घंटे-घडिय़ाल और शंखनाद के साथ हवाई गर्जनाओं के बीच गगनभेदी जयश्री राम का जयघोष और उदघोष के बीच प्रभु राम (Lord Rama) की बलाइयां लेते भक्त।
रामनवमी पर शहर के राम मंदिरों में भगवान राम के जन्माभिषेक के समय ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
मंदिरों में दिनभर विशेष झांकी के दर्शन हुए। शाम को आधा दर्जन स्थानों से शोभायात्राएं निकली।
महंत नरेंद्र तिवाड़ी के सान्निध्य में 101 हवाई गर्जनाओं के बीच रामदरबार (Ram Darbar) का पंचामृत से अभिषेक हुआ। 500 किलो दूध में इत्र, गुलाब, केशर, केवड़ा मिलाकर अभिषेक किया।
जमील खान