राजस्थान में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा ने चुनाव का बिगुल बजा दिया है। वहीं कांग्रेस भी जल्द चुनावी शंखनाद करेगी। इस बीच आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में तीसरे विकल्प के तौर पर खुद को खड़ा करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।
राजस्थान में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा ने चुनाव का बिगुल बजा दिया है। वहीं कांग्रेस भी जल्द चुनावी शंखनाद करेगी। इस बीच आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में तीसरे विकल्प के तौर पर खुद को खड़ा करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। आप पार्टी राजस्थान में दिल्ली मॉडल पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए पार्टी ने आधार बनाना शुरू कर दिया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली जैसे मुद्दे लेकर पार्टी मैदान में उतरेगी। इसके लिए पार्टी जनता के बीच जा रही है। 24 अप्रेल से प्रदेश के सातों संभाग में कार्यकर्ता सवांद यात्रा की शुरुआत की गई है। भरतपुर से शुरू हुई यह संवाद यात्रा 2 मई को हनुमानगढ़ में संपन्न होगी।
जनता से ले रहे है फीडबैकइस यात्रा में आप पार्टी जनता से फीडबैक ले रही है। जनता से पूछा जा रहा है कि आखिर उन्हें सरकार से क्या चाहिए। इसी के आधार पर पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी, ताकि जनता के मूड के अनुसार ही चुनाव मैदान में उतरा जाए। पार्टी को पंजाब की जीत के बाद राजस्थान में भी जीत की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें—दौसा दुष्कर्म और हत्या मामला, भाजपा ने पांच सदस्यीय कमेटी का किया गठन
सातों संभाग में सदस्यता अभियानसंवाद यात्रा के साथ ही सातों संभाग में नए व पुराने कार्यकर्ताओं से मीटिंग कर सदस्यता अभियान व अन्य मुद्दों पर आगे की रणनीतिक चर्चा भी होगी। चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा सभी सातों संभागों में जाकर लोगों से मिलेंगी। सभी जगहों पर समन्वय के लिए टीमें भी बनाई गई है।