मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर आम आदमी पार्टी का शक्ति प्रदर्शन कल
जयपुरPublished: May 26, 2023 08:23:19 pm
आम आदमी पार्टी की ओर से शनिवार को शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा।
जयपुर। आम आदमी पार्टी की ओर से शनिवार को शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बताया कि पार्टी ने प्रदेश में क़रीब साढ़े छह हज़ार ज़िम्मेदार कार्यकर्ताओं की मज़बूत टीम तैयार कर ली है। पार्टी ने प्रदेश में तीन चरणों में 6323 पदाधिकारियों का संगठनात्मक ढाँचा खड़ा किया है। इस आयोजन के जरिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को पूरे तन मन और धन से जुटने का आह्वान किया जायेगा।