scriptऐसी अमीरी कि दुनियाभर में कई महल खरीदकर भूल गया यह शख्स | abu dhabi sheikh world's richest man buy palace | Patrika News

ऐसी अमीरी कि दुनियाभर में कई महल खरीदकर भूल गया यह शख्स

locationजयपुरPublished: Jul 01, 2020 01:15:19 pm

Submitted by:

Ankita Sharma

– स्पेन स्थित एक महल में 17 साल में पहली बार जा रहे शेख

ऐसी अमीरी कि दुनियाभर में कई महल खरीदकर भूल गया यह शख्स

ऐसी अमीरी कि दुनियाभर में कई महल खरीदकर भूल गया यह शख्स

— चल रही हैं जोर शोर से तैयारियां

दुनियाभर में धनकुबेरों की कमी नहीं है और इन्हीं में से एक हैं आबू धाबी के शेख खलीफा बिन जायद अल-नयहान। शेख खलीफा की दौलत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें ये तक याद नहीं है कि उनके दुनिया में कहां और कितने महल हैं। इनमें से कई आलीशान महलों में तो वे कभी गए ही नहीं हैं। स्पेन में स्थित ऐसे ही एक महल में अब शेख 17 साल बाद जाने वाले हैं। इसे लेकर अब वहां तैयारियां चल रही हैं। इस शानदार पैलेस स्पेनिश राजधानी से 40 मील दूर एंड्रयू लेक के पास है। 18 वीं सदी का यह आलीशान महल 400 एकड़ में फैला है और नदी का एक किनारा इसका हिस्सा है। इस पैलेस से जुड़े एजेंट एंड्रयू लैक का कहना है कि इस 11 बैडरूम वाले महल में पिछले 17 साल से कोई नहीं आया है। शेख ने एक बार भी इसे आकर नहीं देखा। 17 साल पहले शेख के बेटे यहां आए थे, लेकिन वे एक रात भी इस महल में नहीं रुके।

सालों से लगा है 15 लोगों का स्थायी स्टाफ , साढ़े तीन करोड़ वेतन

इस महल की देखभाल के लिए शेख ने यहां पिछले 17 साल से 15 कर्मचारियों का स्थायी स्टाफ नियुक्त कर रखा है। जिन्हें सालों से नियमित रूप से पूरा वेतन दिया जा रहा है। जिसका खर्च साढ़े तीन करोड़ रुपए सालाना है। ये स्टाफ हर रोज महल की सफाई करता है। वहीं हर दो दिन में सभी बिस्तरों की चादरें बदली जाती हैं। महल में एक बड़ी रसोई है, जिसके बर्तन आज भी पैक हैं। यहां एक बार भी खाना नहीं पकाया गया है। महल में सभी जगह बुलेट प्रूफ ग्लास लगाए गए हैं। यहां अलग से गश्ती दल भी नियुक्त है। गौरतलब है कि शेख खलीफा बिन जायद अल-नयहान दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

साथ में आएगा 100 कर्मचारियों का दल

71 वर्षीय शेख खलीफा अब अपने इस पैलेस में अपने आलीशान हवाई जहाज से आएंगे। उनके साथ उनका सौ कर्मचारियों का स्टाफ भी आएगा, जो दूसरे जहाज से पहुंचेगा। इस स्टाफ में उनके कुक के साथ ही उनकी दाढ़ी ट्रिम करने वाला नाई तक शामिल है।

अपनी कई प्रोपर्टीज को आजतक नहीं देखा शेख ने

स्पेन ही नहीं दुनियाभर में ऐसी बहुत ही प्रोपर्टीज हैं जिन्हें शेख ने आजतक नहीं देखा है। इनमें 1980 में खरीदा 5 मिलियन पाउंड का बंगला भी शामिल है, जो दक्षिण पश्चिम लंदन के पॉश रिचमंड पार्क में है। इसी के साथ फ्रांस के दक्षिण में कान्स में कई आलीशान बंगले शेख के नाम है, जिनमें से कई की कीमत तीस मिलियन पाउंड से भी अधिक है। वहीं अरबों की लगात के कई समुद्री महल शेख ने खरीदे तो लेकिन आजतक उन्हें कभी नहीं देखा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो