जयपुरPublished: Feb 23, 2023 04:53:01 pm
santosh Trivedi
आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी राजस्थान में चुनावी चौसर बिछाना शुरू कर दी है। इस चुनावी साल में आप पार्टी अपनी चुनावी शुरुआत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे से करेगी।
जयपुर@पत्रिका। आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी राजस्थान में चुनावी चौसर बिछाना शुरू कर दी है। इस चुनावी साल में आप पार्टी अपनी चुनावी शुरुआत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे से करेगी। दोनों ही मुख्यमंत्री 13 मार्च को जयपुर आएंगे। जयपुर में पार्टी बड़ी यात्रा निकालने जा रही है, जिसे तिरंगा यात्रा नाम दिया गया है।