script

Aam Aadmi Party का एक जुलाई से ग्राम संपर्क अभियान…सर्किल इंचार्ज की होगी नियुक्ति

locationजयपुरPublished: Jun 26, 2022 05:08:16 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

Aam Aadmi Party ने राजस्थान में संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। पहले 200 विधानसभा में 800 से अधिक ब्लॉक अध्यक्ष/संयोजकों की नियुक्ति की जाएगी। पार्टी ने तय किया है कि पहले निचले स्तर पर नियुक्तियां की जाएगी, इसके बाद प्रदेशस्तरीय नियुक्तियां होगी।

Aam Aadmi Party का एक जुलाई से ग्राम संपर्क अभियान...सर्किल इंचार्ज की होगी नियुक्ति

Aam Aadmi Party का एक जुलाई से ग्राम संपर्क अभियान…सर्किल इंचार्ज की होगी नियुक्ति

Aam Aadmi Party ने राजस्थान में संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। पहले 200 विधानसभा में 800 से अधिक ब्लॉक अध्यक्ष/संयोजकों की नियुक्ति की जाएगी। पार्टी ने तय किया है कि पहले निचले स्तर पर नियुक्तियां की जाएगी, इसके बाद प्रदेशस्तरीय नियुक्तियां होगी। उधर, पार्टी एक जुलाई से राजस्थान में ‘ग्राम संपर्क’ अभियान शुरू करने जा रही है।
बताया जा रहा है कि पंजाब में मिली जीत के बाद पार्टी को उम्मीद है कि राजस्थान में भी उनके पक्ष में माहौल है। यही वजह है कि पंजाब में जीत के साथ ही पार्टी ने राजस्थान पर फोकस कर दिया है। पुरानी सभी कार्यकारिणी भंग कर नए सिरे से काम शुरू किया है। इसके पीछे एक वजह यह भी है कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान राजस्थान के सभी जिलों में संगठनात्मक ढांचा खड़ा किया था, लेकिन ऊपर के पदाधिकारी इधर-उधर होने से पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा। यही वजह है कि इस बार फूंक-फूंककर कदम उठाए जा रहे हैं।

यूं होगी नियुक्तियां

प्रदेश की हर विधानसभा में कम से कम 4 ब्लॉक संयोजक/अध्यक्ष लगाए जाएंगे और जो विधानसभा बड़ी होगी वहां पर 4 से अधिक भी नियुक्तियां हो सकती हैं। इस तरह राजस्थान की 200 विधानसभा में 800 से अधिक ब्लॉक संयोजक अध्यक्ष जल्द नियुक्त किए जाएंगे। पहले ब्लॉक और जिला स्तर पर अध्यक्ष व कोऑर्डिनेटर लगाए जा रहे हैं। इसके बाद संभाग और फिर प्रदेश स्तर पर नियुक्तियां होगी। ऐसे में निचले स्तर पर लगाए गए पदाधिकारी ऊपर में होने वाले बदलाव के बाद भी पार्टी की जड़ों से जुड़े रहेंगे।

15 दिन तक चलेगा ग्राम संपर्क अभियान

पार्टी की ओर से 1 जुलाई से प्रदेश की 11 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में ग्राम संपर्क अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान में पंचायतों में पार्टी सर्किल इंचार्ज नियुक्त करेगी। 15 दिन तक चलने वाले इस अभियान के दौरान सभी ग्राम पंचायतों में पार्टी बैठक और सभाएं करेंगी और वहां से उपयुक्त व्यक्तियों की नियुक्ति सर्किल इंचार्ज के रूप में होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो