चिक राशि- अपनी दिनचर्या में कई बाधाओं से जूझना होगा। किसी प्रकार का गलत व्यक्ति आपके जीवन की लय बिगाड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें।
वित्त्- आज आप आर्थिक रूप से कमजोरी के कारण पारिवारिक या सामाजिक दुर्बलता महसूस कर सकते हैं।
करियर- प्राइवेट जॉब में अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल करें। काम का बहुत दबाव रहेगा। कारोबारी लोगों को कुछ लाभ होने की संभावना है।
दांपत्य व प्रेम- आपके जीवनसाथी आज वाकई मददगार होगा। आपका लव पार्टनर आपसे रूठ सकता है। कुछ नए विपरीत लिंगी मित्र जीवन में प्रवेश कर सकते हैं लेकिन यह संभलकर रहने का समय है।
हेल्थ- आज आप अपनी माँ के साथ अपनी संतान के स्वास्थ्य के बारे में चिंतित हो सकते हैं। वाहन सतर्क हो कर चलाएं।
लकी नंबर- 4
लकी कलर- पी ग्रीन
धनु राशि-सुख.शांति की बढ़ोतरी होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें। दोस्त से आपको अच्छी खबर मिलेगी। माता .पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें।
वित्त- आपके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। व्यर्थ की चीजों पर व्यय न करें।
करियर- नौकरी में प्रगति के योग नजर आ रहे हैं। किसी नए बिजनेस का मन बना सकते हैं। मित्रों की सहायता से कई काम बनेंगे। कोई भी परेशानी होने पर परिवार को जरूर बताएं। युवा अपनी मेहनत से सफल होंगे।
दांपत्य व प्रेम- जीवनसाथी एक मजबूत स्तंभ की तरह आपके साथ रहेगा। आज आपके स्वभाव के कारण लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है।
हेल्थ- स्वाद का रस लेने के लालच में स्वास्थ्य खराब होने से कसैलापन भर सकता है।
लकी नंबर- 5
लकी कलर- ग्रे
मकर राशि- आप आज पारिवारिक और वैवाहिक जीवन की गहरी भावना महसूस करेंगे। आप परिजनों के साथ आज अच्छा समन्वय बनाए रखेंगे।
वित्त- आपको सावधानी से विचार करने के बाद ही अपना पैसा खर्च करना होगा।
करियर- आधिकारिक असाइनमेंट के लिए बहुत अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी। बिजनेस में आज किए गए कार्यों के कारण लंबे समय में लाभ होगा। विद्यार्थी किसी समस्या को लेकर परेशान हो सकते हैं।
दांपत्य व प्रेम- आज आपका दिल रोमांटिक बना रह सकता है। सगाई के लिए भी दिन शुभ है। अगर आपने अभी तक अपने प्रियतम को प्रपोज नहीं किया तो आज कर सकते हैं। लव पार्टनर या जीवनसाथी के साथ लांग ड्राइव पर जा सकते है।
हेल्थ- मौसमी बुखार या सर्दी-खांसी होने योग बन रहे हैं।
लकी नंबर- 3
लकी कलर- पीला

कुंभ राशि- आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। हालांकि आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है पर उनका समाधान होगा।
वित्त- अच्छी वित्तीय स्थिति में होंगे। पुश्तैनी धन.संपत्ति से फायदा मिल सकता है।
करियर- वेतनभोगी लोगों के लिए दिन बेहतरीन परिणाम लेकर आएगा। बिजनेस करने वालों को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।
दांपत्य व प्रेम- हर प्रकार से अच्छा दिन है। कोई भी रिश्ता विश्वास की नींव पर टिका होता है। आप की यही अभिव्यक्ति आपके लव या लाइफ पार्टनर को खुश कर देगी।
हेल्थ- आज अपनी सेहत का गंभीरता से ख्याल रखें।
लकी नंबर- 3
लकी कलर- आरेंज
मीन राशि- आज मेहनत से किये हुए काम पूरा होने की उम्मीद है। किसी कार्य में अधिक समय लगाने से लाभ ही होगा। गाय को रोटी खिलाएं सबके साथ रिश्ते बेहतर रहेंगे।
वित्त- आप किसी से आर्थिक मदद मांगने में ना हिचकें। सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाये रखें।
करियर- पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो अपने पार्टनर से किसी जरूरी मुद्दे पर बात कर सकते हैं। प्राइवेट जॉब में आपको काफी राहत मिल सकती है लेकिन आपको काम के प्रति थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।
दांपत्य व प्रेम- आज आपके स्वभाव में रूखापन देखा जा सकता है जिससे प्रेमी भी आपसे नाराज हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में एक.दूसरे के प्रति सम्मान बनाये रखना चाहिए। अपने अड़ियलपन पर ध्यान दीजिए।
हेल्थ- खानपान में अपनी गलती छिपाने के लिए सारा ठीकरा जीवनसाथी पर फोड़ सकते हैं पर उसका भुगतान आपको करना पड़ेगा।
लकी नंबर- 6
लकी कलर- ब्लैक

ट्रेंडिंग वीडियो