scriptआप के राष्ट्र निर्माण अभियान का जयपुर से आगाज, अल्बर्ट हॉल से हुई रवाना | AAP's nation building campaign starts from Jaipur | Patrika News

आप के राष्ट्र निर्माण अभियान का जयपुर से आगाज, अल्बर्ट हॉल से हुई रवाना

locationजयपुरPublished: Mar 01, 2020 10:33:55 am

Submitted by:

firoz shaifi

दो चरणों में सातों संभाग के 23 जिले कवर करेगी यात्रा

aap party

aap party

जयपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्र निर्माण अभियान प्रदेश मेंआज से शुरू हुआ। आप की प्रदेश ईकाई ने राजधानी के अल्बर्ट हॉल से आज सुबह 10 बजे इसकी शुरुआत की। आप पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में ये यात्रा निकाली जा रही है।

रैली अल्बर्ट हॉल से होकर न्यू गेट, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, चांदपोल बाजार, बनीपार्क, चौमू पुलिया, सीकर होते हुए चौमू, गोविंदगढ़, रींगस, पलसाना होकर सीकर पहुंचेगी। सोमवार 2 मार्च सीकर में वापस शुरू होगी, 3 मार्च को श्रीगंगानगर, 4 मार्च को बीकानेर, 5 मार्च को जोधपुर, 6 मार्च अजमेर, 7 मार्च को उदयपुर और 8 मार्च को कोटा में जाकर पहला चरण पूरा होगा।

यात्रा दो चरणों मे सभी सातों संभागों को कवर करते हुए 23 जिलों में निकलेगी। यात्रा दो चरणों मे होगी, पहला चरण 1 मार्च से 8 मार्च तक होगा और दूसरा चरण 14 मार्च से 22 मार्च तक होगा। 23 मार्च को शहीद दिवस पर जयपुर में समापन सभा का आयोजन होगा।

आप के प्रदेश सचिव देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि 11 फरवरी को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण की घोषणा की थी और 23 फरवरी को राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में इस अभियान को लॉन्च किया गया था। अब तक इस अभियान के तहत देशभर से 20 लाख लोग पार्टी से जुड़ चुके है, अकेले राजस्थान की बात करे तो प्रदेश से करीबन सवा लाख लोग जुड़ चुके है।

इससे पहले अल्बर्ट हॉल के बाहर मीडिया से बातचीत में प्रदेशाध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय एवं अन्य उपयोगी सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराना प्रत्येक लोक कल्याणकारी शासन का कर्तव्य है।

इसी दिशा में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 21000 लीटर पानी, 200 यूनिट बिजली निःशुल्क उपलब्ध कराई। सरकारी विद्यालयों में निजी विद्यालयों से अच्छी गुणवत्ता युक्त शिक्षा न्यूनतम व्यय पर उपलब्ध कराई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो